Brimato: वाराणसी के IIVR के वैज्ञानिक डॉक्टर अंनत बहादुर ने कृषि क्षेत्र में एक ऐसी तकनीक विकसित किया है जिसका नाम “ब्रिमेटो” रखा गया है| यह एक ऐसी तकनीक जिसमें आप बैगन और टमाटर की अलग-अलग फल को एक ही पौधे में निकलते हुए देख सकते हैं| यह तकनीक किसानों को बहुत ही फायदेमंद देने वाले है| खासकर शहर की किसानों को यह बहुत ही लाभ देने वाला है|
आपने अलग अलग टमाटर और बैगन की सब्जी जरूर खाई होगी और आपने टमाटर की और बैगन की अलग-अलग पौधे भी देखे होंगे लेकिन वाराणसी के वैज्ञानिक द्वारा विकसित की गई इस तकनीक से फलों को एक ही पौधे में निकलते हुए देख सकते हैं| जिससे कि यह किसानों को बहुत ही अधिक लाभ पहुंचा सकता है|
इससे किसान एक ही पौधे में बैगन और टमाटर फल प्राप्त कर सकते हैं और उसे बेच सकते हैं| उन्हें अलग-अलग बैगन और टमाटर की फसल लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी| चलिए इस तकनीक के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करते है|
ब्रिमेटो तकनीक क्या है?(Brimato)
यह एक ऐसी ग्राफ्टिंग तकनीक है जिसमें दो अलग-अलग पौधों को एक साथ जोड़कर उसमें एक नया पौधा तैयार किया जाता है| इस तकनीक में 25-30 दिन पुराने पौधे पर टमाटर की ग्राफ्टिंग की जाती है| इसके बाद ग्राफ्टिंग करने की केवल 15 से 20 दिन के बाद यह गमले में और खेत में रोपने के लिए तैयार हो जाता है|
इसके बाद आप अपने खेतों में की बुवाई कर सकते हैं| इस पौधे की रोपाई करने की 2 महीने बाद से इसमें फल आना शुरू कर देते हैं और आप 2 महीने बाद इसकी तुड़ाई कर सकते हैं| बनारस के वैज्ञानिक द्वारा विकसित किया गया यह तकनीक किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी| इससे किसानों को दो अलग-अलग फसल को बोने की जरूरत नहीं पड़ेगी|
इस तकनीक से कम लागत में डबल मुनाफा
वाराणसी की वैज्ञानिक द्वारा बिकसित की गई इस तकनीक से किसी को डबल कमाई करने का अवसर प्राप्त होगा| किसान भाई इस तकनीक से के पौधे में दो से ढाई किलो बैगन तथा डेढ़ किलो टमाटर प्राप्त कर सकते हैं| इससे उनकी लागत कम होगी और अधिक लाभ प्राप्त होगा|
Also read: Ganna Yantrikaran Yojana 2025: गन्ना किसानो को मिल रहा कृषि यंत्र पर 50% सब्सिडी अभी जाने
गांव के किसान कैसे लाभ उठाएं?
गांव के किसानो के लिए यह तकनीक एक वरदान के रूप में साबित हो सकता है| इस तकनीक का लाभ किसान भाई बैगन के पौधे में टमाटर की ग्राफ्टिंग करके एक ही पौधे से टमाटर और बैगन की बहुत फल प्राप्त कर सकते हैं और उचित रेट पर बेच सकते हैं| खास बात यह है की उन्हें अलग-अलग खाद देने की भी देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी| जिससे कि उनके लागत भी कम हो जाएगी| इसलिए अगर किसान कम लागत में बैगन और टमाटर के फल का लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें इस तकनीक को जरूर अपना चाहिए| जिससे कि उनकी लागत कम हो सके और आय बढ़ सके|
शहर के किसान कैसे उठाएं लाभ?
शहर की किसानों के लिए भी यह तकनीक बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है| जिससे की किसानों को बहुत ही कम जगह में एक ही पौधे से बैगन के और टमाटर के सब्जी उगा सकते हैं| जिससे कि उन्हें अधिक जगह की जरूरत नहीं पड़ेगी| शहरों में खेत की कमी भी होती है| जिससे कि शहर के किसानों के लिए यह एक बरदान के रूप में साबित होगा| शहर के किसान को Brimato तकनीक का लाभ जरूर उठाना चाहिए| जिससे की कम जगह में अच्छे से खेती कर पाए और लाभ कमा सके|
इन किस्मों से तैयार हुआ ब्रिमेटो
डॉ अनंत बहादुर द्वारा बताया गया है इस तकनीक को विकसित करने के लिए टमाटर की काशी अमन किस्म और बैगन की संकर किस्म काशी संदेश की का उपयोग किया गया है और इसे विकसित किया गया है| इस तकनीक में उपयोग किए जाने वाला टमाटर वायरस प्रतिरोधी है और बैगन की हाइब्रिड वैरायटी बाढ़ और सुखा के प्रति सहनशील भी है|
निष्कर्ष
यदि किसान भाई बहुत ही कम लागत दो फसलों को एक साथ लेना चाहते हैं तो उन्हें Brimato तकनीक का उपयोग करना चाहिए| जिससे कि वह एक ही पौधे में बैगन और टमाटर की दोनों फसलों को एक साथ उगा सके और अच्छी कमाई कर सके| यह तकनीक किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाला है| चाहे शहर के किसान हो या गांव के किसान इस तकनीक का लाभ सबको जरूर उठाना चाहिए और Brimato तकनीक से बैगन और टमाटर की बुवाई करनी चाहिए| जिससे कि उन्हें एक ही पौधे में बैगन और टमाटर की सब्जी प्राप्त हो सके|