खेती के लिए बेस्ट! Top 10 Tractor Rotavator in India और उनकी कीमतें-पूरी लिस्ट देखें

Tractor Rotavator in India: सभी किसान ट्रैक्टर के साथ कई सारे कृषि उपकरणों का उपयोग खेतों के कामों में करते हैं| ऐसा ही खेती के कामों में सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला उपकरण रोटावेटर है जिससे खेत की जुताई के लिए सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है| आज के समय में कल्टीवेटर से ज्यादा रोटावेटर का उपयोग लोग कर रहे हैं क्योंकि यह खेत की मिट्टी को बहुत ही बारीक़ कर देता है तथा यह छोटे-छोटे घासो को भी काट- काट कर छोटा कर देता है और मिट्टी में दबा देता है|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

चाहे मक्के की फसल हो या गन्ने की या फिर धान या गेंहू की इन सभी खेतों में रोटावेटर का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है| जिससे की मिट्टी भुरभुरी हो सके और अगले फसल की बुवाई के लिए उपयुक्त बन सके| यदि आप भी खेतों के कामों के लिए रोटावेटर की तलाश कर रहे हैं जो की बहुत ही आप अच्छा हो जिससे कि आप सभी खेतों की जुताई अच्छे से कर सके तो यह आर्टिकल आपकी हेल्प करेगा|

इस आर्टिकल के माध्यम से आप जानेंगे कि भारत के टॉप रोटावेटर कौन-कौन से हैं? जिन्हें आप अपनी खेती के लिस्ट जुताई के लिए ले सकते हैं| तो चलिए जानते हैं सभी और उनकी कीमत के बारे में एक-एक करक विस्तार से|

ट्रैक्टर रोटावेटर के प्रकार और उनकी लिस्ट(Types of Tractor Rotavator and list)

भारत में बहुत से कंपनियों के रोटावेटर आते हैं जिसमें से हम आपको कुछ ऐसे रोटावेटर के बारे में बताएंगे जो की बहुत ही अच्छी हैं और खेतों की जुताई अच्छे से कर देती हैं| भारत के सभी टॉप 10 रोटावेटर की लिस्ट नीचे पढ़ सकते हैं और कोई भी रोटावेटर अपने ट्रैक्टर के लिए खरीद सकते हैं|

रोटावेटर के प्रकार

अलग-अलग ट्रैक्टर के लिए रोटावेटर अलग-अलग जरूरत होती है| रोटावेटर के निचले हिस्से में ब्लेड लगे होते हैं और ब्लेड के आधार पर रोटावेटर मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं जिसमें जे टाइप ब्लेड, सी टाइप ब्लेड और एल टाइप ब्लेड लगे शामिल हैं| यही ब्लेड के रोटावेटर भारत में मुख्य रूप से उपयोग में ले जाते हैं|

रोटावेटर की तकनीकी जानकारियां में साइज, ब्लेड, स्पीड और गियर बॉक्स मुख्य रूप से शामिल है| भारत में अलग-अलग एचपी के ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता है जिसके लिए अलग-अलग रोटावेटर का साइज होता है और उपयोग किया जाता है| उसकी लिस्ट नीचे दी जा रही है|

  • 25 से 30 एचपी के ट्रेक्टर के साथ 3 फिट का रोटावेटर
  • 30 से 35 एचपी के ट्रैक्टर के साथ 4 फीट का रोटावेटर
  • 35 से 45 एचपी के ट्रैक्टर के साथ 5 फीट का रोटावेटर
  • 45 से 50 एचपी के ट्रैक्टर के साथ 6 फीट का रोटावेटर
  • 50 से 60 एचपी के ट्रैक्टर के साथ 7 फिट का रोटावेटर
  • 60 से 70 एचपी के ट्रैक्टर के साथ 8 फीट का रोटावेटर
  • 70 से 80 एचपी के ट्रैक्टर के साथ 9 फीट का रोटावेटर

ट्रैक्टर के एचपी के अलावा भी रोटावेटर का साइज ट्रैक्टर की आरपीएम के हिसाब से भी अलग-अलग होता है|

Also read: Top 7 Eicher ka Sbse Bada Tractor: जाने क्या है इनकी कीमत?

रोटावेटर कैसे खरीदें और क्या ध्यान रखें

सभी किसानो को अपनी जरूरत तथा ट्रैक्टर की इंजन क्षमता के हिसाब से रोटावेटर खरीदना चाहिए| इसके अलावा किसानों को मिट्टी को भी ध्यान में रखते हुए रोटावेटर खरीदना चाहिए| भारत के बाजार में बहुत सारे ब्रांड के रोटावेटर आज के समय में मिल रहे हैं जो की नई-नई तकनीक के साथ आती हैं| भारत में शक्तिमान, सोनालिका, साइल मास्टर, स्वराज, महिंद्रा, जग्गी, जॉन डियर, ऑक्स ब्रांड के रोटावेटर सबसे अधिक किसानों द्वारा खरीदे जाते हैं क्योंकि यह सभी अच्छे रोटावेटर बनाते हैं| आप इनमें से किसी भी ब्रांड का रोटावेटर खरीद सकते हैं|

भारत की टॉप रोटावेटर(Top 10 Tractor Rotavator in India)जो हैं खेती के लिए बेस्ट:

भारत में बड़ी से बड़ी कंपनियां जो भी ट्रैक्टर बनती हैं वह सभी रोटावेटर भी बनाती हैं लेकिन इनमें से कुछ ही कंपनियों के रोटावेटर किसान सबसे अधिक खरीदते हैं| नीचे भारत के सबसे बेहतरीन रोटावेटर और उनकी कीमत की जानकारी दी गई है| आप अपनी जरूरत के हिसाब से और भूमि के हिसाब से खरीद सकते हैं|

 

रोटावेटर के मॉडल(Rotavator Model)सही ट्रेक्टर का हार्सपावर(Suitable Tractor HP)रोटावेटर की कीमत(Rotavator Price) रुपए में
शक्तिमान रेगुलर सीरीज SRT(Shaktiman Regular Series)35-60 HP₹ 87000 – 1.35 लाख
शक्तिमान रेगुलर प्लस(Shaktiman Regular Plus)30-75 HP₹ 93000 – 1.21 लाख
महिंद्रा जायरोवेटर जेडएलएक्स+(Mahindra Gyrovator ZLX+)30-60 HP₹ 1.16 – 1.39 लाख
स्वराज ड्यूरावेटर एसएलएक्स+(Swaraj Duravator SLX+)45-60 HP₹ 1.05 – 1.3 लाख
सोनालीका सिंगल स्पीड सीरीज़(Sonalika Single Speed ​​Series)25-70 HP₹ 1.1 – 1.32 लाख
मास्कीओ गास्पार्दो विराट प्लस 165(Maschio Gaspardo Virat Plus 165)40-45 HP₹ 1.12 – 1.34 लाख
जॉन डियर ग्रीन सिस्टम रोटरी टिलर(John Deere Green System Rotary Tiller)38-63 HP₹ 1.35 – 1.62 लाख
एग्रीजोन ग्रिज़ो प्लस एचडी(Agrizone Grizo Plus HD)35-60 HP₹ 1.2 – 1.44 लाख
फार्मपावर एक्सट्रा दम(Farmpower Xtra Dama)40-65 HP₹ 1.15 – 1.38 लाख
महिंद्रा डब्लू अल अक्स 2.05 M(Mahindra WLX 2.05 M)50-60 HP₹ 1.2 – 1.35 लाख

नोट: ऊपर दिए गए सभी रोटावेटर की कीमत अलग-अलग राज्यों में तथा अलग-अलग जगह पर अलग-अलग हो सकती है| ऊपर जो कीमतें बताई गई है वह अनुमानित है| कीमत की सही जानकारी के लिए आप नजदीकी डीलर से जाकर संपर्क कर सकते हैं|

रोटावेटर पर सब्सिडी

भारत में रोटावेटर की कीमत ₹13500 से शुरू होकर लगभग चार लाख रुपए तक जाती है जो कि किसान अपनी बजट के हिसाब से कोई भी रोटावेटर ले सकते हैं| कोई भी रोटावेटर किसान यदि खरीदते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जाती है| यदि किसान भाई रोटावेटर खरीद रहे हैं तो उन्हें सब्सिडी का भी फायदा जरुर उठाना चाहिए जिससे उनके पैसे बच सके|

सरकार द्वारा रोटावेटर की खरीदने पर उन्हें 50% की सब्सिडी मिल सकती है| जिसका लाभ लेने के लिए किसान अपने जिला या फिर ब्लॉक के कृषि कार्यालय में जाकर अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं|

Also read: किसानो के लिए Top 6 45 HP ka Sbse Sasta Tractor: जो खेती को बनाए आसान और मुनाफेदार!

रोटावेटर का खेती में लाभ

रोटावेटर खेती के कामों में सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला कृषि उपकरण है| इसका मुख्य काम खेत की जुताई करना है| रोटावेटर के बहुत सारे लाभ है जिसे जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है|

  • रोटावेटर खेत की गहरी जुताई करने में भी सक्षम है|
  • रोटावेटर खेत के सभी खरपतवार को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देता है| जिससे वे सभी खेत में ही मिट्टी के अंदर दब जाते हैं|
  • रोटावेटर मिट्टी को भरपुरी बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है क्योंकि रोटावेटर के द्वारा जुताई करने पर मिट्टी भुरभुरी हो जाती है|
  • रोटावेटर का उपयोग करने से किसानों को खेत की जुताई अलग-अलग यंत्रों जैसे कि कल्टीवेटर और गहरी जूताई करने वाले कृषि यंत्र की जरूरत नहीं पड़ती है|
  • रोटावेटर के उपयोग से बुवाई भी खेत की जुताई के समय की जा सकती है इससे ट्रैक्टर के ईंधन की बचत होती है|

निष्कर्ष

किसान भाई अपने खेत की मिट्टी और अपने ट्रैक्टर की इंजन क्षमता के हिसाब से कोई भी रोटावेटर आप खरीद सकते हैं| इसके साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का भी लाभ उठा सकते हैं| इस लेख में आपने जान लिया है कि भारत के टॉप रोटावेटर(Tractor Rotavator in India) कौन-कौन से हैं? जिन्हें आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं| खेती बाड़ी और कृषि योजना से संबंधित और जानकारी पाने के लिए आप कमेंट में कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं|

Leave a Comment