February me Sabji ki Kheti: भारत के किसान खेती करने के तरीके को परिवर्तित कर रहे हैं| किसान परंपरागत खेती और फसलों को छोड़कर नए-नए प्रकार की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं| सब्जियों की खेती करना मौसम के हिसाब से किसानों को अधिक फायदेमंद देता है जिससे उनकी कमाई जो अच्छी होती है|
जो भी किसान सब्जियों की खेती सीजन के अनुसार करते हैं उन्हें आज हम फरवरी माह में की जाने वाली सब्जियों की खेती के बारे में बताने में वाले हैं| जिसकी खेती करके किसान भाई अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं| आईए जानते हैं फरवरी में की जाने वाली सब्जियों की खेती जो की अधिक मुनाफा देती है|
फरवरी में की जाने वाली सब्जियों की खेती की लिस्ट(February me Sabji ki Kheti ki List)
पूरे भारत में अलग-अलग जगह पर अलग-अलग मौसम में कई प्रकार की खेती की जाती है| जिसमें दलहन, तिलहन और सब्जियां मुख्य रूप से शामिल होती है| फरवरी का महीना किसानों के लिए एक अच्छा महीना होता है जिस समय धूप भी अच्छी निकलने लगती है और सब्जियों की बुवाई भी की जाने लगती है|
किसान भाई फरवरी के महीने में सब्जियों की खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं| इस महीने में की जाने वाली सब्जियों की खेती अच्छा मुनाफा होता है जिसके बारे में नीचे विस्तार से बताई जा रही है| जिससे आप पढ़ सकते हैं और कोई भी सब्जी की खेती शुरू कर सकते हैं|
1. खीरा
फरवरी का महीना जब आता है तो किसान कई प्रकार की सब्जियों की खेती करने लगते है और कुछ किसान खीरा की भी खेती करते हैं क्योंकी इस समय खीरा की खेती करना फायदेमंद हो सकता है| क्योंकि जैसे ही गर्मी जो आती है की डिमांड बढ़ जाती है| किसान भाई खीरे की अगेती किस्म की खेती करके अधिक मुनाफा कमा सकते हैं|
खीरा की खेती के लिए किसानो को फरवरी के महीने में ही बीज की नर्सरी गिरा देने चाहिए और जब नर्सरी में पौधे बड़े हो जाए तो इसे खेतो में लगा दें जिससे कि मार्च महीने के अंत में खीरे की पहली तुड़ाई शुरू हो सके| उस समय रेट अच्छा मिलने लगता है जिससे कि किसान अच्छा पैसा कमा सकते है|
read more: किसान भाई करें Kheera ki Kheti होगी मोटी कमाई! जानिए सबसे आसान टिप्स!
2. ककड़ी
खीरा की तरह ही ककड़ी भी गर्मियों की सीजन आने पर मार्केट में डिमांड में आ जाती है और लोग खरीदना पसंद करते हैं| ककड़ी की खेती में बहुत ज्यादा लागत और समय की जरूरत नहीं होती है| बहुत ही कम लागत और मेहनत में इसकी अच्छी पैदावार हो जाती है|
ककड़ी की बुवाई के फरवरी के शुरुआती महीने में ही इसकी नर्सरी गिरा दे जिससे कि मार्च महीने की अंत तक ककड़ी की पहली तुड़ाई शुरू हो सके और आप उसे अच्छे रेट पर बेच सके|
3. भिंडी
फरवरी महीना आते ही किसान भिंडी की खेती भी करना शुरू कर देते हैं क्योंकि अगेती भिंडी की खेती करके किसानों को अच्छा रेट मिलता है जिससे वह अच्छा मुनाफा कमाते हैं| यदि आप भी फरवरी महीने में अच्छा पैसा देने वाले खेती करना चाहते हैं तो आपको भिंडी की खेती जरूर करनी चाहिए| जिससे कि आप इसे उचित रेट पर बेच सके|
भिंडी की पहली तुड़ाई आमतौर 45 से 50 दोनों के बाद होने लगती है और इसमें भी बहुत ही कम लागत और देखरेख की जरूरत पड़ती है जिससे कि किसानों का पैसा बचता है|
read more: Bhindi Ki Kheti: कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, जानिए कैसे करें शुरुआत!
4. तुरई
तुरई भी फरवरी महीने में की जाने वाली सब्जियों की खेती में से एक है जिसे किसान भाई फरवरी महीने में लगा सकते हैं| तुरई की खेती में भी किसानों को ज्यादा लागत लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और बहुत ही कम देख रेख की भी जरूरत पड़ती है| जिससे कि किसानों के पैसे की बचत होती है और उन्हें उस समय तुरई का रेट मार्केट में अधिक मिलता है जिससे कि उन्हें मुनाफा भी अधिक होता है|
तुरई की आमतौर पर पहली तुड़ाई 45 दिनों से 50 दिनों के बाद शुरू हो जाती है| इस हिसाब से आप फरवरी महीने में की शुरुआत में ही इसकी नर्सरी गिरा दें और इसके बाद जब नर्सरी में पौधे तैयार हो जाएं तब आप खेत में रोपाई कर दें| जिससे कि अप्रैल महीने की शुरुआत में यह फल देना शुरू कर दे और आप उसे उचित रेट पर बेच सके|
5. लौकी
लौकी की फसल की अगेती खेती फरवरी महीने में की जाती है जिससे की किसान उचित रेट पर इसे बेच सकें| लौकी की खेती करने के लिए आप फरवरी की शुरुआत में ही इसकी नर्सरी गिरा दें और जब पौधे तैयार हो जाए तो इसे खेत में रोपाई कर दें जिससे कि यह अप्रैल महीने की शुरुआत में ही फल देना शुरू कर दे और आप उचित रेट पर बेच सके| लौकी की फसल में पहली तुड़ाई आमतौर पर 45 से 50 दिनों के बाद शुरू हो जाती है|
6. करेला
करेला की बुवाई भी फरवरी महीने में की जाती है क्योंकि यह भी बहुत ही कम लागत और कम समय में, कम मेहनत में अच्छा मुनाफा देने वाली सब्जी है| जिसकी खेती किसान भाइयों को फरवरी में करनी चाहिए| इसकी पहली तुड़ाई आमतौर पर 45 से 50 दिनों के बाद शुरू हो जाती है|
करेला की मार्केट में डिमांड हमेशा बनी रहती है क्योंकि यह कई प्रकार के रोगों में लाभदायक भी होता है| इसका रेट मार्केट में हमेशा महंगा ही मिलता है जिसके कारण किसान भाइयों को इसकी खेती जरूर करनी चाहिए|
7. बैंगन
बैगन की खेती किसानों को अधिक मुनाफा दिला सकती है क्योंकि यह ज्यादा समय तक फल देने वाली सब्जी है| किसान भाई बैगन की बुवाई एक बार करते हैं तो आप इससे 3 से 4 महीने में बैंगन की तुड़ाई आराम से कर सकते हैं| बैगन की खेती में केवल कीटनाशक की जरूरत ज्यादा पड़ती है बाकी इसमें ज्यादा खाद और देखरेख की जरूरत ज्यादा नहीं होती है| इससे आपको बैगन के फल मिलते रहते हैं और मार्केट में अच्छे के रेट पर भी बिकता है|
8. धनिया
फरवरी का महीना आते ही लोग धनिया की खेती करना भी बंद कर देते हैं क्योंकि मार्केट में ठंडी की सीजन में धनिया का रेट बहुत ही कम हो जाता है| जिसके कारण लोग फरवरी में इसकी खेती नहीं करते लेकिन इसका किसान पहले उठा सकते हैं| फरवरी में अगर किसान भाई इसकी खेती करते हैं तो इसे उचित रेट पर बेच सकते हैं क्योंकि उस समय मार्केट में धनिया बहुत ही कम मिलती है और अधिक रेट भी मिलता है जिससे किसान अच्छा मुनाफा कमा सकता है|
9. शिमला मिर्च
शिमला मिर्च की खेती भी फरवरी में करना लाभदायक हो सकता है| शिमला मिर्च का डिमांड मार्केट में हमेशा बना रहता है| इसका उत्पादन ठंडी की सीजन में ज्यादा होता है लेकिन जैसे ही फरवरी का महीना आता है लोग इसी खेती करना कम कर देते हैं और उस समय इसका डिमांड और रेट में भी मार्केट में ज्यादा हो जाती है| जिसका किसान भाई लाभ उठा सकते हैं और फरवरी में शिमला मिर्च की खेती कर सकते हैं जिससे की किसान भाई अच्छा मुनाफा कमा सके|
10. कद्दू
किसान भाई कद्दू की अगेती किस्म की बुवाई फरवरी के महीने में कर सकते है क्योंकि यह भी बहुत ही कम लागत और समय और मेहनत में हो जाने वाली सब्जी है| जिसमें आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है और इसका उत्पादन भी अच्छा होता है| आप कद्दू की खेती के लिए नर्सरी फरवरी महीने की शुरुआत में गिरा सकते हैं और जब पौधे तैयार हो जाए तब आप इसे खेतों में बुवाई कर सकते हैं जिससे कि यह जल्दी फल देने लगे|
मार्केट में के मार्च और अप्रैल में कद्दू की डिमांड भी ज्यादा होती है और रेट भी ज्यादा मिलता है जिससे किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं|
निष्कर्ष
किसान भाई फरवरी के महीने में सब्जी की खेती(February me Sabji ki Kheti) करने की सोच रहे हैं तो उन्हें ऊपर दी गई सब्जियों में से कोई भी सब्जी की खेती कर सकते हैं| जिससे की वे अधिक लाभ कम समय और कम लागत में कमा सकते हैं| ऊपर दी गई सभी सब्जियों में आपको किसी भी ज्यादा लागत और समय देने की जरूरत नहीं होती है और उत्पादन भी अच्छा होता है और अगेती खेती होने के कारण मार्केट में रेट भी अच्छा मिलता है|