Sahjan Kheti Subsidy Scheme UP: सरकार द्वारा किसानों के लिए कोई ना कोई योजना समय-समय पर लाई जाती है जिससे कि किसान खेती के लिए प्रोत्साहित हो सके और अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर कर सके| इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा सहजन की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना लाई गई है| जिसके माध्यम से किसानों को सहजन की खेती करने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी| जो भी किसान सहजन की खेती करेंगे उन्हें सब्सिडी मिलेगी| किसान भाई सहजन की खेती कर सकते हैं और कम लागत में अच्छा पैसा कमा सकते है|
यदि आप उत्तर प्रदेश के किसान है तो यह योजना आपके लिए है आपको इस योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए| इस लेख में आप जानेंगे कि सहजन की खेती को लेकर सरकार की क्या योजना है तथा इस योजना के तहत कितनी सब्सिडी मिलेगी तथा इसकी योजना के क्या-क्या लाभ है| इन सबके अलावा यह भी जानेंगे कि इस योजना की जानकारी कैसे मिलेगी| तो चलिए जानते हैं सहजन की इस योजना के बारे में विस्तृत रूप से इसे उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहा है|
सहजन एक ऐसी फसल है जिसको लगभग 700 से अधिक बीमारियों में लाभकारी माना गया है| बाजार में इसकी काफी डिमांड है जिसका लाभ उठाकर किसान भाई सहजन की खेती कर सकते हैं और अधिक लाभ कमा सकते हैं| यूपी सरकार द्वारा चलाई गई सहजन की खेती के लिए योजना उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए वरदान से काम नहीं है| इस योजना से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं क्योंकि इसमें लागत भी बहुत कम आती है| सहजन की खेती योजना के बारे में जानकारी नीचे दी जा रही है इसे आप पढ़ सकते हैं और सहजन की खेती के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
सहजन की खेती के लिए सरकार की योजना क्या है?
साजन की खेती के लिए मिडिया रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न प्रकार के रोगों में इसका उयोग होता है| इसलिए इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे कि लोगों की स्वास्थ्य अच्छा हो सके| सहजन की खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वाराणसी, गोरखपुर, झांसी के अलावा 35 और ब्लॉकों में इसके पौधारोपण के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है|
सहजन की योजना के लिए कैसे मिलेगी जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सहजन की खेती को बढ़ावा देने के लिए और उससे संबंधित जानकारी देने के लिए 9569703306 व्हाट्सएप हेल्पलाइन जारी किया गया है| जिससे कि लोग साजन से होने वाले लाभ और इसके बारे में जान सके|
Also read: Bakri Palan Yojana UP 2025 पायें 40,500 रुपए: आज ही करें आवेदन
सहजन की खेती पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?(Sahjan ki Kheti ke liye Subsidy kitni milegi)
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सहजन की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार के कृषि विभाग द्वारा सहजन की खेती पर सब्सिडी दी जा रही है| इस योजना के तहत सरकार द्वारा सहजन की खेती करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सहजन की खेती में लागत 74000 प्रति हेक्टेयर की दर से तय की गई है जिसमें 50% की सब्सिडी या फिर अधिकतम 37000 प्रति हेक्टेयर तक अनुदान दिया जाएगा|
सरकार के इस योजना के तहत किसानों को अनुदान की राशि दो किस्तों में दी जाएगी| सरकार द्वारा पहली क़िस्त के रूप में 27750 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से धनराशि दी जाएगी| इसके अलावा दूसरी किस्त की सब्सिडी 9250 प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान के तौर पर दुसरे साल दिया जाएगा| सरकार द्वारा इस योजना के अनुसार सहजन की खेती की सब्सिडी के लिए दूसरे की किस्त की सब्सिडी उस समय भुगतान किया जाएगा जब किसानों द्वारा लगाई गई 90% पौधे जीवित होने चाहिए| सरकार द्वारा चलाई गई योजना का लाभ आप किसानों को जरूर उठाना चाहिए क्योंकि सहजन सब्जी की डिमांड की हमेशा मार्केट में बनी रहती है जिससे किसान भाई इसका लाभ उठा सकते हैं|
सहजन के फायदे और कैसे उपयोग करें
सहजन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है जिसके कारण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसकी खेती को बढ़ावा के लिए सब्सिडी दी जा रही है| इसमें विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं| इसका उपयोग लोग फूल, फल, बीज और पेड़ की छाल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं|
निष्कर्ष
यदि किसान कम लागत में अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है सहजन की खेती के लिए योजना लाभदायक साबित हो सकती है| किसान भाइयों को इस योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए और सहजन की खेती करनी चाहिए| आपने इस आर्टिकल में जान लिया है कि सहजन के लिए योजना क्या है तथा सहजन की खेती करने पर कितनी सब्सिडी मिलेगी? खेती से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए आपने कमेंट में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं|