भारत के किसानो के लिए Top 9 Sugarcane Variety: इन्हें लगाकर छोड़ दो होगी छप्पर फाड़ कमाई

Sugarcane Variety: गन्ना एक ऐसी फसल है जो की बहुत ही ज्यादा मुनाफा देकर जाती है| आज के समय में गन्ना उत्पादन के मामले में भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है| आज के समय में भारतीय गन्ना अनुसंधान द्वारा नए-नए प्रजातियों का गन्ना विकसित किया जा रहा है जिससे किसान कम खेती में अधिक मुनाफा कमा सके और किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके| भारत के गन्ने की मांग विदेशों में भी बहुत ही ज्यादा है|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

चाहे गन्ना हो या फिर कोई और फसल हर फसल की अच्छी गुणवत्ता वाले बीज का होना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे फसल बहुत ही अच्छी होती है| यदि आप गन्ना की खेती करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो यह लेख आपकी हेल्प करने वाला है| आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि गन्ने की टॉप किस्मे कौन सी है? जिन्हें आप अपने खेतों में लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं| तो चलिए जानते हैं गन्ना के प्रजातियों के बारे में जो कि आपकी आमदनी बढ़ाने में बहुत ही सहायक साबित होंगे|

देखें Sugarcane Variety List: जानें कौनसी है आपके के लिए सबसे फायदेमंद

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय गन्ना अनुसंधान द्वारा गन्ना के कई किस्मे तैयार की गई है जिसे किसान भाइयों को लगाना चाहिए| जो की बहुत ही ज्यादा उत्पादन देने वाले हैं| यह सभी गन्ने की किस्म अधिक गर्मी और अधिक बरसात की पानी को सहन कर सकते हैं| इसके साथ ही यह बहुत ही अधिक उत्पादन भी देते हैं| इन सभी गाने की प्रजातियां की लिस्ट नीचे दी गई है जिससे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं|

1.COLK 09204 गन्ना किस्म

गन्ने की यह प्रजाति बहुत ही अधिक उपज देने वाली है जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं| आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि इस प्रजाति का गन्ना हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में सबसे अधिक इसकी खेती की जाती है| यह गन्ना हरे रंग का होता है तथा इसकी मोटाई थोड़ी सी कम होती है लेकिन यह प्रति हेक्टेयर 82.8 टन की उपज देता है|

इस गन्ने में 17 फ़ीसदी शर्करा और 13.22% केन की मात्रा होती है| गन्ने की इस प्रजाति को आप अपने खेतों में लगा सकते हैं| सबसे अच्छी मिट्टी इसके लिए दोमट मिट्टी मानी जाती है जिसमें आपको लगाना चाहिए|

Also read:

कमायें अधिक लाभ: Patta Gobhi ki Kheti Kab aur Kaise Karen जाने कम लागत में

2.COLK–14201 गन्ना किस्म

गन्ने की यह प्रजाति भारतीय गन्ना अनुसंधान द्वारा विकसित किया गया है जो की एक रोग रहित किस्म है| इस गाने की किस्म में कोई भी रोग नहीं लगता है| बात करें यदि इस गन्ने की पैदावार की तो यह गन्ना 400 से 420 कुंतल प्रति एकड़ की दर से उपज प्रदान करता है| इस गन्ने की बुवाई आप अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच में कभी भी कर सकते हैं| गन्ने की इस प्रजाति की एक गन्ने की वजन 2 से 2.5 किलो के बीच में होता है| बात करें इसकी मिठास की तो इसमें 17% शर्करा पाई जाती है|

3.COLK-14201 गन्ना किस्म

गन्ने की इस प्रजाति की बुवाई सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में की जाती है| यदि बात करें इस गन्ने की विशेषताओं के बारे में तो यह गन्ना हल्के पीले रंग का होता है और यह मीठा भी होता है| यदि आप कोई नई वैरायटी के लगाने की सोच रहे हैं तो आप इस गन्ने को अपने खेत में लगाकर अच्छा लाभ ले सकते हैं|

4.कालेख 11206 गन्ना किस्म 

भारतीय गन्ना अनुसंधान द्वारा बिकसित की गयी इस गन्ने की प्रजाति को आप अपने खेतों में लगा सकते हैं जो की आपको बहुत ही अच्छी उपज देता है| इस गन्ने के लिए भी दोमट मिट्टी बहुत ही अच्छी रहती है| यदि बात करें इस गन्ने की विशेषताओं की तो यह इस गन्ने में 17.65% रस अर्थात शर्करा होता है तथा इसमें 13.42 प्रतिशत केन मात्रा होती है| इस गन्ने की लंबाई थोड़ा कम लेकिन मोटाई ज्यादा होता है|

इस गन्ने की बुवाई उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड में की जा सकती है| यहां का मौसम इस गन्ने के उपज के लिए अनुकूल है| इस गाने का रंग हल्का पीला होता है| यदि बात करें इस गन्ने की उत्पादन की तो यह गन्ना 91.5 टन प्रति हेक्टेयर की उपज देता है| यह गन्ना बहुत ही अच्छा है क्योंकि यह लाल सड़न वाली रोग से भी यह लड़ने में समर्थ है|

तो किसान भाइयों यदि आप नये गन्ने की प्रजाति की तलाश में है जो कि आपको अधिक उत्पादन दे सके और कम लागत में हो जाए तो यह गन्ना आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है| जिसे आपको अपने खेतों में लगाना चाहिए|

5.CO-8005 Sugarcane Variety

यह गन्ना मुख्य रूप से महाराष्ट्र में सबसे अधिक बोया जाता है| यह एक रोग से लड़ने में सबसे ज्यादा सक्षम गन्ने की प्रजाति में से एक है| जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं| इस गन्ने की लंबाई 20 से 25 फीट तक होती है तथा इसमें तो टॉप बोरर जैसी कोई कीड़े की समस्या नहीं होती है| इस गन्ने को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, बिहार राज्य के लोग अपने खेत में लगा सकते हैं|

इसमें कीडे ज्यादा नहीं लगते है जिससे आपके पैसे भी बचते हैं| यदि बात करें इस गन्ने की पैदावार की तो यह गन्ना 600 से 1000 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से पैदावार देता है| यदि आप कम लागत में एक अच्छी गन्ने की प्रजाति खोज रहे हैं जो आपको अच्छा मुनाफा दे सके तो यह गन्ने की प्रजाति आपके लिए बिल्कुल अच्छा है| जिससे आपको अपने खेतों में लगाना चाहिए|

6.COLK-15201 गन्ना किस्म

गन्ने की यह प्रजाति भारतीय गन्ना अनुसंधान लखनऊ द्वारा विकसित किया गया है जो की ज्यादा पानी में बहुत ही कम गिरता है| इस गन्ने की बुवाई बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड जैसे राज्यों के किसान कर सकते हैं| बात करे यदि इस गन्ने की पैदावार की तो यह गन्ना 500 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपज देने में सक्षम है|

इस गाने की लंबाई बहुत ही अधिक होती है| इसके साथ इसमें कल्ले का फुटाव भी दूसरे गन्ने के मुकाबले अच्छी होती है| इस गन्ने में 17.46 प्रतिशत शर्करा होता है| यह गन्ना टॉप बोरर, पोका बोईंग, रेड रॉड जैसे रोग से लड़ने में सक्षम है| इसके एक गन्ने की वजन लगभग 4 किलो ग्राम हो सकता है|

Also read:

कम लागत में बंपर कमाई: जाने Phool Gobhi ki Kheti कब और कैसे करे?

7.COPB-95 Sugarcane Variety

गन्ने की यह प्रजाति एक अच्छी उपज देने वाली है जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं| इस गन्ने को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किया गया है जो की लाल सड़न रोग के प्रति सहनशील है| गन्ने की इस प्रजाति का एक गन्ने का वजन चार किलोग्राम तक हो सकता है| इस गन्ने की मोटीई ज्यादा होने के कारण इसकी एक एकड़ की बुवाई में 40 क्विंटल बीज लगता है|

यदि बात करें इस गन्ने की पैदावार की तो यह गन्ना 425 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से ऊपर देने में सक्षम है|

8.CO–11015 Sugarcane Variety

गन्ने की यह प्रजाति मुख्य रूप से तमिलनाडु राज्य के लिए बनाई गई है जो की एक नई किस्म है| आप इस गन्ने की बुवाई कर सकते हैं| इसके अलावा इस गन्ने की बुवाई दूसरे राज्य के लोग भी कर सकते हैं| यह एक गन्ने की ऐसी किस्म है जिसके एक आंख में 15 से 16 कल्ले आसानी से निकल जाते हैं|

यदि बात करें इस गन्ने की उत्पादन की तो यह गन्ना 400 से 450 कुंतल प्रति एकड़ की दरसे उपज देने में सक्षम है| गन्ने की इस प्रजाति के एक गन्ने का वजन 2.5 से 3 किलो तक हो जाता है| इस गन्ने में 20% शर्करा पाई जाती है|

9.CO-15023 Sugarcane Variety

गन्ना की यह किस्म बहुत ही जल्दी 8 से 9 महीने में तैयार हो जाती है| इस गन्ने को गन्ना प्रजनन संस्थान अनुसंधान केंद्र करनाल, हरियाणा में तैयार किया गया है जिसे आप अपने खेतों में अच्छी पैदावार के लिए लगा सकते हैं| यदि बात करें इसके पैदावार की तो यह गन्ना 400 से 450 कुंतल प्रति एकड़ की दर से उपज देने में सक्षम है|

इस गन्ने की बुवाई वाले मिट्टी की बात करें तो यह गन्ना रेतीली भूमि में भी हो सकता है| आप इस गन्ने की बुवाई अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच कभी भी कर सकते हैं|

गन्ना बुवाई की नई विधि: वर्टिकल विधि

गन्ने की बुवाई हर समय अलग-अलग तरीके से हर जगह पर की जाती है| यदि आप पुराने रिंग पिट विधि से अलग बुवाई करना छह रहें हैं तो आपको कुछ और भी नए प्रकार से गन्ने की बुवाई करके देखना चाहिए| आज के समय में एक नई विधि सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा अपनाई जा रही है जिसे वर्टिकल विधि कहा जाता है| गन्ने की इस प्रकार के खेती में बहुत ही कम बीज लगता है और अधिक उपज भी मिलती है|

वर्टिकल विधि क्या है?

वर्टिकल विधि में गन्ने की बुवाई करते समय लाइन से लाइन की दूरी 4 से 5 फीट तथा गन्ने से गन्ने की दूरी लगभग 2 फीट रखी जाती है और इस विधि में एक एकड़ खेत में लगभग 5000 से 5500 गन्ने की आंखें निकलती है जिससे उपज अच्छी मिलती है|

किसानों के लिए सलाह  

आप सभी किसान भाई लोग यदि गन्ना बुने वाले किसान है तो आपको केवल एक ही प्रजाति के ऊपर निर्भर नहीं रखना चाहिए| आपको हर साल नए-नए गन्ने की प्रजाति( sugarcane variety ) की बुवाई करके यह देखना चाहिए कि कौन से गन्ने की प्रजाति कितना उपज दे रही है| भारतीय गन्ना अनुसंधान द्वारा नए-नए प्रजाति की गन्ने को विकसित की जाती है जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं जो की अलग-अलग जलवायु पर और मिट्टी के लिए होती है| खेती से जुडी अभी प्रकार की जानकारी पाने के लिए Farmer Tak से जुड़े रहें|

Leave a Comment