Vanilla ki Kheti Kaise karen: वनीला का नाम आपने तो सुना ही होगा और वनीला की आइसक्रीम भी अपने खाई होगी| क्या आप जानते हैं कि वनीला की खेती की जाती है? जी हाँ केसर की तरह ही वनीला की भी खेती की जाती है| यह भी केसर की तरह एक महंगी फसल है| वनीला की खेती भारत में ज्यादातर जगहों पर की जा सकती है| जहां पर तापमान सामान्य रहता है| वनीला की खेती करके किसान इसके बीज 40000 रुपए किलो तक बेच सकते हैं|
अगर किसान भाई इसकी खेती करते हैं तो मोटा मुनाफा कमा सकते हैं| दुनिया का यह दूसरा सबसे महंगा फ्लेवर वाला फसल है जिसकी खेती भारत, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी जैसे देशों में बड़े पैमाने पर किया जाता है| यदि आप भी वनीला की खेती की खेती करके मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपको वनीला की खेती से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देगा|
इस आर्टिकल के माध्यम से आप जान पाएंगे की वनिला की खेती कैसे करें? वनीला की खेती कब करनी चाहिए तथा इसके लिए उपयुक्त जलवायु और मौसम क्या रहना चाहिए? जिससे इसकी पैदावार अच्छी हो| तो चलिए जानते हैं वनीला की खेती के बारे में सब कुछ विस्तार रूप से|
वनीला की क्या है?(Vanilla Kya hai)
वनीला एक बेल वाला पौधा है जिसका तना लंबा और बेलनाकार होता है| भारत में वनीला की खेती के बारे में ज्यादातर किसानों को नहीं मालूम होगा क्योंकि इसकी खेती दक्षिण भारत के राज्यों में की जाती है लेकिन यह महंगी फसल होने के कारण किसान भरत के उत्तर पूर्व राज्य में भी इसकी खेती करने लगे हैं|
वनीला एक ऐसा पौधा है जिसके फल बींस की तरह होते हैं तथा इसके फूल कैप्सूल की तरह होते हैं| इसकी फुल बहुत ही शानदार होता और फूलों को सुखाकर वनीला का पाउडर बनाया जाता है| मार्केट में महंगे दामों पर बेचा जाता है| वनीला में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं और यह शरीर के अंदर प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिसके कारण इसकी मार्केट में काफी डिमांड रहती है|
वनीला की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु और तापमान(Vanilla ki Kheti kab kare)
वनीला की खेती के लिए उपयुक्त तापमान का होना भी जरूरी है| इसकी खेती के लिए मुख्य रूप से छायादार वाली जगह होनी चाहिए तथा मध्यम तापमान होना चाहिए| मुख्य रूप से 25 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान वनीला की खेती के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है|
जिन राज्यों में अधिक गर्मी पड़ती है वहां पर किसान शेड बनाकर भी वनीला की खेती कर सकते हैं| वनिला की खेती के लिए पौधों को हल्की-हल्की सूरज की रोशनी भी मिलती रहनी चाहिए जिससे कि पौधे की ग्रोथ अच्छी हो|
Also read: Top 10 Tamatar ki Variety जो देगी शानदार उत्पादन और तगड़ा मुनाफा!
वनीला की खेती के लिए सही मिट्टी का चुनाव
वनीला की खेती के लिए आपको ऐसी मिट्टी का चुनाव करना चाहिए जिसका पीएच मान 6.5 से 7.5 के बीच हो तथा ऐसी मिट्टी में इसकी खेती करनी चाहिए जिसमें जिनकी मिट्टी तैयार करने पर भुरभुरी हो जाए|
वनीला की खेती के लिए सबसे अच्छी मिट्टी दोमट मिट्टी और बलुई दोमट मिट्टी मानी जाती है जिसमें की पानी का निकास की व्यवस्था अच्छी हो| वनीला की खेती करने से पहले किसान भाइयों को मिट्टी की जांच जरुर करवा लेनी चाहिए| जिससे कि जमीन के अंदर पोषक तत्वों के बारे में पता चल सके और उसके अनुसार भी खाद का प्रयोग कर सके|
वनीला की बुआई कैसे करें(Vanilla ki Kheti Kaise karen)
वनीला एक बेल वाली फसल है जिसकी लताएँ बहुत दूर तक फैलती हैं| इसकी लताएँ सेम के पौधे के जैसे फैलते हैं| वनीला के पौधों की बुवाई करने के लिए आपको थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गढ्ढे बनाने होंगे और उसके अंदर आपको वनीला के पौधे लगाने होंगे और पौधे लगाते समय आप उसके अंदर जैविक खाद का प्रयोग करें| जिससे कि पौधे की ग्रोथ अच्छी होगी|
जब वनीला के पौधे की लताएं बड़े हो जाएं और उनकी लताएँ फैलने लगे तब उसको आप तार और रस्सी के द्वारा बांध सकते हैं और इसकी सिंचाई के लिए आप ड्रीप का प्रयोग कर सकते हैं|
वनीला की खेती में खाद और उर्वरक
वनीला के पौधों की बुवाई के बाद उसकी देखरेख करना भी जरूरी होता है| उसके अंदर आपको समय-समय पर खाद और पानी डालते रहना चाहिए| इसके अलावा आपको उसमें जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए| वनिला में रासायनिक खाद का प्रयोग कम करना चाहिए क्योंकि इससे लागत बढती है| इससे आप अपनी लागत को बचा सकते हैं और जैविक खाद का प्रयोग कर सकते हैं|
इसके अलावा चाहे तो वनीला की फसल में एनपीके 100 ग्राम प्रति 15 लीटर के हिसाब से पानी में मिलकर छिड़काव कर सकते हैं जिससे वनीला के पौधों की ग्रोथ अच्छी होगी|
वनीला की फसल कितने दिन तैयार हो जाती है?
वनीला के पौधे की रोपाई करने की 9 से 10 महीने के बाद इसमें फूल निकलने लगते हैं और उसकी फलियां भी पकने लगती हैं| इसके बाद से आप उसके अंदर से बीजों को निकाल सकते हैं और बीजो को आगे की प्रोसेसिंग के लिए भेज सकते हैं या मार्केट में बेच सकते हैं|
Also read: Broccoli ki Top Variety: ब्रोकली की ये 7 वैरायटी की करे खेती मिलेगी बम्पर उत्पादन और लाखों कमाए
वनीला की पैदावार(Vanilla Production)
वनीला के पौधे अच्छे से विकसित हो जाने के बाद एक वनिला की लता से 2 से 3 किलोग्राम बीज का उत्पादन हो जाता हैं| वनीला से एकड़ वनीला से लगभग 8 से 10 क्विंटल हरी फलियां प्राप्त की जा सकती है|
वनीला का मार्केट में भाव कितना मिलता है?(Vanilla Seed Price in Market)
वनीला एक महंगा फसल है जिसके बीज की डिमांड भी बहुत ज्यादा हैं| वनीला के बीज मार्केट में 40000 रुपए से ₹50000 किलो तक बिकते हैं| जिसके कारण इसकी खेती करके किसान मोटा मुनाफा कमा सकते हैं|
निष्कर्ष
यदि आप महंगी फसल वाली खेती करना चाहते हैं तो आपको वनीला की खेती(Vanilla ki Kheti) करनी चाहिए क्योंकि यह भारत के ज्यादातर राज्यों में इसकी खेती की जा सकती है और इसकी खेती में कम लागत भी आती है| इसके बीज बहुत महंगे दाम पर बेचे जाते हैं जिसके कारण किसानों को इससे अधिक लाभ होता है| ऐसी ही नई-नई खेती से संबंधित, कृषि योजनाओं से संबंधित तथा कृषि यंत्र से संबंधित जानकारी के लिए आप नीचे कमेंट में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं|