New Sugarcane Variety in Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश गन्ना की उत्पादन में भारत का सबसे बड़ा राज्य है| जहां पर गन्ने की अलग-अलग वैरायटी का उत्पादन होता है| समय-समय पर गन्ना के नई वैरायटी के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के गन्ना निदेशालय की ओर से नई-नई वैरायटी प्रस्तुत किए जाते हैं और उन्हें विकसित किया जाता है| जिससे की गन्ने की पैदावार को और अधिक बढ़ाया जा सके| इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अलग-अलग जगह पर उगने के लिए गन्ने के 5 नई प्रजातियों को मंजूरी दी है| जिसकी खेती किसान भाई कर सकते हैं|
यदि आप गाने की नई वैरायटी लगाने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपकी हेल्प करेगा| आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए पांच नई गन्ना की किस्म कौन-कौन सी है? जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं| तो चलिए जानते हैं गन्ने की इन पांच नई किस्म के बारे में जिससे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेती के लिए मंजूरी दी गई है|
उत्तर प्रदेश में किसानो के लिए गन्ने की नई वैरायटी की लिस्ट(List of New Sugarcane Variety in Uttar Pradesh)
उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के द्वारा विकसित की गई नई गन्ना किस्म को मंजूरी दी गई है जो कि ये औसत समय में पकने वाली है| जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है| जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं और गन्ने की अच्छी पैदावार ले सकते हैं|
को.शा.16233 गन्ना किस्म
उत्तर प्रदेश गन्ना समिति के द्वारा विकसित की गई 16233 गन्ना किस्म उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी गन्ना की वैरायटी है जिसे किसान अपने खेतो लगा सकते हैं| इसकी उपज बहुत ही अच्छी होती है| इसकी औसत उपज 87.65 टन प्रति हेक्टेयर की दर से होती है तथा इस गन्ने की किस्म में पोल इन केन औसत रूप से 14.07 प्रतिशत होती है| यह मध्य देर से पकने वाली किस्म है तथा यह अगेती किस्म में आती है| यदि आप गन्ने की अच्छी किस्म लगाने की सोच रहे हैं तो आप इस किस्म को अपने खेत में लगा सकते हैं|
को.शा.15233 गन्ना किस्म
उत्तर प्रदेश गन्ना परिषद द्वारा विकसित की गई यह प्रजाति भी किसानो को अपने खेतों में लगाना चाहिए| इस गाने की किस्म का औसत उत्पादन 93.48 टन प्रति हेक्टेयर की दर से हो जाती है तथा इसमें पोल इन केन औसत रूप से 13.85% होती है| किसान भाई यदि नई गन्ना की किस्म को लगाना चाह रहे हैं तो इस किस्म को भी अपने खेतों में लगा सकते हैं जो की बहुत ही अच्छी उपज देती है|
Also read: भारत के किसानो के लिए Top 9 Sugarcane Variety: इन्हें लगाकर छोड़ दो होगी छप्पर फाड़ कमाई
को.लख.15466 गन्ना किस्म
गन्ना शोध परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा इसे भी मंजूरी दी गई है| गन्ना की यह किस्म भी खेतों में लगाने के लिए बहुत अच्छी है| इसे लखनऊ गन्ना अनुसंधान द्वारा विकसित किया गया है| इस गन्ने की किस्म में लगभग 17.5% शर्करा पाई जाती है| यह गन्ना सडन रोग के प्रति सहनशील है| इस गन्ने का रंग गहरा हरा होता है और यह 10 महीने में पक्का तैयार हो जाती है|
यह गन्ना मुख्य रूप से अधिक जल भराव वाले क्षेत्रों में बुवाई के लिए अच्छी मानी जाती है| इस गन्ने की किस्म पर ज्यादा पानी का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है| इसकी उत्पादन में बहुत अच्छी होती है| इस गाने की पैदावार 350 से 400 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से होती है अगर सही देखभाल और खाद दी जाए तो इसकी पैदावार 500 क्विंटल तक भी जा सकती है|
को. लख. 14204 गन्ना किस्म
उत्तर प्रदेश गन्ना परिषद द्वारा उत्तर पश्चिम क्षेत्र में बोई जाने के लिए यह करना बहुत ही अच्छी किस्म है| यह देर से पकाने वाली गन्ना किस्म है जिसकी उपज 9273 टन प्रति हेक्टेयर की दर से होती है तथागन्ने की इस वैरायटी में पोल इन केन 1355 प्रतिशत होता है| किसान भाई इस गन्ने की किस्म को अपने खेतों में लगा सकते हैं और अच्छे उत्पादन इस गन्ने से ले सकते हैं|
15207 गन्ना किस्म
गन्ने की यह वैरायटी भी खेतों में लगाने के लिए बहुत अच्छी है| जिसे किसान भाई के अपने खेत में लगा सकते हैं| इस गन्ने की खेती मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगाने के लिए मंजूरी दी गई है| इस गन्ने की किस्म का उत्पादन 84.53 टन प्रति हेक्टेयर की दर से होता है| जो भी किसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहते हैं उन्हें इस गाने की वैरायटी की खेती करना चाहिए और क्योंकि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए ही सबसे अच्छी मानी गई है|
गन्ना किसानों के लिए बेहतरीन किस्में
किसानों को अपने खेत में इन 5 किस्मो को.शा.16233, को.लख.14204,15207,को.लख.15466, को.शा.15233, को.शा.16233 की बुवाई करनी चाहिए जो की देर से पकाने वाली किस्म है और यह अच्छी उत्पादन भी देती हैं| यह 5 किस्मे लाल सडन रोग के प्रति भी सहनशील है और इसकी मोटीइ भी अच्छी होती है| जिससे कि यह किसानों के बीच में काफी लोगप्रिय हो रहे हैं|
गन्ने की उन्नत किस्म के बीज और रेट जानने के लिए कहां संपर्क
करें?
गन्ने के सभी प्रकार की उन्नत किस्म और उनकी कीमत रेट की कीमत की जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी गन्ना विभाग में जाकर संपर्क कर सकते हैं| इसके अलावा आप उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन नंबर 1800-121-3203 या 1800-180-1551 पर भी कॉल कर सकते हैं और गन्ने से संबंधीत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
गन्ने के उन्नत बीज के लिए बुकिंग किसान कैसे और कहाँ से कराएं?
उत्तर प्रदेश के किसान गन्ने की अच्छी क्वालिटी के बीच अपने नजदीकी गन्ना शोध विकास परिषद के पास जाकर खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं| इसके अलावा जो भी किसान गन्ने की बीज ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं| उन्हें सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://enquiry.caneup.in/ पर भी जाकर बुकिंग करवा सकते हैं| गन्ने के बीज का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर गन्ना विभाग द्वारा किया जाएगा|
निष्कर्ष
यदि किसान भाई गन्ने की नई किस्म का बीज खोज रहे हैं तो उन्हें ऊपर दिए गए पांच नई वैरायटी के बीजों को अपने खेतों में लगाना चाहिए जो की अच्छी उपज देने वाली है और रोगों के प्रति सहनशील भी है| आज की आर्टिकल में अपने जान लिया है कि उत्तर प्रदेश की पांच नई वैरायटी(New Sugarcane Variety in Uttar Pradesh) कौन-कौन सी है? जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं| इसके अलावा गन्ने के बीज की बुकिंग आप कहां से करवा सकते हैं| सभी प्रकार की खेती से जुड़ी जानकारी आप अगर पाना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं|