March me Sabji ki Kheti: मार्च में उगाएं ये 10 सब्जियां कम लागत और समय में और करें अपनी कमाई दोगुनी!

March me Sabji ki Kheti : किसान भाई अपनी आय बढ़ाने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की खेती करते हैं| यदि आप भी एक किसान है और एक अच्छी फसल का चुनाव करना चाहते हैं जिससे कि आप कम समय और लगात अच्छा पैसा कमा सके तो हम आपको में की जाने वाली कुछ सब्जियों की खेती के बारे में बताएंगे| कम लागत में अच्छी उपज लेने के लिए किसान भाइयों को चाहिए कि वह मार्केट के डिमांड और सीजन के हिसाब से सब्जियों की बुवाई करें|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

मार्च का महीना ऐसा महीना होता है जब गर्मी की शुरुआत होने वाली होती है और इस समय किसान भाई खेत में विभिन्न प्रकार की सब्जियों की बुवाई करते हैं और इसके साथ ही दूसरी फसलों की भी बुवाई करते हैं|

यदि आप भी मार्च के महीने में सब्जी की खेती करना चाह रहे हैं और अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपकी हेल्प करेगा| इस लेख में आप जानेंगे कि मार्च में कौन सी सब्जियों की खेती करें? जिससे कि आपको अधिक मुनाफा हो सके और कम लागत और कम समय और मेहनत भी लगे| तो चलिए जानते हैं मार्च में की जाने वाली सब्जियां की खेती के बारे में विस्तृत रूप से|

मार्च में महीने कौन सी सब्जी लगायें लिस्ट देखें(March me Sabji ki Kheti)

मार्च के महीने में से गर्मी की शुरुआत होने के कारण उस समय तोरई, बैंगन, टिंडा इत्यादि और भी सब्जियों की खेती किसान करते हैं और मोटा मुनाफा कमाते हैं| हम आपको मार्च में बोइ जाने वाली कुछ ऐसी सब्जियां के बारे में बताएंगे जिसमे आपको कम लागत की जरूरत पड़ेगी और आप उससे अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं|सभी सब्जियों की लिस्ट निचे दी जा रही हैं जिसमे आप किसी भी सब्जी की खेती कर सकते हैं|

1.बींस  

मार्च के महीने में आप बींस की खेती भी कर सकते हैं| इसे अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम से भी जाना जाता है| कुछ जगहों पर इसे बोड़ो के नाम से जाना जाता है| आप मार्च के महीने में इसके बीज की बुवाई करते हैं तो 45 से 50 दिन के बाद इस यह फल देना शुरू कर देता है| जिसे आप मार्केट में अच्छे रेट में बेच पाएंगे| उस समय इसकी पैदावार अच्छी होती है और मार्केट में इसकी डिमांड भी हमेशा बनी रहती है जिसके कारण आपको अच्छा मुनाफा होगा|

2.नेनुआ(Sponge Gaurd)

नेनुआ को अंग्रेजी में स्पंज गार्ड के नाम से भी जाना जाता है तथा इसे अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है| नेनुआ की खेती भी किसान भाई मार्च के महीने में कर सकते हैं| यह एक सीजन वाली सब्जी की फसल है जिसमें आपको लागत बहुत ही कम लगानी होती है और इससे उत्पादन भी अच्छा होता है और उस समय आप अधिक कमा सकते हैं|

नेनुआ की खेती के लिए आप नर्सरी फरवरी महीने में ही गिरा देनी चाहिए जिससे कि यह मार्च की शुरुआत में बुवाई के लिए तैयार हो जाए| नेनुआ की रोपाई के 45 दिन के बाद यह फल देना शुरू कर देता है और इसका उत्पादन भी अच्छा होता है जिसे आप अधिक रेट में उस समय बेच सकते हैं|

3.टिंडा

मार्च में बुवाई करने के लिए सब्जियां में से टिंडा एक प्रमुख फसल है जिसकी खेती आप मार्च में कर सकते हैं| क्योंकि इस समय यदि आप इसकी बुवाई करते हैं तो इससे आपको अधिक लाभ होता है| मार्केट में आपको इसके रेट ₹20 किलो से अधिक ही मिलेंगे| जिससे कि आप अधिक मुनाफा कमा पाएंगे|

यदि आप मार्च में इसकी बुवाई करना चाहते हैं तो आप फरवरी के महीने में इसकी नर्सरी गिरा दें| जिससे किया मार्च की शुरुआत में रोपाई के लिए तैयार हो जाए| टिंडा रोपाई के 45 दिन के बाद फल देना शुरू कर देता है जिसे आप मार्केट में बेच सकते है|

4.धनिया

मार्च महीना शुरू होते ही लोग धनिया की खेती करना बंद कर देते हैं क्योंकि उस समय इसकी पैदावार ज्यादा नहीं होती है| लेकिन किसान भाई मार्च के महीने में इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं क्योंकि उसे समय भले ही इसकी पैदावार कम होती है लेकिन इसका रेट उस समय ज्यादा रहता है|

अगर आप अच्छे से देखभाल करेंगे तो इसकी पैदावार अच्छी होगी और आप उस समय अधिक रेट में बेच पाएंगे| धनिया की बुवाई के 40 से 45 दिनों के बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती है|

5.चौलाई

चौलाई मुख्य रूप से साग वाली सब्जी है जिसकी खेती किसान भाई मार्च के महीने में कर सकते हैं| मार्च के महीने में चौलाई का उत्पादन बहुत ही ज्यादा होता है| यहां बहुत ही जल्दी हो जाने वाली फसल भी है| इसमें आपको ज्यादा लागत की भी जरूरत नहीं पड़ती है|

चौलाई बुवाई के 35 से 40 दिनों के बाद कटाई के के लिए तैयार हो जाती है जिसे आप मार्केट में उस समय अच्छे रेट में बेच सकते हैं| चौलाई की डिमांड मार्केट में हमेशा बनी रहती है क्योंकि इसके बहुत सारे गुण होते हैं और यह आयरन का यह प्रमुख स्रोत भी है जिसके करण मार्केट में लोग इसे ज्यादा खरीदना पसंद करते हैं|

6.मूली

मूली की मार्च महीने में ज्यादातर किसान खेती करना बंद कर देते हैं क्योंकि ठंडियों के सीजन में इसकी पैदावार ज्यादा होती है और गर्मियों के सीजन में की पैदावार कम होती है| लेकिन किसान भाई यदि अच्छे से देखरेख करेंगे तो मूली की खेती करके मार्च के महीने में अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे|

मार्च के महीने में यदि आप मुली की बुवाई करते हैं तो 45 से 50 दिनों के बाद मार्केट में बेचने के लिए तैयार हो जाती है और उस समय इसका रेट भी अधिक होता है जिसके कारण किसानों को अच्छा मुनाफा मिलता है|

7.मिर्ची

यदि किसान भाई मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो मार्च में मिर्ची की खेती भी कर सकते हैं क्योंकि इसका रेट मार्केट में ज्यादा रहता है| मिर्ची की खेती में रोपाई के 45 दिन के बाद इसमें मिर्ची निकलना शुरू हो जाता है जिसे आप मार्केट में उचित रेट में बेच सकते हैं| मिर्ची की डिमांड मार्केट में हमेशा रहती है और इसका रेट मार्केट में हमेशा अधिक ही रहता है जिसके कारण इससे किसानों को अच्छा लाभ मिलता है|

8.करेला

किसान भाई यदि मार्च के महीने में सब्जी की खेती करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो उन्हें करेला  की खेती करनी चाहिए| क्योंकि करेला में कई प्रकार के रोगों से लड़ने के लिए गुण पाए जाते हैं जिसके कारण मार्केट में इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है और गर्मी के सीजन में तो इसकी पैदवार भी अच्छी होता है|

गर्मी का सीजन करेला की खेती के लिए अच्छा माना जाता है और इस समय इसकी पैदावार बहुत ही अधिक होती है जिसके कारण इसे आप उचित रेट पर भेज सकते हैं| करेला की यदि आप खेती करना चाहते हैं तो आपको फरवरी महीने में ही गिरा देनी चाहिए| जिससे कि यह मार्च महीने की शुरुआत में के लिए तैयार हो जाएं और रोपाई के 40 से 45 दिन के बाद करेला निकलना शुरू हो जाता है जिसे आप मार्केट में बेच सकते हैं|

9.पालक

मार्च के महीने में किसान भाई पालक की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं क्योंकि गर्मी के सीजन आते हैं ज्यादातर किसान पालक की खेती करना बंद कर देते हैं क्योंकि उस समय इसका उत्पादन थोड़ा काम हो जाता है लेकिन उस समय इसका रेट भी अधिक मिलता है|

यदि किसान भाई अच्छी देखरेख करते है तो इसका उत्पादन अच्छा मिलेगा और उस समय इसका रेट भी अधिक रहता है जिसके कारण किसानों को लाभ अच्छा मिलता है| इसकी बुवाई के 40 से 45 दिन के बाद यह कटाई के लिए तैयार हो जाती है|

10.कद्दू

मार्च के महीने में किसान भाई कद्दू की भी खेती कर सकते हैं क्योंकि उस समय इसकी पैदावार अच्छी होती है और मार्केट में कद्दू की रेट हमेशा ही ज्यादा मिलती है| कद्दू की खेती में आपको ज्यादा लागत लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है| कद्दू की रोपाई के 40 से 45 दिन के बाद इसमें फल लगना शुरू हो जाता है जब फल बड़े हो जाएंगे तब आप इसकी तोड़ाई करके मार्केट में बेच सकते हैं|

निष्कर्ष

यदि किसान भाई मार्च में सब्जी की खेती(March me Sabji ki Kheti) करने की सोच रहे हैं जिससे कि कम लागत में अच्छा मुनाफा हो सके तो उन्हें ऊपर दी गई लिस्ट में से कोई भी सब्जी की खेती कर सकते हैं और कम लागत में अच्छा मुनाफा ले सकते हैं|

Leave a Comment