Bhindi Ki Kheti kab aur Kaise Karen: भिंडी भारत में मुख्य रूप से खाए जाने वाली सब्जियों में से एक है जो की गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा बोई जाती है| लेडी फिंगर या ओकरा के नाम से भी यह जाना जाता है| यह अपने बेहतरीन स्वाद के कारण भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहद लोकप्रिय है| भिंडी में कई प्रकार के विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो की हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छे होते हैं|
यदि आप भिंडी की खेती करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको इसकी अगेती खेती करना चाहिए जिससे आप इसे अधिक रेट पर बेच सके और अधिक पैसा कमा सके| आज के आर्टिकल में आप जानने वाले हैं की भिंडी की खेती कैसे करें? भिंडी की खेती किस मिट्टी में करनी चाहिए और इसके लिए खेत की तैयारी कैसे कर सकते हैं और कौन सी किस्म का चुनाव करना चाहिए| जिससे भिंडी की पैदावार अच्छी हो| तो चलिए जानते हैं भिंडी की खेती के बारे में विस्तृत रूप से|
भारत में भिंडी की खेती कैसे करें (Bhindi Ki Kheti kaise Karen in India)
भिंडी की खेती भारत के सभी राज्यों में की जाती है| इसकी खेती मुख्य रूप से उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड मध्य प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात जैसे राज्य में की जाती है| यह मुख्य रूप से वहां पर ज्यादे उगाई जाती है जहां गर्मी अच्छा पड़ता है क्योंकि भिंड की खेती के लिए गर्मी की बहुत जरूरी होती है|
इसके साथ ही बरसात के सीजन में भी इसकी खेती बड़े क्षेत्र में की जाती है| बरसात के समय में भी भिंडी की बहुत ही अच्छी उपज देता है| बरसात के समय में भिंडी की थोड़ी उपज कम होने के कारण रेट अच्छा मिलता है इसलिए किसान बरसात के सीजन में भिंडी खेती करना ज्यादा पसंद करते है| यदि आप भिंडी की खेती करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको कि अगेती किस्म की बुवाई करनी चाहिए जिससे इसका रेट अच्छा मिले और कमाई भी अच्छी हो|
भिंडी की खेती का समय(Bhindi Ki Kheti kab Karen)
भिंडी की खेती मुख्य रूप से तीन मौसम में की जाती है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है|
ग्रीष्मकालीन: भिंडी की खेती की अगेती किस्म की बुवाई जनवरी से फरवरी और मार्च में की जाती है| इस समय यदि इसकी बुवाई की जाती है तो रेट अच्छा मिलता है जिससे कमाई भी अच्छी होती है|
वर्षाकालीन: बरसात के समय में भी लोग भिंडी की खेती करना ज्यादा पसंद करते हैं| बरसात के समय जून और जुलाई के महीने में भिंडी की बुवाई की जाती है| इसकी पैदावार इस समय अच्छी होती है और रेट अच्छा मिलने के कारण किसान की कमाई भी अच्छी होती है|
रबी के समय (सर्दियों की फसल): बरसात के मौसम के अलावा भिंडी की खेती अक्टूबर और नवंबर महीने में भी की जाती है| उस समय भिंडी की पैदावार कम होने के कारण रेट अच्छा मिलता है जिससे किसान अच्छा मुनाफा कमाते हैं|
Also read: किसानो के लिए Phool Gobhi ki Kheti: कम मेहनत में ज़्यादा फ़ायदा! जाने कब करें?
भिंडी की खेती के लिए अच्छा मौसम और जलवायु
भिंडी की खेती के लिए सबसे अच्छा मौसम गर्मी का मौसम होता है| इसकी खेती 25 डिग्री से 35 डिग्री तापमान वाले जगह पर करना अधिक उपयुक्त माना जाता है| जिससे इसकी पैदावार अच्छी होती है| ज्यादा ठंड और पाला भिंडी की खेती को नुकसान पहुंचा देता है इसलिए भिंडी की खेती गर्म क्षेत्र में करनी चाहिए ना कि ठंडे क्षेत्रों में|
भिंडी की खेती के लिए खेत की तैयारी
भिंडी की खेती के लिए अच्छी मिट्टी का होना भी बहुत जरूरी है क्योंकि अगर अच्छी मिट्टी रहेगी तो पैदावार भी अच्छी होगी| भिंडी की बुवाई से पहले खेत की तैयारी करना बहुत ही जरूरी होता है| यदि आप भिंडी की खेती कर रहे हैं तो आपको जिस खेत में भिंडी को की बुवाई करनी है सबसे पहले आपको मिट्टी की अच्छे से गहरी जुताई कर लेनी चाहिए| इसके बाद उसको पाटा लगाकर समतल कर देना चाहिए| जिससे की मिट्टी थोड़ी भुरभुरी हो जाए|
इसके बाद आपको उसमें गोबर की खाद जरुर डालना चाहिए जिससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति और फसल की पैदावार भी अच्छी होती है| आपको 35 से 40 टन प्रति हेक्टेयर की तरह से गोबर की सड़ी हुई खाद में नीम की पत्तियों को मिलाकर पूरे खेत में फैला देना चाहिए| इसके बाद से खेत की एक बार अच्छी से जुताई करके उसे समतल कर लेना चाहिए| इस प्रकार भिंडी की खेती के लिए खेत तैयार हो जाती है|
भिंडी की खेती के लिए अच्छी मिट्टी
भिंडी की खेती के लिए सबसे अच्छी मिट्टी दोमट मिट्टी या फिर बलुई दोमट मिट्टी मानी जाती है| ऐसी मिट्टी जिसका पीएच मान 6 से लेकर 7.5 के बीच होता है वह भिंडी की खेती के लिए बहुत ही अच्छी मिट्टी मानी जाती है|
Also read: Patta Gobhi ki Kheti के सीक्रेट टिप्स: कम खर्च, ज्यादा कमाई जाने कैसे?
भिंडी की खेती के लिए उन्नत किस्म(Bhindi Ki Top Varieties)
भिंडी की खेती के लिए अच्छी किस्म का होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि यदि अच्छी किस्म का चुनाव नहीं करेंगे तो भिंडी की खेती में आपका नुकसान हो सकता है| इसलिए किसान भाइयों को भिंडी की बुवाई करने से पहले भिंडी की अच्छी किस्म का चुनाव जरूर करना चाहिए|
भिंडी की कुछ प्रमुख उन्नत किस्म की जानकारी नीचे दी गई है जिसे आप अपने खेतों में बुवाई के लिए उपयोग कर सकते हैं|
- राधिका भिंडी(Advanta)
यह भिंडी की एक हाइब्रिड किस्म है जिसकी ऊंचाई मध्य होती है और इसमें दो से चार शाखाएं होती हैं| इसके फल 12 से 14 सेंटीमीटर लंबे तथा 1.5 से 1.8 सेंटीमीटर चौड़े होते हैं| इस भिंडी का रंग गहरे हरे रंग का होता है| इसकी तुड़ाई 45 से 50 दोनों में शुरू हो जाती है| इसकी खेती आप फरवरी महीने में कर सकते हैं जिससे आप अधिक मुनाफा कमा सकें|
- सम्राट भिंडी (BASF):
यह उन्नत किस्मत YVMV वायरस के प्रति उच्च प्रतिरोध रखने वाला किस्म है जो कि गहरे हरे रंग का होता है| भिंडी की यह किस्म अच्छी उपज देने वाला है जिसे आप अपने खेत में कभी भी लगा सकते हैं|
- VNR जान्हवी
भिंडी की यह किस्म बहुत ही अच्छी है इस भिंडी के फल गहरे हरे रंग के होते हैं| इसके एक भिंडी की लंबाई 8 से 12 सेंटीमीटर तथा भिंडी की चौड़ाई 1.2 से 1.5 सेंटीमीटर के बीच होता है और इसके एक बेंडिंग का वजन 10 से 12 ग्राम होता होता है| यह भिंडी कर्ल वायरस के प्रतिशत सहनशील होता है|
भिंडी की खेती के लिए प्रति एकड़ बीज की मात्रा
भिंडी की खेती के लिए प्रति एकड़ बीज की मात्रा तीन से चार किलोग्राम होती है| बीज की बुवाई करने से पहले उसे 12 घंटे पहले भिगो कर रखना चाहिए जिससे कि उसका अंकुरण अच्छा होता है|
भिंडी की तुड़ाई और समय
भिंडी की पहली तुड़ाई 45 से 50 दिन के बाद शुरू हो जाती है| किसान भाइयों को भिंडी के फलों की तुड़ाई कोमल अवस्था में ही करनी चाहिए क्योंकि मार्केट में लोग कोमल अवस्था वाले खरीदना ही पसंद करते हैं| इसके अलावा आप भिंडी की तुड़ाई 2 से 3 दिन के अंतराल पर एक बार जरूर करते रहें जिससे भिंडी की पैदावार अच्छी होती है|
भिंडी के की रोपाई
भिंडी की बुवाई करते समय आपको इसकी दूरी का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है| भिंडी की बुवाई 30 से 45 सेंटीमीटर की दूरी पर लाइन में की जाती है| भिंडी के पौधे से पौधे की दूरी 15 से 20 सेंटीमीटर होनी चाहिए|
भिंडी का उत्पादन
यदि किसान भाई भिंडी की खेती करते हैं तो उन्हें प्रति एकड़ 40 से 60 क्विंटल की भिंडी का उत्पादन मिलता है| यदि आप अच्छी किस्म का भिंडी का उपयोग कर चयन करते हैं तो इसका उत्पादन और भी बढ़ जाता है| इसके अलावा भिंडी का उत्पादन भिंडी की देखरेख पर भी निर्भर करता है|
निष्कर्ष-
किसान भाइयों यदि आप भिंडी की खेती करके अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको अगेती भिंडी की किस्म की बुवाई करनी चाहिए| जिससे तुड़ाई पहले शुरू हो जाए और रेट अच्छा मिले| जिससे आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं| आपने इस लेख में जाना है की भिंडी की खेती कब और कैसे की जाती है?( bhindi ki kheti kab aur kaise kare ) इसके अलावा भिंडी की अच्छी किस्म कौन-कौन सी हैं? जिसे आपको खेतों में बुवाई करनी चाहिए| खेती बाड़ी कृषि, यंत्र कृषि योजनाओं सरकारी कृषि योजनाओं से जुड़ी सभी प्रकार के जानकारी के लिए आप Farmer Tak से जुड़ सकते हैं
FAQ
Q1-भिंडी की खेती के लिए सबसे अच्छा मौसम कौन सा है?
उत्तर- यह सबसे अच्छा मौसम गर्मी का मौसम होता है क्योंकि इस समय इसकी पैदावार अच्छी होती है|
Q2-भिंडी की खेती के लिए प्रति एकड़ कितनी बीज की आवश्यकता होती है?
उत्तर- भिंडी की खेती के लिए प्रति एकड़ बीज की आवश्यकता तीन से चार किलोग्राम होती है|
Q3-भिंडी का पैदावार प्रति एकड़ कितनी होती है?
उत्तर- भिंडी का उत्पादन प्रति एकड़ 40 से 60 क्विंटल होता है| इसके अलावा यह किस्म के चयन पर भी निर्भर करता है|
Q4-भिंडी की खेती में कौन से खाद डालनी चाहिए?
उत्तर- भिंडी की खेती में आपको गोबर की 8 से 10 टन प्रति एकड़ की दर से खाद डालनी चाहिए|
Q5-भिंडी की पहली तुड़ाई कितने दिन में शुरू हो जाती है?
उत्तर- भिंडी की पहली थोड़ा 45 से 50 दिनों के बाद शुरू हो जाती है|