खेत से नीलगाय को कैसे भगाएं? इन तरीको से नही आयेंगे नीलगाय खेत में जाने कारगर उपाय

Khet se nilgai ko kaise bhagaye: अगर आप भी नीलगाय जैसे जानवरों से परेशान है जो आपके खेतों की फसलों को खराब कर देते हैं तो आप सस्ते तरीके से जानवरों को अपने खेतों से भगा सकते हैं| जिससे कि वह आपके खेतों को नुकसान न पहुंच पाए| पहले के समय में नीलगाय अपने रास्ते से भटक कर जंगलों से बाहर निकाल के खेतों में कभी-कभी आ जाया करती थी लेकिन अब नीलगाय जंगलों की काटे जाने के कारण नीलगाय अब अधिकतर गांवों के खेतों में घूमते हुए देखने को मिल जाते हैं|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

लगभग भारत के ज्यादातर राज्यों में किसान नीलगाय के आतंक से परेशान हो गए हैं| यह नीलगाय जब खेतों में आती है तो नहीं फसलों को भी बहुत नुकसान पहुंचती हैं| वह सभी फसलों को चारे के रूप में खा जाती है और किसानो की कड़ी मेहनत से उगाई गई फसल बर्बाद हो जाती है| इस समय सबसे अधिक नुकसान किसानों को नीलगाय के जानवर से ही हो रहा है|

कई जगह तो किसान रात-रात भर खेतों मे रुक कर नीलगाय को भगाने का प्रयास करते हैं| जिससे अपने फसलों को बचा सके| यदि आप भी नीलगाय की आतंक से परेशान हो चुके हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में नीलगाय को भगाने के कुछ उपाय बताएंगे| जिसके द्वारा आप नीलगाय को अपने खेतों से भगा सकते हैं जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है|

नीलगाय को कैसे भगाएं(Khet se nilgai ko kaise bhagaye:)

वैसे तो नीलगाय को भगाने के लिए किस अलग-अलग तरीके का जुगाड़ करते हैं जिससे नील गाय भाग जाए लेकिन कभी-कभी नीलगाय कुछ देर के लिए भाग जाती है और फिर खेतों में आ जाती है और फसलों को नुकसान कर देती हैं| नीचे नीलगाय को भगाने की जानकारी दी गई है जिन्हें आप पढ़ सकते हैं और नहीं लगाए को अपने खेतों से भगा सकते हैं|

1. टॉर्च का उपयोग

अगर आप नीलगाय के खेतों में नुकसान पहुंचाने से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए एक सस्ता उपाय हम बता रहे हैं जिससे आप नीलगाय को भगा सकते हैं और अपने फसलों को बर्बाद होने से भी बचा सकते हैं| नील गाय को भगाने के लिए आपको बाजार से एक छोटी सी टॉर्च खरीदनी होगी|

टॉर्च को खरीदने के बाद आप अपने खेतों में एक साथ से 8 फीट का डंडा लगा दे और डंडा लगाने के बाद आप टॉर्च को रस्सी से डंडे में ऊपर की ओर ऊपर बांध दे| जब रात होती है तब आप टॉर्च को जला दें| जब टॉर्च जलता है तो नीलगाय खेतों में नहीं आती है| इस प्रकार आप टॉर्च के माध्यम से नीलगाय को भगा सकते हैं|

2. गेंदे के फूल का मेड़ों पर लगाना

यदि किसान भाई आप नीलगाय के आतंक से परेशान हो चुके हैं तो आप नीलगाय को भगाने के लिए गेंदे के फूल को अपने खेत के चारों तरफ मेड़ो पर लगा सकते हैं और गेंदे के फूल के ऊपर आप कपड़ों को बांध सकते है जिससे कि यह मानव जैसी आदमी की आकृति बन जाती है और इससे नीलगाय डर कर भी भाग जाती है| इसके अलावा नीलगाय जब आती है तो वह मेड के किनारे फूलों को ही खा लेते हैं और वापस भाग जाती है| वह खेतों के अंदर नहीं जाते हैं| जिससे आपका फसल नुकसान होने से बच सकता है|

Also read: खेतों से जानवरों को कैसे भगाएं? जाने 6 सबसे कारगर उपाय कभी नही आयेंगे जानवर खेत में इस तरीके से अभी जाने

3. नीम की खली का उपयोग

किसान भाई नील को गाय को भगाने के लिए नीम की पत्तियां या फिर नीम की खली को उपयोग करके भी नीलगाय को भगा सकते हैं| इसके लिए आप नीम की पत्तियों और नीम की खली को कूट-कूट कर मिक्स करके और उसमें पानी डालकर घोल बना ले| इसके बाद आप खेत के चारों तरफ और पौधों पर इसका छिड़काव कर दे| इसे नीलगाय फसलों को नहीं खाती है क्योंकि इसकी गंध नीलगाय को बहुत बेकार लगती है| जिससे वह फसलों को नहीं खाते हैं और आपका फसल नुकसान होने से बच जाता है|

4. राख का उपयोग

किसान भाई आप नीलगाय को भगाने के लिए राख का भी उपयोग कर सकते हैं| आप घर के पास जली हुई लकड़ी की राख को ले जाकर खेतों में पौधों को ऊपर छिड़काव कर सकते हैं| जिससे कि नीलगाय फसलो नहीं खाती है और आपका फसल भी नीलगाय के प्रकोप से बच जाता है| आप चाहे तो राख को पानी के घोल में मिलकर भी छिडकाव कर सकते हैं या फिर राख को खेत के चारों ओर के पौधों पर छिड़काव कर सकते हैं| जिससे भी नीलगाय खेतों के अंदर नहीं आती है|

5. गाय के गोबर का घोल का उपयोग करके

किसान भाई नीलगाय को भगाने के लिए गाय के गोबर का घोल का उपयोग भी कर सकते हैं| इसके लिए किसानों को गाय के गोबर को पानी में डालकर मिक्स कर लेना है| उसके बाद से इसका छिडकाव खेत के चारों ओर पौधों पर कर सकते हैं| जिससे कि जब नीलगाय खेत के पेड़ों पर आती है तो उन्हें इसकी गंध पसंद नहीं आती है और वह वहीं से भाग जाती है| इस प्रकार भी किसान अपने फसलों को बचाने के लिए नीलगाय को भगा सकते हैं|

6. खेत के बीच में मानव जैसी आकृति बनाकर

खेत के बीच में किसान भाई डंडे के ऊपर कपड़े का मानव आकृति बनाकर भी नीलगाय को भगा सकते हैं| इसके लिए आपको एक 8 से 10 फीट ऊंचा डंडी को अपने खेत में गाड़ देना होगा| उसके बाद से उस पर कपड़े को लपेटकर मानव जैसी आकृति बनानी होगी| जब नीलगाय खेत के अंदर आती है तो वह मानव आकृति को देखकर डर कर भाग जाती है| इस प्रकार भी आप फसलों को नीलगाय के प्रकोप से बचा सकते हैं|

निष्कर्ष

किसान भाइयों आप भी यदि नीलगाय के आतंक से परेशान है तो ऊपर बताई गई खेत से नीलगाय को कैसे भगाएं(Khet se nilgai ko kaise bhagaye) के तरीकों को आजमा सकते हैं और नीलगाय को अपने खेतों से भगा सकते हैं और फसलों को नुकसान होने से भी बचा सकते हैं| इसके अलावा नीलगाय को भागने की कई तरीके हैं| जिसका आप उपयोग कर सकते हैं|

Leave a Comment