New Holland ka Sabse Bada Tractor: न्यू हॉलैंड भारत में ट्रैक्टर बनाने वाले बेहतरीन कंपनियों में से एक है जो कि किसानों को जरूरत के हिसाब से सस्ती से लेकर महंगे और छोटे से लेकर बड़े तक ट्रैक्टर बनाता है| जिससे किसान अपने खेतों के बड़े से बड़े और छोटे से छोटे कामों को आसानी से कर पाए| यदि आपके पास अधिक ज्यादा जमीन है और आप एक बड़ा ट्रैक्टर लेने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपकी मदद करेगा| आज हम आपको बताएंगे की न्यू हॉलैंड का सबसे बड़ा ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं? जिसे आप अपने खेतों के कामों के लिए खरीद सकते हैं|
न्यू हॉलैंड के ट्रैक्टर सस्ते होते हैं इसके साथ ही मजबूत और टिकाऊ भी होते हैं और ज्यादा मेंटेनेंस की भी जरूरत नहीं होती है| न्यू हॉलैंड के बहुत सारे ट्रैक्टर के मॉडल हैं जो कि सस्ते हैं और आकर्षक डिजाइन में भी आते हैं| इसके अलावा बड़े ट्रैक्टर्स भी हैं और महंगे दामों में भी आते हैं| आपको अगर बड़े ट्रैक्टर खरीदना है तो आपको अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी|
न्यू हॉलैंड का सबसे बड़े ट्रैक्टर की लिस्ट(New Holland ka Sabse Bada Tractor)
नीचे हम उन सभी बड़े ट्रैक्टर्स की लिस्ट बारे में बता रहे हैं जिसे आप अपने बजट के अनुसार कोई भी ट्रैक्टर ले सकते हैं|
1.न्यू हॉलैंड T6070 ट्रैक्टर
न्यू हॉलैंड कंपनी का यह ट्रैक्टर सबसे बड़ा ट्रैक्टर में से एक है जिसमें 141 एचपी का इंजन पावरफुल इंजन लगा है| यह ट्रैक्टर खेतों की सभी प्रकार के बड़े से बड़े कामों को आसानी से कर देने वाला ट्रैक्टर है| यह ट्रैक्टर आधुनिक तकनीकी फीचर्स के साथ आता है| इसकी तकनीकी फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है|
- न्यू हॉलैंड कंपनी का यह ट्रैक्टर 6 सिलेंडर के पावरफुल इंजन के साथ आता है|
- यह ट्रैक्टर 16 फॉरवर्ड और 16 गियर बॉक्स के साथ आता है|
- न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में 140 एचपी का पावरफुल इंजन लगा हुआ है|
- न्यू हॉलैंड की इस ट्रैक्टर का वजन 5524 किलोग्राम है तथा बैठने के लिए बहुत ही अच्छी सीट भी दी गई है जो की गद्दार हैं और की उबड़ खबर जमीन पर बहुत ही कंफर्ट महसूस करवाती हैं|
- न्यू हॉलैंड का यह ट्रैक्टर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है|
- न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105 ट्रेम IV 4WD
- न्यू हॉलैंड का कंपनी द्वारा बनाया गया यह ट्रैक्टर महंगा होने के साथ ही बड़ा भी है| यह ट्रैक्टर खेत के कामों को करने के लिए हर तरीके से सक्षम है| यह बहुत ही पावरफुल इंजन के साथ आता है| इस ट्रैक्टर की तकनीकी जानकारी नीचे दी जा रही है|
- न्यू हॉलैंड कंपनी का यह ट्रैक्टर 106 एचपी के साथ आता है|
- न्यू हॉलैंड कंपनी का यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर इंजन के साथ आता है|
- न्यू हॉलैंड की इस ट्रैक्टर में 3387 CC इंजन क्षमता दिया गया है|
- न्यू हॉलैंड का यह ट्रैक्टर 90 लीटर के फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है|
- न्यू हॉलैंड के इस टैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 3500 किलोग्राम है|
- न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर पर आपको 6 साल या 6000 घंटे की वारंटी मिल जाती है|
कीमत: न्यू हॉलैंड द्वारा बनाया गया इस ट्रैक्टर की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत बाजार में 29,70000 रुपए से शुरू हो जाती है|
Also read: Top 5 New Holland ka Sabse Mahanga Tractor: कीमत जानकर हैरान रह जायेंगे!
2.न्यू हॉलैंड 7500 टर्बो सुपर
न्यू हॉलैंड कंपनी द्वारा बनाया गया ट्रैक्टर भी बड़ा है और बहुत ही पावरफुल इंजन के साथ आता है| यह ट्रैक्टर खेत के सभी कामों करने में आसानी से सक्षम है और सभी प्रकार के कृषि उपकरण आप इससे चला सकते हैं| इस ट्रैक्टर की तकनीकी जानकारियां नीचे दी गई है|
- न्यू हॉलैंड कंपनी का यह ट्रैक्टर 75 एचपी के दमदार इंजन के साथ आता है|
- न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और तीन रिवर्स गियर दिए गए हैं|
- न्यू हॉलैंड की इस टैक्टर में पावर स्टीयरिंग स्टेरिंग टाइप दिया गया है|
- न्यू हॉलैंड के इस टैक्टर में 2500 इंजन रेटेड आरपीएम लगा हुआ है|
- न्यू हॉलैंड का यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर इंजन के साथ आता है तथा इसमें 3600 सीसी क्षमता की इंजन लगा हुआ है|
- न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2270 किलोग्राम है तथा इसमें 60 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है|
- न्यू हॉलैंड की इस टैक्टर पर आपको 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी भी मिल जाती है|
न्यू हॉलैंड 7500 टर्बो सुपर की कीमत: न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर की कीमत मार्केट में आपको 12 लाख 35 हजार से शुरू होकर 14 लाख ₹5000 के बीच में मिल जाएगी|
3.New Holland T6090
न्यू हॉलैंड द्वारा बनाया गया यह ट्रैक्टर सबसे बड़े ट्रैक्टर में से एक है जो कि अपने दमदार फीचर्स और आधुनिक तकनीक से लैस है| यह ट्रैक्टर बड़े से बड़े खेतों में काम करने के लिए सक्षम है और सभी खेतों के कामों को बहुत ही जल्दी कर देता है| इसकी तकनीकी जानकारियां आप नीचे दी जा रही है जिन्हें आप पढ़ सकते हैं|
- न्यू हॉलैंड का यह ट्रैक्टर 200 और 165 एचपी के पावरफुल इंजन के साथ आता है|
- न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में 18+6 पावर शिफ्ट गियर बॉक्स दिए गए हैं|
- न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में खेतों में लंबे समय तक काम करने के लिए 250 लीटर का फ्यूल टैंक कैपेसिटी दिया गया है|
- न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में 6 सिलेंडर का पावरफुल इंजन दिया गया है|
- इस ट्रैक्टर में फ्रंट और रियर दोनों साइड PTO दिया गया है|
- इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 8500 किलोग्राम है|
Also read: Top 4 Most Expensive Tractor भारत का सबसे महंगा ट्रैक्टर: जिनकी कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग!
4.New Holland T7 260 Power
न्यू हॉलैंड कंपनी के द्वारा बनाया गया T7 260 ट्रैक्टर बहुत ही पावरफुल है जो खेतों के सभी कामों को आसानी से कर देने वाला है और यह बहुत ही आधुनिक फीचर्स के साथ आता है| इसकी सभी तकनीकी जानकारियां नीचे दी गई है|
- न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग दिया दी गई है|
- न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में 359 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है जो कि इससे बड़े से बड़े खेतों में काम करने में सक्षम बनाता है|
- न्यू हॉलैंड इस ट्रैक्टर में 6000 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी दी गई है|
- न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में 6 सिलेंडर इंजन दिया गया है|
New Holland T7 260 Tractor की कीमत: न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर की भारत में कीमत 1 करोड़ 35 लख रुपए है|
निष्कर्ष
यदि किसान भाई आपके पास अधिक जमीन है और खेतों में काम करने के लिए छोटे ट्रैक्टर से काम नहीं चल सकता है तो आप इन न्यू हॉलैंड के बड़े ट्रैक्टर(New Holland ka Sabse Bada Tractor) में से कोई भी ले सकते हैं जो कि आपका खेतों के कामों को बहुत ही आसानी से करने वाले हैं और यह बहुत ही लंबे समय तक खेत में काम कर सकते हैं|