Top 5 खेती के लिए सबसे अच्छा ट्रैक्टर जो है हर किसान की पहली पसंद!

Kheti ke Liye Sabse Achcha Tractor: आज के समय में सभी किसानों को अपनी खेती करने के लिए सबसे जरूर जरूरी चीज है ट्रैक्टर जो कि हर किसने खेती को आसान कर सके खेती में ट्रैक्टर का उपयोग सबसे अधिक किया जाता है फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक हर प्रकार के कामों में ट्रैक्टर का उपयोग किया जाने लगा है यदि आप भी एक अच्छे ट्रैक्टर की तलाश में हैं जिससे आप अपनी खेती के कामों को आसान बना सके तो यह आर्टिकल आपकी जरुर हेल्प करेगा आप इस आर्टिकल में जान पाएंगे कि खेती के लिए सबसे -अच्छी ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं? जिन्हें आप अपनी खेती के लिए खरीद सकते हैं|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

खेती के लिए सबसे अच्छा ट्रैक्टर की लिस्ट(Kheti ke Liye Sabse Achcha Tractor ki List)

खेती के कामों को आसान बनाने के लिए भारत में आपको बहुत सारे ट्रैक्टर मिल जाएंगे जो कि सस्ते से लेकर महंगे हैं लेकिन आप आज के इस आर्टिकल में आपको हम ऐसे 5 ट्रैक्टर बताएंगे जो आपके खेतों के लिए बहुत ही अच्छी होगी और आपकी पैसे को भी बचाएगी| यह सभी ट्रैक्टर सब किसानों द्वारा सबसे अधिक उपयोग किया जाता है जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है जिन्हें आप पढ़ सकते हैं|

1.मैसी फर्ग्यूसन (MF 30 DI Orchard Plus )

यह ट्रैक्टर सभी किसानों की खेतों की कामों को आसान बनाने के लिए है| इस ट्रैक्टर का उपयोग आप खेती से लेकर बागवानी के लिए कर सकते हैं| जो लोग बागवानी की खेती करते हैं उनके लिए यह ट्रैक्टर बहुत ही अच्छी है या आपके पैसे और मजदूरी को भी बचाएगी और यह ट्रैक्टर बहुत ही ज्यादा दिन तक चलती भी है|

  • MF 30 DI Orchard Plus ट्रैक्टर की इंजन पावर 30 एचपी की है इस ट्रैक्टर म की इंजन में दो सिलेंडर दिए गए हैं और इसकी इंजन की Cubic Capacity1670 cc भी दिया गया है।
  • इस ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स भी मिल जाते है।
  • यह ट्रैक्टर ड्यूल क्लच के साथ आता है और साथ ही इस ट्रैक्टर के नियंत्रण के लिए Multi disc oil immersed ब्रेक्स भी कंपनी के द्वारा दिए गये हैं।
  • इस ट्रैक्टर में आपको 5.5×16 फ्रंट टायर साइज है और 12.4X24 रियर टायर साइज है। इस ट्रेक्टर की Hydraulics Lifting Capacity 1350 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कीमत 5.50-5.80 लाख रूपए के बिच में है।

2.Eicher 280 4WD

Kheti ke Liye Sabse Achcha Tractor Eicher 280 4WD
Eicher 280 4WD

यह सभी किसानो के खेती के लिए सबसे अच्छे ट्रैक्टर में से एक है जिसे किसान भाई खरीद सकते हैं|

  • Eicher 280 4WD ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड इंजन (Water cooled)है। 19.12 kW (26 HP) ट्रेक्टर इंजन की क्षमता है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी (Cubic capacity)1290 सीसी है और इसमें दो सिलेंडर हैं जो इसे दमदार बनाते है। इसके इंजन में फ्यूल इंजेक्शन पंप सीधे लगाया गया है। यह ट्रैक्टर आपको सिंगल क्लच टाइप में मिलता है।
  • यदि हम इस ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो यह ट्रैक्टर साइड शिफ्ट गियर्स के साथ Partial constant mesh ट्रांसमिशन के साथ आपको मिलता है।
  • यदि हम इस ट्रैक्टर में गियर्स की बात करे तो यह ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है। इस ट्रेक्टर में गियर्स का ऑप्शन अधिक होने के कारण इस ट्रैक्टर में आपको अच्छी स्पीड भी मिल जाती है।
  • यह ट्रैक्टर 2400 आरपीएम तक काम करता है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 12.7 cm x 48 cm (5.0 x 12) के और 20.32 cm x 45.72 cm (8 x 18) के पीछे के टायर कंपनी द्वारा दी गयी है।
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम है। इस ट्रेक्टर के लिफ्टिंग में Three-Point लिंकेज भी दिए गए है, जो की ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पांस को भी नियंत्रित करता है।
  • यदि इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो यह ट्रैक्टर 3.80-4.25 लाख रूपए के बिच में आती है। अलग-अलग जगहों पर इसकी कीमत में थोड़ा अंतर भी हो सकता है।

Also read:

Mukhyamantri Saur Krishi Pump Yojana 2025: मुफ्त सौर ऊर्जा से किसान होंगे मालामाल!

3.Farmtrac 60 PowerMaxx T20

यह कंपनी भी किसानो के Kheti ke Liye sbse Achcha Tractor बहुत सारी बनाती रहती है जो की मजबूत और ज्यादे दिन तक चलने वाले ट्रेक्टर होते हैं जिन्हें आप ले सकते है| फार्मट्रेक का यह ट्रेक्टर भी किसान भाइयों के लिए सस्ता और अच्छा ट्रेक्टर है जिसे वे ले सकते हैं|

  1. फार्मट्रेक कंपनी का यह ट्रैक्टर 55 hp के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है, और साथ ही बिना टर्बो के साथ आता है।
  2. कंपनी ने इस ट्रैक्टर के इंजन में तीन सिलेंडर प्रदान किये है जो इसे पावरफुल बनाता है।
  3. फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर एक बेहद शक्तिशाली 3514 cc इंजन और 240 एनएम के पीक टॉर्क के साथ आता है।
  4. फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर में 20-स्पीड गियरबॉक्स दिए गये है जो किसी भी कम में यह तेज स्पीड देता है। इस ट्रेक्टर में 8+2 गियर बॉक्स का आप्शन भी दिया गया है।
  5. Farmtrac 60 PowerMaxx Tractor में हैवी काम और सभी नये कृषि मशीन को चलाने के लिए बेहतरीन क्लास का 2500 हैवी हाइड्रोलिक लिफ्ट भी है और इसके साथ ही इसमें 1800 kg का लिफ्ट का आप्शन भी उपलब्ध है।
  6. इस ट्रैक्टर के maintenance में की टेंशन नहीं है क्योकि यह ट्रैक्टर 5 साल की वारंटी के साथ आता है।
  7. यह ट्रैक्टर आपको ₹7.40 to ₹7.70 लाख तक की कीमत के बिच में मिल सकता है। Farmtrac 60 PowerMaxx T20 ट्रैक्टर की कीमत में अलग अलग जगहों पर थोड़ा अलग भी देखने को मिल सकता है।

4.New Holland 4010

  • यदि हम इस ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इसमें आपको 39 hp का दमदार इंजन मिल जाता है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन की cubic कैपेसिटी 2500 cc है और New Holland 4010 ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलेंडर मिल जाते है। इस ट्रैक्टर का इंजन 2000 RPM जरनेट करता है जो आपके खेती के लिए बहुत अच्छा है।
  • इस ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए वाटर कूल्ड कूलिंग का सिस्टम भी दिया गया है जो इसे ठंडा रखता है।
  • इस ट्रेक्टर में आपको 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स तथा 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स सिंक्रो शटल गियरबॉक्स भी मौजूद हैं| इसके साथ ही इसमें 2.54-28.16 km प्रति घंटे की गति और 3.11-9.22 km प्रति घंटे की रिवर्स स्पीड भी शामिल है जो kheti के कामो को तेजी से करने में हेल्प करता है।
  • यह न्यू हॉलैंड 4010 ट्रेक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ बना हुआ है जो इसे बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम प्रदान करता हैं। न्यू हॉलैंड 4010 में आपको स्मूथ पावर स्टीयरिंग भी मिल जाता है।
  • न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में आपको 35 hp की क्षमता कंपनी द्वारा दी जाती है। इस ट्रैक्टर में 1500 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी (Lifting capacity) कंपनी द्वारा प्रदान की जाती है।
  • यह New Holland 4010 ट्रैक्टर आपको 5.85-6.10 लाख रूपए के बिच में मिलती है।

5.Swaraj 744 FE 4WD

  • Swaraj 744 FE 4WD के इंजन की क्षमता 44 HP है और इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक क्षमता – 3136 cm3 है| इसके साथ ही इसके इंजन की आरपीएम (RPM) 2000r/min है।
  • यह ट्रेक्टर इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है। Swaraj 744 FE 4WD ट्रैक्टर में आपको 10 गियर (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स) मिलता है।
  • इस ट्रैक्टर की hydraulics lifting की क्षमता 1700 किलोग्राम है।
  • Swaraj 744 FE का वजन 1990 किलोग्राम है और इसमें आपको 1950 MM का व्हीलबेस, 1730 एमएम की चौड़ाई तथा 3440 MM की लंबाई और 400 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
  • यदि हम इस ट्रैक्टर के टायर की हम बात करें तो इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50×20 के साइज़ के साथ आते हैं और ट्रैक्टर के पिछले टायरों का आकार 14.9×28 होता है। इस ट्रैक्टर के आगे के टायर बड़े साइज़ के होते है।
  • Swaraj 744 FE 4WD की कीमत बाजार में 6.60 – 7.00 रुपए के बिच में है।

निष्कर्ष:

यदि आप एक किसान हैं और आप एक ट्रैक्टर की तलाश में है तो आपके ऊपर दिए गए ट्रैक्टर की लिस्ट में से आपको कोई भी ट्रैक्टर लेनी चाहिए जो आपके खेतों के कामों के लिए बहुत ही हेल्प करेगा| आज के इस आर्टिकल में अपने जान लिया है कि खेती के लिए सबसे अच्छा ट्रेक्टर( Kheti ke Liye Sabse Achcha Tractor ) कौन सा है? जिसे आपको खरीदना चाहिए| यदि आपको ट्रैक्टर से संबंधित और जानकारी चाहिए तो आप नीचे कमेंट में हमें बता सकते हैं|

Leave a Comment