Strawberry ki Veriety: स्ट्रॉबेरी की इन किस्मों को लगायें और कमायें 60 दिन में लाखों कमायें

Strawberry ki Veriety: खरीफ का सीजन चालू होती है लोग स्ट्रॉबेरी की खेती करना शुरू कर देते हैं| ऐसे में किसानों को चाहिए कि वह स्ट्रॉबेरी की खेती करते समय अच्छी किस्म के बीजों का चयन करें जिससे कि उन्हें अधिक उत्पादन और मुनाफा दोनों हो सके| स्ट्रॉबेरी एक ऐसी खेती है जिसकी डिमांड पूरे भारत में हमेशा बनी रहती है| ऐसे में किसान इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

स्ट्रॉबेरी की खेती करते समय इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि जो भी किस्मों की चयन की जाये वह अच्छी हो| उसमें किट और रोग ना लगे जिससे कि इसका उत्पादन अधिक हो सके| पूरी दुनिया में वैसे स्ट्रॉबेरी की लगभग 600 से अधिक किस्म है| स्ट्रॉबेरी का उपयोग विभिन्न प्रकार के मिठाइयों के आइसक्रीम बनाने में किया जाता है| भारत में ज्यादातर स्ट्रॉबेरी की किस्म विदेश से मंगवाई जाती है|

यदि आप इसकी खेती करते हैं तो यह कुछ ही महीना में फल देना शुरू कर देते हैं| जिससे आप की कमाई शुरू हो जाती है| इसकी खेती मुख्य रूप से सितंबर और अक्टूबर के महीने में की जाती है| जब ठंडी पड़ना स्टार्ट होता है| इसके अलावा किसान इसकी खेती फरवरी और मार्च के महीने में भी कर सकते हैं| इस समय भी इसकी पैदावार अच्छी होती है|

स्ट्रॉबेरी की वैरायटी की लिस्ट(Strawberry ki Veriety ki List)

यदि किसान पाली हाउस में इसकी खेती करते हैं तो वह किसी किसी भी महीने में स्ट्रॉबेरी की खेती करके कमाई कर सकते हैं| नीचे स्ट्रॉबेरी की कुछ प्रमुख किसने की जानकारी दी गई है जिसमें से किसी वैरायटी को चुनकर आप उसकी खेती कर सकते हैं|

ओजार्क ब्यूटी

स्ट्रॉबेरी की यह वैरायटी किसानों के खेतों में लगाने के लिए बहुत ही अच्छी है जो की बंपर उत्पादन देती है और एक सदाबहार किस्म भी है| इस वैरायटी के स्ट्रॉबेरी का फल शहद जैसी बहुत मीठा होता है| इस स्ट्रॉबेरी की खेती ज्यादातर किसान करना पसंद करते हैं| यह स्ट्रॉबेरी की वैरायटी ठंडी जलवायु के लिए बहुत ही अच्छी है| यह गहरी लाल रंग की होती है| इसका उपयोग जेम और जेली बनाने में किया जाता है|

इसकी खेती छोटे कंटेनर में भी की जा सकती है| इस स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सबसे अच्छी मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 6.5 होना चाहिए| इस वैरायटी के स्ट्रॉबेरी के पौधे 8 से 12 इंच लंबे होते हैं| यह सदाबहार किस्म है इसलिए यह दो बार फल देता है एक बसंत ऋतु के अंत में गर्मियों की शुरुआत में तथा दूसरा पतझड़ के मौसम|

Also read: Strawberry ki Kheti: कब और कैसे करें स्ट्रॉबेरी की खेती कमायें 60 दिन में लाखों

कैमरोजा 

स्ट्रॉबेरी की इस वैरायटी को कैलीफोर्निया अमेरिका में विकसित किया गया है| यह वेराइटी बहुत ही जल्दी फल देने वाली स्ट्रॉबेरी की वैरायटी में से एक है| जिसकी खेती किसान अपने खेतों में कर सकते हैं| इस स्ट्रॉबेरी के फल आकार में बड़े होते हैं तथा इससे अच्छी खुशबू भी आती है| इसके अलावा इस वैरायटी के पौधे वायरस रोग प्रतिरोधक होते हैं|

यदि आप स्ट्रॉबेरी की अच्छी वैरायटी की खेती करना चाहते हैं तो आप इस वैरायटी को अपने खेतों में लगा सकते हैं जिससे आपको अधिक उत्पादन मिलेगा|

अल्पाइन अलेक्जेंड्रिया स्ट्रॉबेरी  वैरायटी

स्ट्रॉबेरी की इस वैरायटी को भी आप अपने खेतों में लगा सकते हैं| यह भी एक सदाबहार किस्म है| यदि आप इस वैरायटी की बुवाई अधिक जगह में करते हैं तो यह आपको अधिक उत्पादन भी देता है| अल्पाइन अलेक्जेंड्रिया किस्म की स्ट्रॉबेरी के फलों का आकार छोटा होता है जो कि लगभग आधे इंच भी लंबे होते हैं| इस स्ट्रॉबेरी के फल बहुत ही मीठी होते हैं जिसके कारण इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है| यदि आप स्ट्रॉबेरी की अच्छी वैरायटी लगाना चाह रहे हैं इस स्ट्रॉबेरी के वैरायटी को अपने क्षेत्र में लगा सकते हैं|

स्वीट चार्ली स्ट्रॉबेरी  वैरायटी

स्ट्रॉबेरी की यह वैरायटी खाने में इसके फल बहुत ही मीठे होते हैं तथा इसका सबसे अधिक उपयोग खाने में किया जाता है| यदि आप एक अच्छी वैरायटी के स्ट्रॉबेरी खोज रहे हैं तो आप इस वैरायटी को अपने खेत में बुवाई कर सकते हैं| यह स्ट्रॉबेरी के पौधे जल्दी तैयार हो जाने वाले हैं| यह बहुत ही जल्दी फल देने लगते हैं तथा इसके वैरायटी के स्ट्रॉबेरी के डिमांड मार्केट में सबसे अधिक बनी रहती है| इसलिए किसान इसकी खेती करना ज्यादा पसंद करते हैं|

स्वीट किस स्ट्रॉबेरी  वैरायटी

स्ट्रॉबेरी की इस वैरायटी की खेती की किसान लगभग हर मौसम में कर सकता है तथा यहां बहुत ही अच्छा उत्पादन देती है| यह भी एक सदाबहार किस्म की स्ट्रॉबेरी की वैरायटी है| जिसके फल बहुत ही मीठे होते हैं| इस वैरायटी के फलों के रंग गहरा लाल होता है| अगर किसान चाहे तो इसकी खेती छोटे-छोटे कंटेनर में भी कर सकता है| अगर आप स्ट्रॉबेरी की अच्छी वैरायटी लगाना चाह रहे हैं तो आप इस वैरायटी को अपने खेतों में लगा सकते हैं|

चैंडलर स्ट्रॉबेरी  वैरायटी

स्ट्रॉबेरी की इस वैरायटी को कैलिफोर्निया में विकसित किया गया है| यह बहुत ही देखने में आकर्षक तथा खाने में बहुत ही नरम और स्वादिष्ट होते हैं| यदि आप अच्छी वैरायटी के स्ट्रॉबेरी लगाना चाहते हैं तो आप इस वैरायटी को लगा सकते हैं|

Also read: Matar ki Top Variety: मटर की बम्पर पैदावार देने वाली इन किस्मों की बुवाई करें और लाखों कमायें

ओसो ग्रैंड स्ट्रॉबेरी वैरायटी

स्ट्रॉबेरी की इस वैरायटी को कैलिफोर्निया में विकसित किया गया है तथा इस वैरायटी के स्ट्रॉबेरी बहुत ही खाने में स्वादिष्ट होते हैं| स्ट्रॉबेरी की इस वैरायटी के फल आकार में बड़े होते हैं| स्ट्रॉबेरी की इस वैरायटी में फलों के पकने की समस्या सबसे अधिक होती है लेकिन यह उत्पादन भी बहुत अच्छा देते हैं|

स्ट्रॉबेरी के खेती से कमाई

यदि किसान भाई फरवरी मार्च के महीने में स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं तो स्ट्रॉबेरी से अधिक पैसा कमाने को मिल सकता है| बाजार में इसका रेट अप्रैल और मई के महीने में ₹300 से ₹600 किलो के बीच होता है जिससे कि किसान को अधिक मुनाफा होता है| यदि किसान अच्छे किस्म के स्ट्रॉबेरी की वैरायटी की बुवाई करते हैं जो कि पहले फल देने लगते हैं तो किसान इसे और भी महंगे रेट पर बेच सकते हैं जिससे उनकी कमाई और भी अधिक होगी|

निष्कर्ष

यदि किसान भाई स्ट्रॉबेरी की खेती करना चाहते हैं तो उन्हें अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए स्ट्रॉबेरी की अच्छी  वैरायटी (Strawberry ki veriety) की बुवाई करनी होगी| जिससे कि उन्हें अधिक उत्पादन मिल सके और स्ट्रॉबेरी में किसी भी प्रकार की रोग ना लग सके| ऊपर बताई गई स्ट्रॉबेरी की किस में से आप कोई भी स्ट्रॉबेरी की किस्म की वैरायटी अपने खेत में बुवाई कर सकते हैं जो कि आपको अधिक उत्पादन देती है और कुछ वैरायटी तो जल्दी ही फल देने लगते हैं जिससे आपकी कमाई जल्दी शुरू हो जाती है|

Leave a Comment