बारिश हो या आंधी जाने अपने फसलों को कैसे बचाएं? किसान भाई करें तिरपाल का उपयोग और सब्सिडी भी पायें

Barish se Fasalon ko Kaise bachaye: किसान भाई अपनी फसलों को बारिश से बचने के लिए तिरपाल का उपयोग कर सकते हैं| जिससे उनकी फसल बे मौसम बारिश से बच सकती है| तिरपाल मोटे प्लास्टिक से बनाई जाती है जो की बारिश में पानी को रोकता है और फसलों को बारिश से पानी से बचाता है| आज के समय में गांव में सबसे अधिक फसलों को बचाने के लिए तिरपाल का उपयोग किया जाता है| जिससे कि वह फसलों को तिरपाल से ढक देते हैं और बे मौसम बारिश से फसल बच जाती है|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

कुछ किसान फसल को काटने के बाद चाहे धान हो गेंहू हो या कोई और फसल उसे खेत में ही कुछ दिन सूखने के लिए छोड़ देते हैं जिससे कि वह सुख जाए| लेकिन इस बीच में बे मौसम बारिश हो जाती है और किसानो की फसल बर्बाद हो जाती है| किसान इस समस्या को हल करने के लिए किसान ट्रिपल का उपयोग करते हैं जिससे कि तिरपाल बारिश के पानी को फसल के अंदर जाने से रोक देता है और फसल भीगने से बच जाता है|

यदि आप भी अपने फसलों को बारिश के पानी से भीगने से बचाना चाहते हैं तो आपको तिरपाल का उपयोग करना चाहिए| जिससे आपकी बारिश में भीगने से बच सकती है| नीचे तिरपाल के बारे में और अधिक जानकारी दी गई है जिसे आप जान सकते हैं|

बारिश से फसलों को भीगने से कैसे बचाएं?(Barish se Fasalon ko Kaise bachaye)

फसलों को किसान भाई बारिश से या फिर आंधी तूफान से बचाने के लिए तिरपाल का उपयोग कर सकते हैं| जिससे कि उनकी फसल बच सकती है| अगर आप अपने फसल को खेतों में काट देते है और उस समय बरसात होने वाली हो और तब आप फसलों को एक इकट्ठा करते हैं थ्रेसिंग के लिए उस समय आप तिरपाल से फसलों को ढक दें| जिससे कि वह बिना मौसम बारिश के पानी से बच जाती हैं और आपके फसलों को कोई नुकसान नहीं होता|

तिरपाल का उपयोग तालाब से पानी के रिसाव को बचाने के लिए

किसान भाई खेतों में छोटा-छोटा तालाब भी बनवाते हैं जिससे की उसमें मछलियों का पालन कर सकें और अपने कोई भी कृषि काम में पानी का उपयोग कर सकते हैं| किसान भाई अपने खेतों तालाब बनवाते है तो उसके अंदर वाटर प्रूफ तिरपाल का उपयोग करें जिससे कि पानी का रिसाव नहीं हो पाए|

Also read: आलू की बोरी को स्टोर ऐसे करें कभी खराब नही होंगे जाने क्या है तरीका

वर्मी कंपोस्ट में तिरपाल का उपयोग

तिरपाल का उपयोग किसान भाई वर्मी कम्पोस्ट बनाने में क्र सकते है| बहुत से किसान भाई खेतों में खाद डालने के लिए वर्मी कंपोस्ट खाद बनाते हैं| जिससे वह खेतों में डाल सके और इसके लिए उन्हें बेड बनाने की जरूरत होती है| जो पारंपरिक बेड होते हैं उनको बनवाने में खर्च अधिक आता है| किसान भाई तीरपाल की सीट का उपयोग बेड बनाने के लिए तिरपाल का उपयोग करके जल्दी तैयार कर सकते हैं और इसमें खर्च भी कम लगेगा और जल्दी तैयार हो जाएगी|

खरपतवार को रोकने में तिरपाल का उपयोग

किसान भाई तिरपाल का उपयोग खरपतवार को खेतों में उगने से रोकने में भी कर सकते हैं| जैसा कि जब किसान खेतों में कोई फसल की बुवाई करते हैं तो उसमें मल्चिंग पेपर लगते हैं| जिससे की खरपतवार खेतों में नहीं हो पाते हैं| वैसे ही किसान भाई तिरपाल का उपयोग करके खेत में खरपतवार को उगने से रोक सकते हैं| अगर आप खरपतवार को भी नष्ट करना चाहते हैं तो तिरपाल का उपयोग कर सकते हैं|

पॉलीहाउस बनाने में तिरपाल का उपयोग

आज के समय में तिरपाल का उपयोग पॉलीहाउस बनाने में भी किया जाने लगा है| पाली हाउस जिसे ग्रीन हाउस के नाम से भी जाना जाता है| उसमें जो पॉलीहाउस की जो छत होती है वह पारदर्शी प्लास्टिक से बनी होती है लेकिन आज के समय में पाली हाउस में छत बनाने के लिए तिरपाल का उपयोग किया जाने लगा है क्योंकि यह बहुत ही सस्ता होता है जिससे खर्च कम आता है|

तिरपाल पर सब्सिडी

आज के समय में तिरपालों को खरीदने के लिए भी कई राज्यों में और कई जगहों पर सब्सिडी भी दी जा रही है जिसका किसान भाई लाभ उठा सकते हैं| यदि आप अपने फसलों बिना मौसम बारिश से और अन्य प्रकृति आपदाओं से बचना चाहते हैं तो आप तिरपाल को खरीद सकते हैं| इसके लिए कुछ सरकार द्वारा तिरपाल पर सब्सिडी भी दी जा रही है जिसके बारे में आप और अधिक जानकारी अपने नजदीकी कृषि विभाग में जाकर प्राप्त कर सकते हैं|

निष्कर्ष

किसान भाई यदि अपने फसलों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं जैसे की बारिश, ओलावृष्टि, आंधी, तूफान से बचना चाहते हैं तो उन्हें तिरपाल खरीदना चाहिए| जिससे कि उनकी फसल बारिश में भीगने से और आंधी तूफान से बच सके और उन्हें नुकसान न होने पाए| तिरपाल किसानो की फसलों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है जिसका उपयोग किसान भाइयों को जरूर करना चाहिए|

Leave a Comment