Top 4 Most Expensive Tractor भारत का सबसे महंगा ट्रैक्टर: जिनकी कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग!

सबसे महंगा ट्रैक्टर: आज के समय में खेतों में काम करने वाले बैलों की जगह ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाने लगा है| इसके अलावा खेतों में काम करने के लिए ट्रैक्टर ऐसा कृषि यंत्र है जो की सभी कृषि यंत्रों को चलाने के लिए सक्षम है| खेत के सारे काम करने के लिए भारत में कुछ ऐसे भी ट्रैक्टर है जो की बहुत महंगे हैं और शक्तिशाली भी हैं|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

यदि आप एक ऐसे भारत की सबसे महंगे ट्रैक्टर लेने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपकी बहुत ही हेल्प करने वाला है| इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि भारत का सबसे महंगा ट्रैक्टर कौन सा है? जिसे आप खरीद सकते हैं|

अभी तक अपने बड़े और महंगी बाइक के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको सबसे महंगे ट्रैक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं| जिसकी तकनीकी खासियत जानकर आप हैरान रह जाएंगे| यह ट्रैक्टर बुत ही शक्तिशाली है| वैसे देखा जाए तो भारत में बहुत सारी ट्रैक्टर कंपनियां है जो की पावरफुल और महंगे ट्रैक्टर बनाती रहती है|

भारत का सबसे महंगा ट्रैक्टर की लिस्ट(Most Expensive Tractor in India List

आज हम जिन ट्रैक्टर की बात कर रहे हैं वह है IH Optum 270 CVX Modal Tractor जो की सबसे महंगा ट्रैक्टर में गिना जाता है| इस ट्रैक्टर को बहुत ही आधुनिक तकनीक और डिजाइन और फीचर्स में बनाया गया है जो कि भारत का सबसे महंगा और सबसे ज्यादा एचपी का ट्रैक्टर है|

1.IH Optum 270 CVX Modal Tractor

इस ट्रैक्टर का उपयोग सबसे ज्यादा खेती के कामों में किया जाता है और यह ट्रैक्टर भारत के बड़े-बड़े किसानों द्वारा उपयोग किया जाता है क्योंकि इसकी शुरुआती कीमत 1.5 करोड़ रुपए से शुरू होती है| यदि आप एक बड़े किसान है तो आप इस ट्रैक्टर को ले सकते हैं जो कि आपका खेतों के कामों को बहुत ही आसानी से कर देगा|

ऑप्टम 270 सीवीएक्स ट्रैक्टर की तकनीकी जानकारी :

भारत का सबसे महंगा ट्रैक्टर IH Optum 270 CVX Model Tractor आधुनिक तकनीक से लेस है और यह ट्रैक्टर 212 किलो वाट/ 271 एचपी के इंजन के साथ आता है|

  • इस ट्रेक्टर में 6 सिलेंडर इंजन दिया गया है|
  • इस ट्रैक्टर का इंजन 21 00 इंजन रेटेड आरपीएम और 1194/1400 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है जो कि इससे बहुत ही शक्तिशाली बनाता है|
  • Optum 270 CVX Profi Case IH में डुएल क्लच ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है जो की सभी कार्यों को आसानी से करने में इससे मदद करता है|
  • इस ट्रैक्टर का संपूर्ण वजन 10500 किलोग्राम है जो कि इससे पावरफुल बनता है|
  • इस ट्रैक्टर की लंबाई 5.7 मीटर और ऊंचाई 3.265 मीटर तथा चौड़ाई 2.536 मीटर है|
  • यदि बात करें इसके टायरों की तो इसके टायर 650/60 आर 34 के साइज में आगे के टायर है तथा पीछे के टायर 710/75 आर 42 के साइज में मार्केट में आता है|
  • यह ट्रैक्टर बहुत ही तेज गति से भी चलता है क्योकि इस ट्रैक्टर की मैक्सिमम स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है|
  • इस ट्रैक्टर में टर्बो इंजन डीजल की क्षमता 6.7 लीटर दी गई है|
  • इस ट्रैक्टर में 3 पॉइंट लीकेज वाली हाइड्रोलिक कैपेसिटी 11000 किलो ग्राम वजन उठाने के लिए दिया गया है|

इस ट्रैक्टर की मदद से आप अपने सभी खेतों के कामों चाहे कितना भी ज्यादा खेत की जुताई करनी हो या अनाज को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाना हो सभी काम बहुत ही जल्दी और आसानी से करने में सक्षम है|

आधुनिक तकनीक और फीचर से लैस Optum 270 CVX Profi Case IH ट्रैक्टर 4wd वेरिएंट में आता है जो की सभी प्रकार के भारी से भारी कामो को आसानी से करने में मदद करता है| इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग भी दिया गया है जो कि इसे कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है|

Also read:

Top 7 Eicher ka Sbse Bada Tractor: जाने क्या है इनकी कीमत?

2.जॉन डियर 6120 बी

जॉन डियर कंपनी का यह ट्रैक्टर बहुत ही आकर्षक डिजाइन और शक्तिशाली इंजन के साथ आता है| यह ट्रैक्टर आधुनिक एडवांस तकनीक से लैस है क्योंकि सभी प्रकार के कामों को आसानी से कर देता है| इस ट्रैक्टर के सभी फीचर्स की जानकारी नीचे दी गई|

  • इस ट्रैक्टर में आपको 12 फॉरवर्ड और चार दिवस गियर बॉक्स देखने को मिलता है|
  • इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 30.9 किमी प्रति घंटा है|
  • इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग देखने को मिलता है|
  • यह ट्रैक्टर 3650 किलोग्राम वजन उठाने में सक्षम है|
  • इस ट्रेक्टर में 14.9 X 24 फ्रंट टायर और 18.4 X 38 रिवर्स टायर दिए गए हैं|
  • यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर इंजन के साथ आता है|
  • यह ट्रैक्टर 120 एचपी इंजन के साथ आता है|
  • यह ट्रैक्टर 2400 इंजन रेटेड आरपीएम के साथ आता है|
  • इस ट्रैक्टर पर आपको 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी मिलती है|

कीमत: यदि बात करें इस ट्रैक्टर की कीमत की तो यह ट्रैक्टर 34,45,000 रुपए से शुरू होकर 35,93,400 रुपए तक के बीच में आता है|

Also read:

भारत के किसानो के लिए Top 6 Sbse Sasta Tractor: जानें क्या है कीमत और फीचर्स

3.न्यू हॉलैंड टी डी 5.90

न्यू हॉलैंड कंपनी का यह ट्रैक्टर बहुत ही शानदार डिजाइन और शक्तिशाली इंजन के साथ आता है जो की सभी खेतों के कामों को प्रभावी रूप से करने में सक्षम है| इसके सभी तकनीकी फीचर की जानकारी नीचे दी गई है|

  • यह ट्रैक्टर 90 एचपी के पावरफुल इंजन के साथ आता है|
  • यह ट्रैक्टर चार सिलेंडर इंजन के साथ आता है|
  • इस ट्रैक्टर में आपको 20 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गीयर देखने को मिलते हैं|
  • इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है|
  • यह ट्रैक्टर 29.1 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है|
  • इस ट्रैक्टर में 110 लीटर की बड़ी फ्यूल कैपेसिटी टैंक दिया गया है जो इसे लंबे समय तक काम करने में मदद करता है|
  • इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक कैपेसिटी 3565 kg है|
  • इस ट्रैक्टर पर आपको 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी मिलती है|

कीमत: यदि बात करें इस ट्रैक्टर के कीमत की तो यह ट्रैक्टर 2635000 से शुरू होकर 2715000 रुपए के बीच में मार्केट में आता है|

4.सोनालीका वर्ल्डट्रैक 90 4WD

भारत में सोनालिका कंपनी का बनाया हुआ यह सबसे महंगा ट्रैक्टर  में से एक है जो की बहुत ही शक्तिशाली है जो की बड़े किसान के लिए बेहतर है| जिसे वे अपने खेतों में काम करने के लिए खरीद सकते हैं| इस ट्रैक्टर की सभी तकनीकी फीचर्स और कीमत की जानकारी नीचे दी गई है|

  • यह ट्रैक्टर 90 एचपी के पावरफुल इंजन के साथ आता है|
  • इस ट्रेक्टर में चार सिलेंडर इंजन दिया गया है|
  • इस ट्रैक्टर की इंजन में 4087 सीसी की क्षमता दिया गया है|
  • इस ट्रैक्टर में आपको 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर बॉक्स देखने को मिलता है|
  • इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दी गई है|
  • इस ट्रैक्टर में लंबे समय तक खेतों में काम करने के लिए 65 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी दी गई है|
  • यह ट्रैक्टर 2500 किलो वजन उठाने में सक्षम है|
  • इस ट्रैक्टर का वजन 3155 किलोग्राम है|
  • इस ट्रैक्टर पर आपको 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी मिलती है|

कीमत: यदि बात करें इस ट्रैक्टर के कीमत की तो यह ट्रैक्टर आपको मार्केट में 14,54960 से शुरू होकर 17,99700 तक के बीच में मिल सकता है|

निष्कर्ष

उम्मीद है कि आपको आपके प्रश्नों का जवाब मिल गया होगा| आज की आर्टिकल में अपने यह जान लिया है कि भारत का सबसे महंगा ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं? जिसे आप अपने खेतों के कामों के लिए खरीद सकते हैं| यदि आप महंगे ट्रैक्टर की खरीदने की सोच रहे हैं तो आप ऊपर दिए हैं ट्रैक्टर की लिस्ट में से कोई भी ट्रैक्टर अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं| ऐसे ही सभी खेती से जुड़े और कृषि यंत्र से जुड़े जानकारी पाने के लिए आप हमसे जुड़े रहे और अपने प्रश्न कमेंट में पूछ सकते हैं|

Leave a Comment