Vagetables Farming Tips: फरवरी महीने में सरसों की कटाई होने लगती है और इसके बाद किसान अन्य प्रकार के फसलों की खेती करते हैं या फिर खेत ऐसे ही छोड़ देते हैं| लेकिन अगर किसान चाहे तो सरसों की कटाई करने के बाद कुछ अच्छे सब्जियों की खेती कर सकते हैं और वह अधिक लाभ कमा सकते हैं| सरसों की कटाई करने के बाद किसान जिन सब्जियों की खेती करेंगे उसमें किसानों को अधिक लागत लगाने की जरूरी नहीं पड़ेगी| जिससे उनका पैसा बचेगा और भी अधिक इनकम भी प्राप्त कर पाएंगे|
यदि आप सरसों की कटाई करने के बाद अच्छा इनकम प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे बताई जा रही है सब्जी की बुवाई करके आप अधिक लाभ कमा सकते हैं| तो चलिए जानते हैं उन सब्जियों की के बारे में जिससे आप सरसों की कटाई करने के बाद बुवाई कर सकते हैं|
सरसों की कटाई के बाद सब्जियों की खेती की लिस्ट(Vagetables Farming Tips)
सरसों की कटाई करने के बाद किसानों को खेत को खुला नहीं छोड़ना चाहिए| किसान उसमे अन्य सब्जियों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं| नीचे हम जो सब्जियों के बारे में बता रहे हैं इसकी बुवाई यदि किसान करते हैं तो उन्हें ज्यादा लागत लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और बहुत ही कम समय में भी अधिक मुनाफा भी कमा सकते हैं|
मूली
किसान भाई सरसों की कटाई करने के बाद मूली की बुवाई कर सकते हैं जिसे बेचकर किसान भाई अधिक लाभ कमा सकते हैं| मुली की खेती में ज्यादा लागत लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है और बहुत ही कम लागत में किसान इसकी अच्छी पैदावार ले सकते हैं| किसानों को इसमें सिंचाई समय पर करने की जरूरत पड़ती है जिससे कि इसकी ग्रोथ अच्छी और जल्दी से हो पाए और यह मार्केट में बेचने के लिए तैयार हो सके|
मूली को मार्केट में बेचने के लिए यह 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है| इसके बाद किसान इसे बेच सकते हैं| किसानों को मूली की बुवाई करने से पहले खेत की जुताई करते समय गोबर की सड़ी हुई खाद और या फिर जैविक खाद को खेतों में डालना चाहिए| जिससे जमीन में पोषक तत्वों की मात्रा बनी रहे और पैदावार अधिक हो पाए|
Also read: Kesar ki Kheti kaise Karen: केसर की खेती कैसे करें अभी जाने बिकता है 3 लाख रुपए किलो
धनिया
किसान भाई सरसों की कटाई करने के बाद धनिया की बुवाई कर सकते हैं और धनिया को बेचकर अधिक लाभ कमा सकते हैं| हरा धनिया मार्केट में मार्च के महीने में अधिक रेट पर भी बेचा जाता है क्योंकि उस समय लोग धनिया की खेती करना बहुत कम कर देते हैं लेकिन डिमांड ज्यादा रहती है| इसलिए उस समय रेट भी बहुत ज्यादा मिलता है|
अगर किसान धनिया की बुवाई सरसों की कटाई के बाद करते हैं तो उन्हें केवल 45 दिन बाद से धनिया की अच्छी पैदावार मिलेगी और उसे बेचकर किसान अधिक मुनाफा भी कमा पाएंगे| किसानों को धनिया की बुवाई करते समय गोबर की खाद को डालना चाहिए| धनिया की खेती में सिंचाई महत्वपूर्ण काम है जिससे किसानों को समय-समय पर खेती में जरूर करते रहना चाहिए| इससे की धनिया की पैदावार अच्छी हो सके|
ककड़ी
किसान भाई सरसों की कटाई करने के बाद ककड़ी की बुवाई कर सकते हैं| यह सलाद के रूप में खाए जाने वाली सब्जियों में से एक है| जिसकी खेती किसान भाई सरसों की कटाई करने के बाद कर सकते हैं| ककड़ी की खेती में किसानों को अधिक लागत लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है केवल उन्हें सिंचाई का खास ध्यान रखना होता है|
ककड़ी की बुवाई करते समय किसानों को इसकी बुवाई कतारो में करनी चाहिए जिससे कि इसके अंदर खरपतवार का नियंत्रण किया जा सके| इसके अलावा किसानों को ककड़ी की बुवाई करने से पहले खेतो में जुताई के समय गोबर की सड़ी हुई खाद या फिर जैविक खाद डालना चाहिए|
जिससे ककड़ी की पैदावार अच्छी हो सके और किसान इससे बचकर अधिक मुनाफा कमा पाए| ककड़ी की मार्केट में गर्मियों में बहुत ही अच्छी डिमांड रहती है| जिसका किसान भाई फायदा उठाकर इसकी खेती कर सकते हैं|
चौलाई
चौलाई सब्जियों के रूप में खाई जाने वाली प्रमुख साग में से एक है जिसे लाल और हरा साग भी कहा जाता है| यह हरे और लाल रंग की होती है| जिसकी खेती किसान भाई सरसों की कटाई करने के बाद कर सकते हैं| खास बात यह है कि किसानों को चौलाई की खेती में अधिक लागत लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है| इसमें भी किसानों को बस केवल सिंचाई का अच्छा से ध्यान रखना होता है और बार-बार सिंचाई करते रहना पड़ता है|
चौलाई में किसानों को अधिक खाद और की भी जरूरत नहीं पड़ती है| किसानों को बस केवल खेत की जुताई करते समय गोबर की खाद डालना चाहिए| उसके बाद से इसमें खाद का प्रयोग नहीं करना चाहिए| यदि किसान इसकी खेती में सिंचाई का ध्यान अच्छे से रखते हैं तो इसका पैदावार भी अच्छा होता है और मार्केट में उस समय इसका भाव भी बहुत अधिक मिलता है| जिससे किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं|
कद्दू
किसान भाई सरसों की कटाई करने के बाद कद्दू की खेती कर सकते हैं क्योंकि इसमें किसानों को अधिक लागत लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और इसका रेट हमेशा अधिक रहता है| जिसके कारण किसानों को अधिक लाभ हो सकता है| खास बात यह है कि किसानों को इसमें भी ज्यादा लागत लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है कम लागत में या फसल अच्छा पैदावार देती है| जिसे किसान बेचकर अच्छा मुनाफा भी कमा पाएंगे|
किसानों को अधिक कमाई के लिए कद्दू की बुवाई करनी चाहिए| इसकी बुवाई से पहले खेत की जुताई करते समय गोबर की खाद डालनी चाहिए जिससे कि किसानों को कद्दू की पैदावार अधिक मिल सके और मार्केट में अधिक मात्रा में बेच पाए जिससे कि उन्हें अधिक लाभ मिल सके|
सारांश
किसान भाई यदि सरसों की की कटाई करने के बाद ऊपर बताई गई सब्जियों की खेती (Vagetables Farming Tips) करते हैं तो उन्हें कम समय में और कम लागत में अच्छा लाभ मिलता है| किसानों को सरसों की कटाई करने के बाद खेत को खाली छोड़ने से अच्छा है अभी इन सब्जियों की खेती कर लें और वह मुनाफा कमा ले| जिससे कि उन्हें अगली फसल की खेती के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत ना पड़े|