Vermi Compost Fertilizer: मवेशी के गोबर से ऐसे बनाएं शक्तिशाली वर्मी कंपोस्ट खाद फसल की उत्पादन होगी दमदार

Vermi Compost Fertilizer: किसान भाई जब भी खेती करते हैं तो उसमें विभिन्न प्रकार के खादों का इस्तेमाल करते हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण खाद जैविक खाद माना जाता है| जैविक खाद के रूप में किसान भाई गाय और अन्य मवेशियों के गोबर का इस्तेमाल करते हैं| जिससे की फसल को बहुत सरे फायदे होते हैं| कुछ किसान गाय और ने मवेशियों के गोबर को संरक्षित करना और उसका सही इस्तेमाल करना नही जानते हैं|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

आज हम आपको एक खाद बनाने की ऐसी विधि बताने वाले हैं जिससे आप जैविक खाद बहुत ही अच्छी तरीके से तैयार कर सकते हैं जो कि आपकी फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा| तो चलिए जानते हैं मवेशी के गोबर से खाद बनाने की प्रक्रिया और उसका उपयोग और लाभ के बारे में विस्तार से|

मवेशियों के गोबर खाद के रूप खेतो के लिए वरदान है| जैविक खाद बनाने के लिए जो सबसे जरूरी चीज होता है वह है केंचुए को रखना| जब गोबर की खाद में केचुएँ की बढ़ोतरी ज्यादा रहती है तो उससे गोबर की खाद बहुत ही अच्छी बनती है| इसे वर्मी कंपोस्ट खाद के नाम से जाना जाता है| यह जैविक खाद के रूप में सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला खाद है|

इसका उपयोग हर प्रकार की फसलों में किया जाता है| इसमें केचुएँ गोबर को खाते हैं और उनके द्वारा जो भी मल निकलता है वह वर्मी कंपोस्ट के रूप में खाद बन जाता है| जिसका उपयोग किसान भाई अपने फसलों में कर सकते हैं|

मवेशी के गोबर से अच्छा वर्मी कंपोस्ट खाद कैसे बनाएं?(Vermi Compost Fertilizer)

मवेशी के गोबर से खाद बनाने के लिए किसान भाइयों को गोबर की जरूरत होगी और केंचुए की भी जरूरत होगी| जिसे वह मार्केट से खरीद सकते हैं| इसके बाद उन्हें गोबर की खाद में केचुएँ को डाल देना रहता और यह गोबर को खाते हैं और इनके मल से वर्मी कंपोस्ट खाद बन जाता है| यह बहुत ही ताकतवर खास बनता है| जिसका उपयोग किस भाई यदि फसलों में करते हैं तो उनको बहुत ही अधिक फायदा होता है|

कंपोस्ट खाद बनाने की विधि

वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए कुछ चीजो की जरूरत पड़ेगी| जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है|

  1. मवेशियों के गोबर को इकट्ठा करना: मवेशियों के गोबर को इक्ठटा करना सबसे पहली प्रक्रिया होती है|
  1. बेड बनवाना:

गाय के गोबर कोई इकट्ठा करने के बाद किसान भाई गोबर को वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए बेड बनाने की जरूरत होगी| जिसमें गोबर को इकट्ठा करके रख सके और उसके अंदर केचुआ डाल सके| यह वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की दूसरी प्रक्रिया है|

  1. केचुएँ को गोबर में डालना:

वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए किसानों को बेड बनवाने के बाद केचुएँ को गोबर की खाद में डालना होता है| जिससे कि केचुएँ गोबर को खा सके और वर्मी कंपोस्ट खाद के रूप में बदल सके| केंचुए को गोबर में डालने के बाद आप उसे ऊपर से सूखे हुए पत्ती, केले के सूखे हुए पत्तियों से ढक सकते हैं| इससे की उसके अंदर नमी बनी रहे और गोबर वर्मी कंपोस्ट के रूप में परिवर्तित हो सके|

इस प्रकार आप पर भी वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार कर सकते हैं और अपने खेतों में डालकर इसका लाभ उठा सकते हैं|

Also read: Phool Gobhi ki Kheti: फूल गोभी से कमायें लाखों जाने फूल गोभी की खेती कैसे करे? उन्नत किस्म और सही समय?

वर्मी कंपोस्ट खाद के फायदे(Benefits of Vermi Compost Fertilizer)

वर्मी कंपोस्ट खाद के बहुत सारे फायदे होते हैं जिसकी जानकारी नीचे दी गई है|

मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करना:

वर्मी कंपोस्ट खाद मिट्टी की गुणवत्ता को बहुत ही अच्छे तरीके से सुधार करता है| यह भूमि की उपजाऊ क्षमता को बनाए रखता है| यदि किसान भाई वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग खेतों में करते हैं तो उन्हें बहुत ही उपज मिलती है|

पौधे की विकास में मदद करना:

यदि किसान भाई अपने खेतों में वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग करते हैं तो उनके पौधे का विकास बहुत ही तेज गति से होता है और उत्पादन भी बहुत अधिक होता है|

किट और रोगों से बचाव में सहायक

वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग यदि किसान भाई अपने खेतों में करते हैं तो खाद पौधों को किट और रोगों से भी बचाता है| यह पौधों को अधिक मजबूती प्रदान करता है| जिससे कि किट और रोग फसलों में बहुत ही कम लगते हैं|

वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग किस प्रकार के फसलों में करे?

वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग किसान भाई हर प्रकार प्रकार की फसल में कर सकते हैं| चाहे किसान दलहन वाली फसलों जैसे की उड़द, मसूर, अरहर, चना अनाज वाली फसल गेहूं, धान, बाजरा, मक्का तथा अन्य फसलों गन्ना, सरसों इत्यादि फसलों में और लगभग सभी प्रकार के फसलों में किसान भाई वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग कर सकते हैं| जिससे कि उनकी फसलों की पैदावार बहुत ही अच्छी होती हैं और उनके खेत की उर्वरा शक्ति भी बढ़ जाती है|

कम लागत में खाद तैयार हो जाता है वर्मी कंपोस्ट खाद

वर्मी कंपोस्ट खाद(Vermi Compost Fertilizer) बनाना बहुत ही कम लागत में हो जाता है| इस ख़ाद को बनाने में ज्यादा जगह और चीजों की आवश्यकता नहीं होती है किसानो को बस गोबर की खाद और केचुएँ की आवश्यकता होती है| जिससे वे वर्मी कंपोस्ट खाद आसानी से बना सकते हैं| खास बात यह है की यह रासायनिक खादो से सस्ता होता है और यह खेतों को कोई भी नुकसान नहीं करता है| जिससे यह किसानों के लिए अधिक फायदेमंद जैविक खाद में से एक है| जिसका उपयोग किसान भाइयों को अपने खेतों में जरूर करना चाहिए|

निष्कर्ष

किसान भाई यदि गोबर की खाद का उपयोग अपने खेतों में करते हैं तो उन्हें रासायनिक खादों के मुकाबले बहुत ही अच्छा लाभ मिलता है| किसान भाई मवेशियों की गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बना सकते हैं और अपने खेतों में उपयोग कर सकते हैं| जिससे उनकी मिट्टी की उर्वरा शक्ति और बढ़ जाती है और पौधे का विकास भी बहुत ही तेज गति से होता है| इसके साथ ही यह बहुत ही रासायनिक खादों के मुकाबले बहुत ही सस्ता होता है जिससे कि किसान भाइयों को इसका उपयोग जरूर करना चाहिए|

Leave a Comment