10 HP Power Tiller: छोटे किसानों के लिए खेती में बड़े ट्रैक्टर का उपयोग नहीं किया जाता है और उनकी खेती के कुछ कामों के लिए टिलर मशीन की जरूरत होती है जो काम लागत में खेत की कुछ कामों को कर सकें| इसलिए पावर टिलर किसानों के लिए एक बेहतरीन कृषि उपकरण है जिसका वह इस्तेमाल करके अपने खेत के कामों को आसानी से कर सकते हैं| यदि आप 10 hp का पावर टिलर खोज रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा|
आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि भारत में 10 एचपी तक की सबसे अच्छे पावर टिलर कौन-कौन से हैं? जिसे आपको अपने खेतों के कामों के लिए खरीदना चाहिए| तो चलिए जानते हैं सभी पावर टिलर के बारे में एक-एक करके विस्तार से|
पावर टिलर आपके बागवानी जैसे कि केले की खेती, अमरूद की खेती और भी कई प्रकार के फलों और सब्जियों की खेती में जुताई करने के लिए काम आता है| किसान पावर टिलर की मदद से बागवानी की खड़ी फसल में भी खेत की निराई गुड़ाई कर सकते हैं और अपने पैसे और समय को बचा सकते हैं|
पावर टिलर क्या है?
पावर टिलर किसान के लिए एक महत्वपूर्ण कृषि उपकरण में से एक हैं| जिसका उपयोग खेत की जुताई बुवाई और भूमि की तैयारी के लिए किया जाता है| पावर टिलर भी कई प्रकार के होते हैं मिनी पावर टीलर, मध्यम आकार का पावर टिलर और बड़े आकार का पावर टीलर शामिल है| किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार बड़े, मध्य और मिनी साइज के पावर टिलर खरीद सकते हैं|
देखें पावर टिलर (10 HP Power Tiller )की लिस्ट जो आपके खेती को बनायेंगे आसान
पावर टिलर आपके बागवानी जैसे कि केले की खेती, अमरूद की खेती और भी कई प्रकार के फलों और सब्जियों की खेती में जुताई करने के लिए काम आता है| किसान पावर टिलर की मदद से बागवानी की खड़ी फसल में भी खेत की निराई-गुड़ाई कर सकते हैं और अपने पैसे और समय को बचा सकते हैं|
1.KMW (Kirloskar) Mega T 15 LVS
किर्लोस्कर कंपनी का यह पावर टिलर 10 hp से 14 एचपी के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है| यह खेती के सभी प्रकार का काम करता है| आप इसकी सहायता से बागवानी की निराई गुड़ाई आसानी से कर सकते हैं और अपने पैसे और समय की बचत कर सकते हैं| इसके फीचर्स नीचे दिए गए हैं जिन्हें आप पढ़ सकते हैं|
- यह पावर टीलर सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आता है|
- पावर टिलर में वॉटर कूल्ड डीजल इंजन दिया गया है जो इसे लंबे समय तक काम करने में मदद करता है|
- यह पावर टिलर 2550 आरपीएम और 754 सीसी के साथ आता है|
- इस पावर टिलर में 8 लीटर के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी दी गई है|
- इस पावर टिलर में आपको 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर देखने को मिलते हैं|
- इस पावर टिलर की मैक्सिमम स्पीड 16.33 किलोमीटर प्रति घंटा है जो इसे खेतों में तेजी से काम करने में मदद करता है|
KMW (Kirloskar) Mega T 15 LVS की कीमत: इस पावर टिलर की कीमत 2.85 लाख रुपए है|
Also read:
किसानो के लिए Top 7 Eicher ka Sbse Bda Tractor: जाने क्या है इनकी कीमत?
2.VGT India 10 HP
VGT India का यह पावर टिलर भी आपकी खेती के कामों के लिए बहुत ही अच्छा है| यह पावर टिलर 10 hp के साथ आता है जिसे आप खरीद सकते हैं| इसके फीचर्स की जानकारी नीचे दी गई है|
- VGT पावर टिलर 4 स्ट्रोक इंजन के साथ आता है इसके साथ ही इसमें एयर कूलिंग सिस्टम भी लगा हुआ है|
- यह पावर टिलर सिंगल सिलेंडर के साथ आता है|
- इस पावर टिलर की मैक्सिमम लोड स्पीड 3600 आरपीएम है|
- यह पावर टिलर 4 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है|
- यह पावर टिलर 600 ml/hour के हिसाब से फ्यूल का खपत करता है|
- यह पावर टिलर डीजल इंजन वाला है|
VGT India 10 HP कीमत: बात करें यदि इस पावर टिलर कीमत की तो यह पावर टिलर 76900 में आपको ऑनलाइन मिल जाएगा|
3.वीएसटी RT 65
वीएसटी कंपनी का यह पावर टिलर अच्छा पावर डीलर है जिसे आप अपने खेतों के कामों के लिए खरीद सकते हैं| यह पावर टिलर सस्ती भी है| इस पावर टिलर के सभी फीचर्स निचे दिए गए हैं|
- यह पावर टिलर 6 से 7 एचपी के साथ आता है|
- वीएसटी RT 65 पावर डीलर 3600 आरपीएम के साथ आता है|
- इस पावर टिलर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 3.1 लीटर है|
- यह पावर टिलर रिकॉइल स्टार्ट सिस्टम के साथ आता है|
- इस पावर टिलर में फोर स्ट्रोक पेट्रोल इंजन लगा हुआ है|
- इस पावर टिलर में आपको 1 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर देखने को मिलता है|
- इस पावर टीलर का वजन 108 किलोग्राम है|
वीएसटी RT 65 की कीमत: इस पावर टिलर की कीमत 100000 रुपए है|
4.होंडा FQ650
होंडा कंपनी का यह पावर टिलर किसानों के लिए एक बेहतर पावर टिलर है जिसे भी खरीद सकते हैं| इस पावर टिलर की मदद से भी किसान अपने बागवानी की सभी काम को आसानी से कर सकते हैं| इसके सभी फीचर्स की जानकारी नीचे दी गई है|
- यह पावर टिलर 2.4 लीटर फ्यूल कैपेसिटी के साथ आता है|
- यह पावर टिलर 4 स्ट्रोक और एयर कूल्ड इंजन के साथ आता है|
- होंडा FQ650 पावर टिलर सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आता है|
- होंडा FQ650 पावर टिलर में आपको 2 फॉरवर्ड गियर और एक रिवर्स गियर देखने को मिलता है|
- होंडा FQ650 पावर टिलर में आपको पेट्रोल टाइप का इंजन देखने को मिलता है|
होंडा FQ650 की कीमत: होंडा कंपनी के इस पावर टिलर की कीमत आपको बाजार में 70000 रुपए में मिल जाएगा|
5.Honda FJ500 पावर टिलर
होंडा कंपनी का FJ500 पावर टीलर बेहतरीन काम के प्रदर्शन और खूबियों के लिए किसानों द्वारा अधिक पसंद किया जाता है| इस पावर टिलर में आपको ऑन और ऑफ करने की स्विच और गति कौन नियंत्रित करने के लिए भी विकल्प दिया गया है| इस पावर टिलर की सभी फीचर्स नीचे दिए गए है|
- यह पावर टिलर 4.8 एचपी के इंजन के साथ आता है|
- Honda FJ500 पावर टिलर में 2 फॉरवर्ड और एक रिवर्स गियर देखने को मिलता है|
- Honda FJ500 पावर टिलर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 2.4 लीटर है|
- Honda FJ500 पावर टिलर 4 स्ट्रोक इंजन के साथ आता है|
Honda FJ500 पावर टिलर की कीमत: इस पावर टिलर की भारतीय बाजार में 108000 रुपए है जिसे आप ले सकते हैं|
पावर टिलर के लाभ-
पावर टिलर के बहुत सारे लाभ है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है|
- पावर टिलर आपकी बागवानी में खेत की जुताई आसानी से कर देते हैं|
- पावर टिलर ट्रैक्टर की अपेक्षा बहुत ही कम दाम में मिल जाते हैं| जिससे किसान इसे खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं|
- ट्रैक्टर खेत में कई जगहों पर खड़े फसल में काम नहीं कर सकता लेकिन पावर टिलर खड़ी फसल में भी काम कर सकता है| इसलिए किसान इसे खरीदते हैं|
- पावर टिलर कम खर्च में खेत के सारे काम कर देता है|
- पावर टिलर की मदद से निराई गुड़ाई करनी आसान हो जाती है जिससे समय की बचत होती है|
निष्कर्ष
यदि आप खेत की छोटे-छोटे कामों को आसानी से करना चाहते हैं तो आपको पावर टिलर खरीदना चाहिए| आज की आर्टिकल में आपने यह जान लिया है कि 10 HP तक के पावर टिलर कौन-कौन से हैं? जिन्हें आप अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार ले सकते हैं| यदि आप खेती से जुड़ी और कृषि यंत्र से जुड़े और भी जानकारी पाना चाहते हैं तो आप कमेंट में हमें बता सकते हैं और हमसे जुड़ सकते हैं|