खेतों से जानवरों को कैसे भगाएं? जाने 6 सबसे कारगर उपाय कभी नही आयेंगे जानवर खेत में इस तरीके से अभी जाने

Khet se Janwaron ko kaise bhagaye: जब किसान भाई अपनी फसल की बुवाई करते हैं और उन्हें बड़े होने और काटने तक के बीच में बहुत सारी बातों का ध्यान रखना होता है और परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है| जिसमें जानवर से नुकसान का सामना करना होता है| किसान भाई जानवर के नुकसान से भी बहुत परेशान हो चुके हैं| आज के समय में किसानों को सबसे अधिक नुकसान जानवरों की आतंक हो रहा है|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

चाहे नीलगाय हो या फिर खरगोश हो या चूहे हो या फिर अन्य प्रकार के जानवर हो यह सभी खेतों को बहुत फसलों को बहुत ही नुकसान पहुंचाते हैं वे फसलों को खा जाते हैं| जिससे कि किसने की फसल का नुकसान हो जाता है और किसानों की कड़ी मेहनत से की उगाई गई फसल और समय बर्बाद हो जाता है|

किसान जानवरों से फसलों को बचाने के लिए कई सारे उपाय भी करते हैं जो कि कई बार कारगर साबित होते हैं और कई बार कारीगर साबित नहीं हो पाते हैं| यदि आप भी जानवरों के आतंक से परेशान हो चुके हैं तो हम आपको नीचे जानवरों को भगाने की उपाय के बारे में बताएंगे जिससे कि आप जानवरों को अपने खेतों में से भगा सकते हैं और अपने फसलों की सुरक्षा कर सकते हैं|

तो चलिए जानते हैं जानवरों को भगाने की कुछ कारगर उपाय के बारे में जिससे कि आप जानवरों को भगा पाएंगे|

खेतों से जानवरों को कैसे भगाएं?(Khet se Janwaron ko kaise bhagaye)

जानवरों को भगाने के लिए वैसे तो किसान बहुत सारे उपाय करते हैं जो की जानवरों को भाग भी देते हैं लेकिन कई बार जानवर खेतों से भागते ही नहीं है| उसके लिए किसानों को अलग-अलग उपाय करना होता है| ऐसे ही कुछ अच्छे उपाय तरीकों के बारे में नीचे जानकारी दी जा रही है| जिसके माध्यम से आप किसानों को जानवरों को अपने खेतों से भगा पाएंगे|

1. गाय के गोबर का उपयोग

किसान भाई जानवर को भगाने के लिए गाय के गोबर का उपयोग कर सकते हैं| इसके लिए किसानों को गाय के गोबर को लेना होगा और पानी लेना होगा| इसके बाद से दोनों को मिक्स करके होंगे और खेत के फसलों पर बीच में कहीं-कहीं पर या फिर और खेत के चारों ओर मेड़ो पर गाय के गोबर का छिड़काव करना होगा| जिससे कि जब भी किसी प्रकार के जानवर आएंगे तो भी इसके गंध की वजह से ही वापस चले जाएंगे वह खेत के अंदर नहीं आएंगे| इस प्रकार किसान अपनी फसलों की रक्षा गाय की गोबर का उपयोग करके कर सकते हैं|

2. राख का उपयोग

किसान भाई राख का उपयोग करके भी खेत से जानवरों को भगा सकते हैं| इसके लिए किसानों को राख लेनी होगी और उसे पानी के अंदर डालकर घोल बना लेना होगा और खेत के चारों ओर छिड़काव कर सकते हैं| इसके अलावा चाहे तो किसान भाई सुखा रख लेकर भी खेत के फसलों पर छिड़काव कर सकते हैं| इससे नीलगाय या फिर खरगोश या फिर किसी भी प्रकार के जानवर फसलो को खाते नहीं है और फसल नुकसान होने से बच जाती है|

Also read: लहसुन की ये वैरायटी देती हैं बम्पर उत्पादन: जाने कौन सी हैं ये किस्मे जो आपको बुवाई करनी चाहिए

3. लहसुन प्याज और मट्ठा का उपयोग

किसान भाई जानवरों को भगाने के लिए लहसुन प्याज और मट्ठी का उपयोग करके भी भाग सकते हैं| इसके लिए किसानों को लहसुन लेना होगा और उसे कूट लेना होगा| इसके बाद से प्याज को लेकर भी उसे कूट लेना होगा और उसे मट्ठे में मिलाकर और घोल बनाकर अपने खेत के चारों ओर फसलों के ऊपर छिड़काव कर दें| इसे बीच में भी आप छिड़काव कर दें| इसकी गंध से जानवर खेतों के अंदर नहीं आते हैं और मेड के पास से ही वापस भाग जाते हैं|

इस प्रकार किसान मट्ठा और लहसुन प्याज का उपयोग करके जानवरों को भी भाग सकते हैं और अपने खेत के फसलों को नुकसान होने से बचा सकते हैं|

4. खेतों में डंडों के ऊपर मानव आकृति बनाकर

किसान भाई जानवरों को बनाने के लिए खेतों में मानव आकृति में डंडों के ऊपर बनाकर भी बना सकते हैं| इसके लिए किसानों को कपड़ों को लेना होगा और 8 से 10 फीट लंबा डंडा को अपने खेतों में गाड़ देना होगा| उसके ऊपर कपड़ों को मानव आकृति जैसे बांधकर छोड़ सकते हैं| जिससे कि जब भी नीलगाय या फिर किसी भी प्रकार के जानवर के अंदर आएंगे तो भी मानव आकृति को देखकर दूर से ही भाग जाएंगे इससे भी किसान जानवरों को खेतों से भाग सकते हैं|

5. खेतों में रोशनी करके

किसान भाई खेतों में रोशनी करके भी जानवरों को भगा सकते हैं| इसके लिए उन्हें कोई टॉर्च खरीदनी होगी या फिर बल्ब खेतों में लगाना होगा और उसे रात के समय जला देना होगा| जिससे कि जब भी जानवर खेत में आयेंगे तो रोशनी को देखकर डर से ही भाग जाएगा| खेतों के अंदर वह नहीं घुसेगा| इस प्रकार किसान भाई खेतों में रोशनी करके भी जानवरों को भगा सकते हैं|

Also read: उड़द की ये किस्में देती है बम्पर पैदावार: 70 दिन में मिलेगा छप्पर फाड़ पैदावार करें बुवाई

6. खेतों में रंगीन झिल्लियों को लगाकर

किसान हर खेतों में विभिन्न प्रकार की रंगीन झिल्लियों को खेतों में लगाकर भी भगा सकते हैं| इसके लिए किसानों को अपने खेत के हिसाब से कई 8 से 10 फीट के डंडे को लेना होगा और उसके ऊपर रंगीन झिलियों को लगा देना होगा और पूरे खेत में डंडों को गाड़ दे| जिससे की जब भी कोई जानवर खेतों में आने की कोशिश करेगा तो उसे लगेगा कि खेतों के अंदर कोई आदमी है| जिससे वह दूर से भाग जाएगा जानवर घुसने की कोशिश नहीं करेगा| इस प्रकार भी किसान खेतों से जानवरों को भाग सकता है|

निष्कर्ष

यदि किसान भाई जानवरों की आतंक से परेशान हो चुके हैं जो कि आपका पशुओं को नुकसान कर दे रहे हैं और आप आपकी कड़ी मेहनत से बोई गई फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जा रही है| तो आप ऊपर बताए गए खेत से जानवरों को कैसे भगाए(Khet se Janwaron ko kaise bhagaye) उपाय का उपयोग करके जानवरों को अपने खेतों से भगा सकते हैं और अपनी फसलों को नुकसान होने से भी बचा सकते हैं| इसके अलावा किसान और भी कई तरीकों को आजमा सकते हैं| जिससे कि जानवर आपके खेत के अंदर नहीं आएंगे और आपके फसल नुकसान होने से बच जाएगी|

Leave a Comment