किसान भाई लगायें Top 10 Bhindi ki sabse acchi Variety: जो बढ़ाएंगी आपकी खेती का मुनाफा!

Bhindi ki sabse acchi Variety: गर्मियों के सीजन आने के पहले ही लोग भिंडी की खेती की तैयारी करना शुरू कर देते हैं क्योंकि भिंडी से किसान अधिक मुनाफा कमाते हैं| भिंडी की खेती में कम लागत और कम देखरेख की जरूरत होती है| इसलिए यह एक अच्छा आय देने वाला खेती बनता है| भिंडी की खेती करके किसान भाई बहुत ही अच्छा पैसा कम समय के अंदर कम सकते हैं| भिंड की कुछ ऐसी वैरायटी हैं जो की वायरस से लड़ने में भी सक्षम है और इनमें किसी भी प्रकार की किट नहीं लगते हैं और ना ही रोग होता है| जिसे लगाकर किसान भाई अच्छा पैसा कमा सकते हैं|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

यदि आप ऐसी ही कुछ अच्छी वैरायटी खोज रहें है तो यह आर्टिकल आपको भिंडी की टॉप वैरायटी के बारे में जानकारी देगा| इस आर्टिकल के माध्यम से आप जान पाएंगे की भिंडी की सबसे अच्छी वैरायटी कौन-कौन सी है? जिन्हें आप खेतो में लगा सकते हैं? इन सभी भिंडी की वैरायटी से उत्पादन कितना होता है तथा इनकी बुवाई कब करनी चाहिए| तो चलिए जानते हैं भिंडी की सभी वैरायटी के बारे में विस्तृत रूप से जिसे आप खेतों में लगा सकते हैं|

भिंडी की सबसे अच्छी वैरायटी की लिस्ट(Bhindi ki sabse acchi Variety List) जाने कौन है सही

यह एक ऐसी फसल है जिसकी खेती मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, असम जैसे राज्य में ज्यादातर किया जाता है| इसकी खेती गर्मी और बरसात दोनों सीजन में होती है| इस समय लोग सबसे अधिक भिंडी की खेती करते हैं क्योंकि इस समय इसका रेट भी अधिक मिलता है| भिंडी की सभी वैराइटीज की लिस्ट नीचे दी जा रही है जिसे आप पढ़कर की वैरायटी का चुनाव कर सकते हैं|

1.राधिका भिंडी

राधिका भिंडी एडवांटा कंपनी द्वारा बनाया गया बीज है और यह खेतों में लगाने के लिए के लिए बहुत ही अच्छी है जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं| यह एक हाइब्रिड किस्म है जिसकी बुवाई आप साल भर में कभी भी कर सकते हैं| इस भिंडी की ऊंचाई माध्यम होती है तथा इसमें दो से चार शाखाएं होती हैं| इस भिंडी के फल की लंबाई 12 से 14 सेंटीमीटर के बीच होती है तथा इसकी फल की चौड़ाई 1.5 से 1.8 सेंटीमीटर के बीच होती है|

बात करें इसकी पहली तुड़ाई की तो इसकी बुवाई के 40 से 45 दिन के बाद यह पहली तुड़ाई करने के लिए तैयार हो जाती है| यह भिंडी गहरे हरे रंग की होती है| अधिक पैदावार के लिए आप इस वैरायटी को अपने खेत अपने खेतों में जरूर लगाए|

2.Reeta हाइब्रिड भिंडी 

भिंडी की यह वैरायटी खेतों में लगाने के लिए बहुत अच्छी है| बुवाई के 45 से 50 दिन के बाद यह भिंडी तुड़ाई के लिए तो तैयार हो जाती है| इस भिंडी के फलों का लंबाई 10 से 11 सेंटीमीटर के बीच होता है| यह भिंडी आकार में पतली तथा कोमल होती है| इस भिंडी के फलों का रंग गहरा हरा और चमकीला होता है| इसके अलावा यह भिंडी वाई. वी. एम. वी. रोग के प्रति सहनशील है|

Also read: Bhindi Ki Kheti: कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, जानिए कैसे करें शुरुआत!

3.SVOK 1432 Bhindi

भिंडी की यह वैरायटी टोमेट मिट्टी और रेतीली दोमट मिट्टी में लगाने के लिए अच्छी है जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं| इसके फलों की लंबाई 10 से 12 सेंटीमीटर होती है तथा इसके अलावा यह बुवाई के 50 से 52 दिनों के बाद पहली तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है| इस भिंडी के फलों का गहरा हरा होता है तथा इसकी बुवाई आप खरीफ और रबी दोनों सीजन में कर सकते हैं|

4.NS 7774 Bhindi

नामधारी कंपनी की यह भिंडी भी खेतों में लगाने के लिए बहुत ही अच्छी है जिसे आप अपने खेतों में लगा सकते हैं| इसका रंग गहरा हरा होता है तथा इसके ऊपर नरम धारियां होती हैं| यह भिंडी बुवाई के 45 से 50 दिन के बाद पहली तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है| यह एक हाइब्रिड किस्म की भिंडी है जिसमें दो से चार शाखाएं होती हैं और इसकी ऊंचाई मध्यम आकार की होती हैं|

5.UPL Navya Hybrid Bhindi Variety

यू. पी. एल. नाव्या हाइब्रिड भिंडी भी खेतों में लगाने के लिए बहुत ही अच्छी है जो की मध्यम लंबाइ तथा झाड़ीदार पौधा होता है| इसकी फलों की लंबाई 12 से 14 सेंटीमीटर होती है तथा इसके फलों की चौड़ाई 1.5 से 1 .8 कम की बीच होती है| इस भिंडी की बुवाई आप जनवरी से लेकर मार्च महीने और जून महीने से जुलाई महीने के बीच कभी भी कर सकते हैं| यह भिंडी वाई. वी. एम. वी. का बहुत अच्छा प्रतिरोध होता है| इस भिंडी की बुवाई के 42 से 45 दिनों के बाद यह पहली तुड़ाई के लिए तैयार हो जाता है तथा इसका रंग गहरा हरा, चमकीला तथा पतला होता है|

6.Shine F1 Kavya Bhindi 

एफ1 काव्या भिंडी भी खेतों में लगाने के लिए के लिए बहुत अच्छी है जो की वायरस के प्रति विरोधी होता है| यह भिंडी बुवाई के 48 से 52 दिनों के बाद पहले तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है| इस भिंडी का रंग  हरा होता है और यह भिंडी सभी मौसम में उगाई जा सकती है|

7.BHINDI F1 Hybrid OS-7001

भिंडी की 7001 यह वैरायटी भी खेती के लिए अच्छी है जिसके फलों की लंबाई 13 से 16 सेंटीमीटर के बीच होती है| भिंडी 7001 के फलों का रंग गहरा हरा होता है| इस भिंडी की बुवाई के 39 से 44 दिनों के बाद यह पहले तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है|

Also read: Patta Gobhi ki Kheti के सीक्रेट टिप्स: कम खर्च, ज्यादा कमाई जाने कैसे?

8.पूसा-5 किस्म

यह भिंडी पैदावार की दृष्टि से यह बहुत ही अच्छी है तथा यह भारत में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है| इस भिंडी की खासियत यह है कि यह 40 से 45 दोनों के बाद गर्मी के सीजन में फल देना शुरू कर देता है| वही बरसात के मौसम में यह 60 से 65 दिनों के बाद भिंडी का फल देना शुरू कर देता है|

9.अर्का अनामिका भिंडी

यह वैरायटी येलो वेन मोजेक रोग से लड़ लड़ने में बहुत सक्षम है जिसे आप अपने खेतो में बुवाई क्र सकते हैं| आपको इस भिंडी में फलो पर रोयें देखने को नहीं मिलते हैं| यह भिंडी बहुत ही मुलायम भी होती है| चाहे गर्मी हो या बरसात है दोनों सीजन में इसका उत्पादन बहुत ही अच्छा होता है|

10.पंजाब पद्मिनी किस्म

भिंडी की इस बेहतरीन वैरायटी को पंजाबी विश्वविद्यालय के द्वारा तैयार किया गया है| यह भिंडी सीधी और लम्बी होती है| यदि बात करें हम इसके रंग की तो यह गहरे हरे रंग की होती है| यह भिंडी जल्दी ही तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है|

निष्कर्ष

भिंडी की खेती करके किसान लाखों रुपए कमा सकते हैं| यदि आप भिंडी की अच्छी खेती करना चाहते हैं तो आपके ऊपर दिए गए कोई भी वैरायटी चुन सकते हैं और अपने खेतों में लगा सकते हैं| उससे आपको अच्छी पैदावार मिलेगी| सभी प्रकार की खेती से संबंधित जानकारी पाने के लिए आप नीचे कमेंट में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं|

Leave a Comment