Poplar ke Ped ki Kheti: शीशम नही किसान लगायें ये पेड़ 6 से 7 साल में होगी तैयार और बिकेगी लाखों में

Poplar ke Ped ki Kheti ki Jankari: पॉपुलर की खेती भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में की जाती है| इसकी खेती मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया जैसे जगह पर की जाती है| इसकी लकड़ी काफी महंगे दामों में बेची जाती है| भारत एक कृषि वाला देश है और यहां पर लोग खेती करने के साथ पॉपुलर के पेड़ भी लगा सकते हैं| जिससे उन्हें खेती के साथ ही पेड़ से भी मुनाफा हो सके| पॉपुलर की खेती करके किसान 5 से 6 साल बाद मोटा मुनाफा कमा सकते हैं|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारत में पॉपुलर की खेती हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मुख्य रूप से किया जाता है| पॉपुलर का पेड़ केवल 5 से 6 सालों में लगभग 85 फीट ऊंचा बढ़ जाता है| उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि अधिकारी डॉ एनपी गुप्ता द्वारा बताया गया है कि किसान बिना किसी अतिरिक्त खर्चे के पोपलर की खेती करके आसानी से 5 से 6 साल के बाद मोटा पैसा कमा सकता है|

पॉपुलर के पेड़ की खेती कैसे करे?(Poplar ke Ped ki Kheti kaise Karen):

पॉपुलर की लकड़ी का उपयोग विभिन्न प्रकार के कामों में किया जाता है जिसमें माचिस, खिलौने, प्लाईवुड, कागज तथा हाथ से बनने वाले और भी फर्नीचर में इसका उपयोग किया जाता है| यदि किसान खेती के साथ पॉपुलर की खेती करते हैं तो उन्हें कुछ साल बाद लकड़ी के रूप में पॉपुलर से अधिक पैसा कमाने को मिल सकता है| पॉपुलर की खेती के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है|

पॉपुलर की खेती के लिए सर्वोत्तम मिट्टी?

पॉपुलर की खेती के लिए उपजाऊ मिट्टी होनी चाहिए जिससे की पौधे बड़े हो सके| पॉपुलर की खेती क्षारीय और खारी मिट्टी में बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए| पोपलर की खेती के लिए सबसे अच्छी मिट्टी का पीएच मान 5.8 से 8.5 के बीच होना चाहिए| इस मिट्टी में पॉपुलर का पौधा बहुत ही तेजी से बढ़ता है|

Also read: March me Sabji ki Kheti: मार्च में उगाएं ये 10 सब्जियां कम लागत और समय में और करें अपनी कमाई दोगुनी!

पॉपुलर के पेड़ की किस्म और पैदावार(Poplar ki Variety)

G 48: पॉपुलर के पेड़ के इस वैरायटी की खेती सबसे अधिक पंजाब और हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में किया जाता है| इसकी पैदावार भी बहुत अच्छी होती है| इस वैरायटी को किसान अपने खेतों में लगा सकते हैं|

W 22: पॉपुलर के इस वैरायटी की खेती मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और पंजाब के उत्तरी भागों में की जाती है|

भारत के अन्य जगहों पर पॉपुलर की वैरायटी की लिस्ट:

  • UDAI
  • A 26
  • C 15
  • C 8
  • क्लोन जी- 3
  • जी- 48
  • एल- 34
  • एल- 51
  • एल- 74
  • एल – 188
  • एल- 247

पॉपुलर के पेड़ की बुवाई कहां पर करें?

पॉपुलर के पेड़ की बुवाई किसान भाई खेत के मेड़ों के पास चारों ओर कर सकते हैं जिससे उन्हें खेत में बुवाई करने में कोई दिक्कत ना हो| खेत में दूसरी फसल की बुवाई करने के साथ ही मेड के किनारे पॉपुलर के पेड़ भी बड़े होते हैं जिससे किसान डबल मुनाफा कमा पाएगा| इसके अलावा चाहे तो किसान पूरे खेत में भी पॉपुलर की बुवाई कर सकता है|

पॉपुलर के पेड़ की बुवाई कैसे करें?

पॉपुलर के पेड़ की बुवाई के लिए किसानों को नर्सरी से पेड़ नर्सरी से पौधे खरीद के लाने होंगे और उन्हें 5×5 की दूरी पर पॉपुलर के पेड़ों की बुवाई करनी होगी| यदि किसान 5×5 की दूरी पर पॉपुलर के पेड़ की बुवाई करता है तो उसे एक एकड़ में लगभग 182 पौधे लगाने की जरूरत पड़ेगी| वहीं यदि किसान 5 मीटर x 4 मीटर दूरी पर पेड़ लगाना चाहता है तो उसे 396 पौधे लगाने की जरूरत पड़ेगी| इस प्रकार किसान पॉपुलर के पेड़ की बुवाई कर सकता है|

पॉपुलर के पौधे में सिंचाई?

पॉपुलर के पौधों में सिंचाई करना भी बहुत जरूरी होता है| पॉपुलर की पौधे की बुवाई के बाद आप तुरंत इसकी सिंचाई कर दें जिससे उसके अंदर नमी बनी रहे हैं और पौधे जमीन में अच्छी तरह से लग जाए| पॉपुलर के पौधे में पहले वर्ष में सिंचाई आपको एक सप्ताह के अंतराल पर करना चाहिए| वहीं दूसरे वर्ष इसके पेड़ों में सिंचाई 15 दिन के अंतराल पर कर सकते हैं तथा तीसरी वर्ष इसके पौधों में सिंचाई आप जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं|

Also read: Vanilla ki Kheti Kaise karen: सबसे महंगी फसल वनीला के बीज बिकते हैं 50000 रुपए किलो!

पॉपुलर के पेड़ की खेती में खरपतवार का नियंत्रण और खाद

किसान भाइयों को पेड़ की बुवाई करने के बाद उसके जड़ों के पास से खरपतवार को हटा देना चाहिए क्योंकि यदि उस पेड़ की जड़ के पास खरपतवार रहेंगे तो उस पेड़ की बढ़ोतरी में थोड़ी देरी होगी| इसलिए खरपतवार को हटा दे और निराई जरूर करते रहें|

इसके अलावा किसानों को पेड़ के जड़ों के पास खाद डालने की भी जरूरत पड़ती है| इसके लिए किसान भाई गोबर की सड़ी हुई खाद को सभी पेड़ के जड़ों के पास डालकर फावड़ा से उसके चारों ओर खुदाई कर देनी चाहिए| जिससे की पूरी खाद मिट्टी के अंदर मिल जाएगा| यह ध्यान रखना चाहिए कि गोबर के कच्चे खाद को जड़ों के पास नहीं डालना चाहिए इससे पौधे के अंदर कीड़े लगा सकते हैं और पौधा सूख सकता है|

पॉपुलर के पौधे की देखभाल कैसे करें?

पॉपुलर के पौधे की बुवाई के बाद उसकी देखभाल करने की बहुत जरूरी होती है जिससे कि कीटों का प्रकोप पौधों पर ना हो पाए| यदि पेड़ के जड़ों के पास दिमक लगन शुरू हो जाए तो आप उसके नियंत्रण के लिए अपने नजदीकी कृषि विभाग के आधिकारिक से जाकर इसके नियंत्रण के बारे में संपर्क कर सकते हैं और उनसे उचित सलाह ले सकते हैं| पॉपुलर के पौधे जैसे-जैसे बड़े होते जाएं आप उसकी नीचे की टहनियां की कटाई जरूर करते रहें जिससे कि वह ऊपर बहुत तेज से बड़े|

पॉपुलर के पेड़ की कटाई

पॉपुलर के पेड़ की कटाई समय पर करना जरूरी होता है| इस पेड़ की कटाई के लिए जब पॉपुलर के पौधे मोटे हो जाए और काटने के लिए तैयार हो जाए तो आप उसकी कटाई करवा सकते हैं| आप उसे बेचकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं|

अंतिम शब्द

यदि किसान भाई अपने खेत में बोई गई फसल के साथ ही कुछ सालों के बाद अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो उन्हें पॉपुलर के पेड़ की खेती(Poplar ke Ped ki Kheti) भी अपने अन्य फसलों के साथ करनी चाहिए| खेत के मेड पर किसान पॉपुलर के पेड़ लगाकर कुछ सालों के बाद मोटा मुनाफा कमा सकता है|

Leave a Comment