Kesar ki Kheti kaise Karen: केसर की खेती कैसे करें अभी जाने बिकता है 3 लाख रुपए किलो

Kesar ki Kheti kaise Karen: केसर एक ऐसी चीज जो की दुनिया के सबसे महंगे मसाले में से एक गिना जाता है| इसे अंग्रेजी में “saffron” के नाम से भी जाना जाता है| इससे धरती के सबसे महंगे मसाले में से एक माना जाता है क्योंकि इसकी कीमत ही बहुत अधिक होती है| इसकी खेती भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़पैमाने पर की जाती है|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

आज के बदलते समय के अनुसार और इसकी मांग को देखते हुए और इसकी कीमत को देखते हुए किसान अलग-अलग जगह पर भी इसकी खेती करना शुरू कर दिए हैं| इससे किसान बहुत ही अधिक मुनाफा कमाते हैं और उन्हें ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं होती है| इसलिए ज्यादातर किसान केसर की खेती करना शुरू कर दिए हैं|

यदि आप भी केसर की खेती करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपकी मदद करेगा| इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि केसर की खेती कैसे करें? सही जलवायु और मौसम कैसा होना चाहिए तथा केसर की खेती के लिए सही मिट्टी का चुनाव कैसे करना चाहिए? इसके अलावा केसर की बुवाई तथा केसर का उत्पादन कितना होता है? इन सब के बारे में आप जानेगे| तो चलिए जानते हैं केसर की खेती के बारे में सब कुछ विस्तृत रूप से|

केसर की खेती कहां होती है?(Kesar ki Kheti Kahan Hoti hai)

केसर की खेती भारत के अलावा विदेशों के कई देशों में भी होती है| जिसमें फ्रांस, इटली, ग्रीस, जर्मनी, चीन, पाकिस्तान, स्विट्जरलैंड, रूस इत्यादि देश शामिल है| भारत में इसकी खेती मुख्य रूप से कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्य में किया जाता है क्योंकि यह एक ठंडी जगह पर होने वाली फसल में से एक है|

इन राज्यों के मिट्टी और जलवायु केसर की खेती के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है| इसलिए यहां के किसान सबसे अधिक केसर की खेती करते हैं और अच्छा मुनाफा कमाते हैं|

केसर की खेती कैसे करें?(Kesar ki Kheti kaise Karen)

केसर की खेती के लिए सही जलवायु और मौसम

केसर की खेती के लिए सही मौसम और जलवायु का होना भी बहुत ही जरूरी है| केसर की खेती के लिए सबसे अच्छा मौसम ठंड वाला मौसम माना जाता है| इसकी खेती के लिए मुख्य रूप से 10 से 17 डिग्री तापमान सबसे अच्छा माना जाता है| यदि दिन में तापमान 17 डिग्री रहता है और रात में 10 डिग्री तापमान तक रहता है तो इसकी खेती बहुत ही अच्छे तरीके से की जा सकती है|

Also read: Strawberry ki Kheti: कब और कैसे करें स्ट्रॉबेरी की खेती कमायें 60 दिन में लाखों

केसर की खेती के लिए मिट्टी का चुनाव

केसर की खेती के लिए मिट्टी सही मिट्टी का होना बहुत ही जरूरी होता है| केसर की खेती के लिए मुख्य रूप से बंजर, चिकनी मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है| जल भरा वाले क्षेत्र केसर की खेती के बिलकुल भी अच्छे नहीं होते हैं| वहां पर इसकी खेती नहीं की जा सकती है| इसके अलावा इसकी खेती में सिंचाई की भी जरूरत पड़ती है|

केसर की खेती के लिए मिट्टी की तैयारी कैसे करें?

केसर की खेती के लिए मिट्टी के तैयारी करना भी बहुत जरूरी होता है| इसके लिए आपको सबसे पहले खेत की अच्छे से जुताई कर लेनी चाहिए| इसके बाद और खेत को खुला धूप में छोड़ देना चाहिए जिससे कि इसके अंदर के हानिकारक जीवाणु नष्ट हो जाए| जुताई करने की बाद खेत में आप 20 से 25 टन प्रति हेक्टेयर की अंदर से गोबर की अच्छी साड़ी हुई खाद को खेत में फैला दें और फिर से खेत की जुताई कर ले| इसके बाद पाटा लगाकर समतल कर ले|

इसके बाद किसान भाई 15 से 20 सेंटीमीटर गहरी क्यारियाँ को बना बनाएं| इसके साथ एक क्यारी बनाते समय क्यारी की चौड़ाई 1 से डेढ़ मीटर रखें तथा क्यारी के बीच में 30 से 40 सेंटीमीटर की दूरी जरूर छोड़ें| जिससे कि किसान इसमें सिंचाई और इसकी देखभाल आसानी से कर सके| इस प्रकार किसान केसर की खेती के लिए मिट्टी की तैयारी कर सकते हैं|

केसर की रोपाई कब करें?

केसर की खेती में रोपाई भी समय पर बहुत ही जरूरी होता है अन्यथा इसकी पैदावार कम हो जाती है| केसर की रोपाई मुख्य रूप से अगस्त से सितंबर के बीच में होता है| जब मौसम थोड़ा सा ठंडा और शुष्क होने लगता है| अगर इस समय किस केसर की बुवाई करेंगे तो इससे उन्हें अधिक उत्पादन मिलेगा और कम लागत की लगानी पड़ेगी|

केसर की खेती के लिए सबसे अच्छी वैरायटी(Kesar ki sbse achhi Variety)

केसर की वैरायटी केसर की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है| केसर की वैरायटी अगर अच्छी होगी तो इसका उत्पादन भी अच्छा होगा| यदि केसर की वैरायटी अच्छी नहीं होगी तो इसका उत्पादन बहुत ही काम होगा जिससे किसान को मुनाफा नहीं होता है| इसके कुछ अच्छी वैरायटी की लिस्ट नीचे दी गई है जिन्हें अपने खेतों में बुवाई करवा सकते हैं|

  • कश्मीरी केसर
  • स्पेनिश केसर
  • ईरानी केसर
  • तुर्की केसर
  • अफगानी केसर

Also read: SS3 Apple Variety: सेब की इस वैरायटी की बागवानी करें ये बना देगी किसानो को मालामाल

केसर की रोपाई और विधि

केसर की रोपाई करना सही तरीके से बहुत ही जरूरी होता है| जिससे कि किसान इसके अंदर देखभाल कर सके| इसकी रोपाई के लिए किसान केसर के कंद को 15 से 20 सेंटीमीटर की गहराई पर बुवाई करना चाहिए| इसके अलावा कंदों के बीच की दूरी किसानों को 10 से 15 सेंटीमीटर तथा कतारो से कतारो के बीच की दूरी 20 से 25 सेंटीमीटर रखनी चाहिए|

रोपाई करने के लिए किसानों को केसर हाथ से या फावड़े से बुवाई करनी चाहिए| बुवाई करने के बाद किसानों को इसके कंदों की जड़ों को मिट्टी से दबा देना चाहिए|

केसर की खेती में सिंचाई

केसर की खेती में सिंचाई करना समय पर बहुत ही महत्वपूर्ण है जिससे कि इसका उत्पादन अच्छा होता है| इसकी सिंचाई के लिए किसान इसकी पहली सिंचाई और रोपाई के तुरंत बाद कर देनी चाहिए| इसके अलावा इसकी बाकी की सिंचाई मिट्टी जब सूखने लगे तब इसकी सिंचाई किसानों को करते रहना चाहिए|

केसर की कटाई

केसर की कटाई मुख्य रूप से अक्टूबर और नवंबर के महीने में शुरू हो जाती है| किसान केसर की रोपाई के बाद इसके दूसरे साल भी केसर की पैदावार ले सकते हैं| केसर में मुख्य रूप से बैगनी कलर के फूल की पंखुड़ियां होती है| जिसके अंदर लाल रंग के एक केसर होते हैं| केसर के फूलों को तोड़ा जाता है और उसके अंदर के लाल रंग की केसर को बाहर निकाल कर सुखाया जाता है| इसके बाद उसे मार्केट में बेचने के लिए भेज दिया जाता है|

केसर का उत्पादन

केसर सबसे महंगी फसल होने के कारण इसका उत्पादन भी बहुत कम ही होता है| केसर की खेती में एक फूल में लगभग 0.09 से लेकर 0.012 मिलीग्राम केसर निकलता है और इस प्रकार एक एकड़ में केसर की लगभग 3.629 kg से  4.536 kg सुखा केसर निकल जाता है|

बाज़ार में केसर की कीमत

बाजार में केसर के फूल की कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपए किलो के हिसाब से बिकता है| इसलिए यह एक महंगी फसल के रूप में जाना जाता है|

निष्कर्ष

केसर की खेती करना किसानों के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह एक महंगी फसल है| अगर किसान ठंडे क्षेत्रों में रहते हैं तो उन्हें केसर की खेती जरूर करनी चाहिए| इसके अलावा अन्य जगहों पर भी केसर की खेती की जाने लगी है तो अन्य जगह के किसान भी की केसर की खेती को अपना सकते हैं|

केसर की खेती करते समय किसानों को खेत की हम जुताई से लेकर बुवाई तक अच्छे से ध्यान रखना चाहिए और किसानों को केसर की समस्या पर देखभाल करते रहना चाहिए| जिससे किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली केसर मिलेगी और अधिक उत्पादन भी मिलेगा|

Q1. केसर कितने दिन में तैयार हो जाता है?

उत्तर- केसर मुख्य रूप से 5 से 6 महीने के अंदर तैयार हो जाता है|

Q2. एक ग्राम केसर की कीमत कितनी है?

उत्तर- एक ग्राम केसर आज के समय में 500 से 600 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से बाजार में मिलता है|

Q3. 1 किलो केसर प्राप्त करने के लिए कितने पौधे लगाने होंगे?

उत्तर-1 किलो केसर प्राप्त करने के लिए किसानों को एक लाख से 120000 पौधे लगाने होंगे|

Leave a Comment