Top 5 New Holland ka Sabse Mahanga Tractor: कीमत जानकर हैरान रह जायेंगे!

 New Holland ka Sabse Mahanga Tractor: किसान भाइयों को खेतों में काम करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज अगर वह आज बन चुकी है तो वह है ट्रैक्टर| बिना ट्रैक्टर के खेतों के कामों को करना लगभग मुश्किल लिए हो गया है| ट्रैक्टर का उपयोग आज के समय में सबसे अधिक खेतों के कामों के लिए किया जा रहा है| छोटे किसान-बड़े किसान अपने-अपने बजट और अपने खेत की जरूरत के हिसाब से ट्रैक्टर खरीदते हैं| किसान मिनी ट्रैक्टर से लेकर बड़ी ट्रैक्टर तक खरीदते हैं|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

यदि आप के पास भी बहुत अधिक जमीन है और न्यू हॉलैंड का महंगा ट्रैक्टर लेना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपकी हेल्प करेगा| आप इस आर्टिकल में जानेंगे की न्यू हॉलैंड का सबसे महंगा ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं? जिन्हें अपने खेतों के कामों के लिए खरीद सकते हैं| तो चलिए जानते हैं न्यू हॉलैंड के सभी महंगे ट्रैक्टर के बारे में एक-एक करके विस्तार से|

न्यू हॉलैंड के महंगे ट्रैक्टर की लिस्ट( New Holland ka Sabse Mahanga Tractor List)

न्यू हॉलैंड कंपनी अपनी बेहतरीन ट्रैक्टर बनाने के लिए जाना जाता है| यह किसानों के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से महंगे और सस्ती ट्रैक्टर बनाता है जो की बहुत ही मजबूत और शक्तिशाली होते हैं| जिससे किसानों को कम लागत में खेतों में अच्छा काम करने वाला ट्रेक्टर मिल सके| न्यू हॉलैंड के ट्रैक्टर छोटे किसानों से लेकर बड़े किसानों तक सभी के लिए उपलब्ध है| किसान अपनी बजट और खेत की जरूरत के हिसाब से कोई भी ट्रैक्टर ले सकता है|

नीचे हम कुछ आपको न्यू हॉलैंड के सबसे महंगे ट्रैक्टर के बारे में बता रहे हैं जिसमें से आप कोई भी ट्रैक्टर अपने ही बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं|

1.न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105 ट्रेम IV 4WD

यह भारत में न्यू हॉलैंड द्वारा बनाया गया एक बहुत ही शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की साइज में बड़ा भी है और इसके अंदर बहुत सारे तकनीकी फीचर्स दिए गए हैं और यह बहुत ही मजबूत भी है| जिसके कारण इसका दाम भी दूसरे न्यू हॉलैंड के सभी ट्रैक्टरों से ज्यादा हैं| इस ट्रैक्टर के बारे में सभी तकनीकी जानकारियां और फीचर्स, कीमत नीचे दी जा रहे हैं|

  • न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर चार सिलेंडर इंजन के साथ आता है|
  • न्यू हॉलैंड का इस ट्रैक्टर में लंबे समय तक खेतों में काम करने के लिए 90 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी दी गई है|
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 3500 किलोग्राम है|
  • यह ट्रैक्टर 106 एचपी के इंजन के साथ आता है|
  • न्यू हॉलैंड की इस ट्रैक्टर में 3387 सीसी की इंजन क्षमता दी गई है|
  • यह ट्रैक्टर 20 फॉरवर्ड और 20 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है जो कि इसे बहुत अच्छी स्पीड प्रदान करता है|
  • न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर पर किसानों को 6 साल या 6000 घंटे की वारंटी दी जाती है|
  • यह ट्रैक्टर खेती के सभी इंप्लीमेंट, कृषि उपकरण जैसे कल्टीवेटर, रोटावेटर इत्यादि सभी उपकरणों को चलाने में सक्षम है|

न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105 ट्रेम IV 4WD की कीमत: यदि बात करें न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105 की कीमत की तो यह मार्केट में 29,50000 रुपए से लेकर 30,60000  रुपए के बिच में मिल जाएगा|

Also read: Top 4 Most Expensive Tractor भारत का सबसे महंगा ट्रैक्टर: जिनकी कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग!

2.न्यू हॉलैंड 5620 टीएक्स प्लस ट्रेम IV 4डब्ल्यूडी

न्यू हॉलैंड कंपनी का यह ट्रैक्टरबहुत ही मजबूत है तथा यह खेत के लगभग सभी प्रकार के कामों को अच्छे ढंग से करने में सक्षम है| यह बहुत ही आकर्षक डिजाइन और अपने एडवांस तकनीकी फीचर्स के साथ आता है| इसके सभी एडवांस तकनीकी फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है|

  • न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में खेतों में लंबे समय तक काम करने के लिए 70 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गयी है|
  • न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में आपको 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियरबॉक्स देखने को मिलते हैं|
  • न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड भी बहुत अच्छी है|
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है|
  • इस ट्रैक्टर में आपको Oil Immersed Brake देखने को मिलता है|
  • यह ट्रैक्टर 65 एचपी के पावरफुल इंजन के साथ आता है|
  • इस ट्रैक्टर में तीन सिलेंडर की इंजन क्षमता दी गई है|
  • इस ट्रैक्टर में आपको पावर स्टीयरिंग टाइप देखने को मिल जाता है|
  • इस ट्रैक्टर पर आपको 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी देखने को मिल जाए जाती है|
  • इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2750 किलोग्राम है|

न्यू हॉलैंड 5620 टीएक्स प्लस ट्रेम IV 4डब्ल्यूडी की कीमत: इस ट्रैक्टर की कीमत बाज़ार में 11.49 लाख रुपए से शुरू हो जाती है|

3.न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन 4डब्ल्यूडी

न्यू हॉलैंड कंपनी का यह ट्रैक्टर भी बहुत ही मजबूत है तथा आकर्षक डिजाइन के साथ आता है| यह ट्रैक्टर खेतों के सभी कार्यों को करने के लिए बनाया गया है| इसके अंदर बहुत सारे तकनीकी फीचर्स लगे हुए हैं जिनकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है|

  • न्यू हॉलैंड कंपनी का यह ट्रैक्टर 60 लीटर की बड़ी इंजन क्षमता के साथ आता है जो खेतों में काम लंबे समय तक काम करने में सक्षम है|
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है|
  • इस ट्रैक्टर में स्टीयरिंग टाइप आपको पावर स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है|
  • इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और दो रिवर्स गियर दिए गए हैं और Oil Immersed Multi Disc ब्रेक भी दिया गया है|
  • यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर की इंजन के साथ आता है|
  • यह ट्रैक्टर 50 एचपी के पावरफुल इंजन के साथ आता है|
  • न्यू हॉलैंड की इस ट्रैक्टर पर आपको 6 साल या 6000 घंटे की वारंटी दी जाती है|
  • इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 31.60 के किलोमीटर/घंटा है|

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन 4डब्ल्यूडी की कीमत: बाज़ार में इसकी कीमत 9.30 लाख रुपए से शुरू हो जाती है|

4.न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 4डब्ल्यूडी

न्यू हॉलैंड यह ट्रैक्टर भी खेतों के सभी कामों के लिए बहुत ही अच्छा है और यह आकर्षक डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ आता है| इसकी सभी तकनीकी जानकारियां नीचे दी जा रही है|

  • न्यू हॉलैंड का यह ट्रैक्टर 50 एचपी के पावरफुल इंजन के साथ आता है|
  • न्यू हॉलैंड का यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर के इंजन क्षमता के साथ आता है|
  • न्यू हॉलैंड के इस  ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2931 सीसी है|
  • न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2500 kg है|
  • इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग देखने को मिल सकता है|
  • न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर की फारवर्ड स्पीड 32.71 kmph है तथा इसकी रिवर्स स्पीड 38.76 kmph है|
  • न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में 60 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता दिया गया है|
  • न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर पर आपको 6 साल या 6000 घंटे की वारंटी मिल जाती है|
  • इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2710 किलोग्राम है|

न्यू हॉलैंड एक्सेल अल्टिमा 5510 4डब्ल्यूडी की कीमत: बाजार में इसकी कीमत 10.80  लाख रुए से शुरू हो जाती है|

Also read: Top 7 Eicher ka Sbse Bada Tractor: जाने क्या है इनकी कीमत?

5.न्यू हॉलैंड 5630 टीएक्स प्लस ट्रेम IV 4WD

न्यू हॉलैंड के कंपनी द्वारा लांच किया गया 5630 टीएक्स प्लस ट्रेम IV 4WD ट्रैक्टर भी बहुत पावरफुल है जो की खेतों के सभी कामों को करने में सक्षम है| आप इसके साथ सभी प्रकार के कृषि उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं| ट्रैक्टर की सभी तकनीकी जानकारियां नीचे दी गई है|

  • न्यू हॉलैंड कंपनी का यह ट्रैक्टर 75 एचपी की पावरफुल इंजन के साथ आता है|
  • न्यू हॉलैंड का यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर इंजन की क्षमता के साथ आता है|
  • इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है|
  • इस ट्रैक्टर के वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है|
  • इस ट्रैक्टर की फारवर्ड स्पीड 32.07 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • इस ट्रैक्टर में 70 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है जो इससे खेतों में अधिक समय तक काम करने में सक्षम बनाता है|
  • इस ट्रैक्टर में इंजन रेटेड आरपीएम 2300 RPM दिया गया है|
  • इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2635 KG है|
  • इस ट्रैक्टर पर आपको 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी मिलती है|

न्यू हॉलैंड 5630 टीएक्स प्लस ट्रेम IV 4WD की कीमत: न्यू हॉलैंड कि इस ट्रैक्टर की कीमत बाजार में 14,60,000  रुपए से शुरू हो जाती है|

निष्कर्ष

यदि आप न्यू हॉलैंड कंपनी के महंगे ट्रैक्टर(New Holland ka Sabse Mahanga Tractor) खोज रहे हैं तो आपके ऊपर दिए गए लिस्ट में से कोई भी ट्रैक्टर खरीद सकते हैं जो कि महंगे होने के साथ बहुत ही पावरफुल भी है| जो आपके खेती के कामों को बहुत ही आसानी से कर देते हैं और लगभग आप सभी प्रकार के कृषि उपकरण उन सब टैक्टर के साथ चला सकते हैं|

Leave a Comment