Broccoli ki Top Variety: ब्रोकली भारत में सब्जी के रूप में खाए जाने वाली प्रमुख सब्जियों में से एक है जो की फूलगोभी की तरह ही दिखती है और उसका स्वाद भी फूलगोभी से मिलता जुलता है| ब्रोकली के फूल हरे रंग की होती है और मार्केट में इसकी डिमांड साल भर बनी रहती है| इसका मूल्य बाजार में सामान्य गोभी के तुलना में बहुत ज्यादा होता है| किसान भाई ब्रोकली की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं|
ब्रोकली की खेती करते समय किसानों को अच्छी पैदावार के लिए ब्रोकली की सही वैरायटी का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है| क्योंकि इसमें कुछ ऐसी भी किस्म है जिसमें किसी भी प्रकार के कीट और रोग नहीं लगते हैं जो किसने का मुनाफा बढ़ा सकते हैं|
यदि आप भी ब्रोकली की अच्छी वैरायटी का चुनाव करना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं ब्रोकली की पांच ऐसी वैरायटी जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं जो की पैदावार अच्छी देती है| इसके साथ ही इसमें कई प्रकार के रोग और किट भी नहीं लगते हैं आईए जानते हैं ब्रोकली की सभी वैरायटी के बारे में एक-एक करके विस्तार से|
ब्रोकली की सबसे अच्छी वैरायटी की लिस्ट(Broccoli ki Top Variety List)
ब्रोकली मुख्य रूप से एक विदेशी सब्जी है जिसे भारत में भी अधिक जगहों पर काफी ज्यादा मात्रा में उगाया जाना रहा है और लोग इसे खाना भी पसंद करते हैं| लोग इसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाते हैं| ब्रोकली खाने से कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है| जिसके कारण इसकी डिमांड हमेशा मार्केट में बनी रहती है और उच्च रेट में भी मिलता है ऐसे में किसान इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं| इसकी खेती मुख्य रूप से ठंडी के मौसम की जाती है|
ब्रोकोली संकर 1
ब्रोकली की वैरायटी संकर 1 किसकी है जो की खेतों में लगाने के लिए बहुत अच्छी है इस ब्रोकली के डंठा कोमल होते हैं तथा इस ब्रोकली के एक फूल का वजन 600 ग्राम से 800 ग्राम तक होता है| इस ब्रोकली की रोपाई के बाद या लगभग 60 से 65 दिनों के बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती है| यदि आप एक अच्छी वैरायटी की ब्रोकली की खेती करना चाहते हैं तो ब्रोकली संकर 1 के बीज का चुनाव कर सकते हैं जो की आपको अच्छा मुनाफा कमा कर देगा|
के.टी.एस.9 ब्रोक
ब्रोकली की यह किस्म भी खेतो में लगाने के लिए बहुत ही अच्छी है जिसकी पत्तियां हरी होती है तथा इसका तना छोटा होता है| इस ब्रोकली की फुल सख्त होते हैं| इस फूल इस ब्रोकली के फलों का वजन भी 600 ग्राम से 800 ग्राम होता है| इस वैरायटी की ब्रोकली की ऊंचाई मध्यम होती है| यदि आप ब्रोकली की अच्छी वैरायटी की खेती करना चाहते हैं तो के.टी.एस. 9 को अपने खेतों में लगा सकते हैं|
लकी ब्रोकली
ब्रोकली की यह किस्म सबसे अधिक प्रचलित है जिसकी खेती करना किसान पसंद करते हैं| ब्रोकली की इस किस्म के फूलों का वजन 600 से 800 ग्राम के बीच होता है तथा इसकी फुल हरे रंग की होते हैं| ब्रोकली की इस वैरायटी के फसल कटाई के लिए तैयार होने में लगभग 80 से 90 दिन का समय लग जाता है| इस ब्रोकली की स्वाद भी बहुत ही अच्छा होता है| इस ब्रोकली के पौधे की ऊंचाई मध्य की होती है| यदि आप ब्रोकली की अच्छी वैरायटी लगाना चाहते हैं तो इसे लगा सकते हैं|
आरिया
ब्रोकली की इस वैरायटी के फूलों का वजन अधिक होता है| इसके हर एक फूल का वजन लगभग 1 किलो से डेढ़ किलोग्राम के बीच होता है| यदि आप ब्रोकली की खेती करना चाहते हैं तो इस ब्रोकली को अपने खेतों में लगा सकते हैं| इस ब्रोकली के फूल गहरे हरे रंग के होते हैं| यदि बात करें इसके कटाई की तो इस ब्रोकली को पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 90 से 95 दिन का समय लग जाता है|
रॉयलग्रीन
ब्रोकली की इस वैरायटी के फूल लगभग पूरी तरह से कटाई के लिए तैयार होने में 90 से 95 दिन लग जाता है| ब्रोकली की इस वैरायटी के फूलों का रंग हरा होता है| इस ब्रोकली के फूल कोमल होते हैं जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं| यदि आप एक अच्छी वैरायटी की ब्रोकली लगाना चाहते हैं तो रॉयलग्रीन ब्रोकली लगा सकते हैं|
नामधारी 50 ब्रोकोली
ब्रोकली की यह वैरायटी भी खेतों में लगाने के लिए बहुत ही अच्छी है| जिसे आप खेतो में लगा सकते हैं| इस ब्रोकली के फूलों का रंग हर और नीला होता है| यह ब्रोकली की वैरायटी जल्द ही पकने वाली किस्म है| इसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं|
सकटा ग्रीन मैजिक संकरण ब्रोकोली बीज
ब्रोकली की इस वैरायटी के फूलों का रंग नीला और हरा होता है| इसके पौधे की ऊंचाई मध्य होती है| ब्रोकली की यह वैरायटी बुवाई के 90 दिन के बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती है| ब्रोकली की इस वैरायटी को आप खरीफ रबी और गर्मी में लगा सकते हैं| इसकी खेती लगभग भारत के ज्यादातर राज्यों में किया जा सकता है|
Also read: Phool Gobhi ki Kheti: फूल गोभी की खेती कैसे करे? जाने उन्नत बीज और सही समय?
ब्रोकली के कुछ अन्य वैरायटी की लिस्ट
ब्रोकली की कुछ अन्य किस्म की लिस्ट नीचे दी जा रही है| जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं जो कि भारत में ज्यादातर उगाई जाती है|
- स्प्राउटिंग ब्रोकली
- ग्रीन स्प्राउटिंग मीडिया
- बालथम 29
- Punjab Broccoli-1
- Palam Samridhi
- एवरग्रीन
- यूग्रेन
- ग्रीन माउंटेन
- डेन्यूब
ब्रोकली की इन किस्मो से कितनी उपज मिलती है?
ब्रोकली की इन सभी वैरायटी से जो सामान्य किस्म की है उनसे 75 से 100 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है तथा जो संकर किस्म के बीज है उनसे 120 से 180 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से ब्रोकली का उत्पादन होता है|
निष्कर्ष
यदि आप ब्रोकली की खेती करके अच्छा कमाई करना चाहते हैं तो आप ऊपर दिए गए किसी भी वैरायटी की ब्रोकली को अपने खेतों में लगा सकते हैं जो की बहुत ही अच्छी उत्पादन देने वाली ब्रोकली है| आज के आर्टिकल में अपने जान लिया है कि ब्रोकली की सबसे अच्छी वैराइटीज(Broccoli ki Top Variety) कौन-कौन सी है? जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं जो कि अच्छा उत्पादन देती है|