45 HP ka Sbse Sasta Tractor: दोस्तों ट्रैक्टर एक ऐसा कृषि उपकरण है जिसका उपयोग आज के समय में खेती में सबसे अधिक किया जाता है| ट्रैक्टर की मदद से खेती के कामों को आसानी से किया जा सकता चाहे खेत की जुताई हो या फिर खेत की बुवाई सभी प्रकार के खेत के कामों में ट्रैक्टर का उपयोग ज्यादातर किया जाता है|
यदि आप भी एक ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं जो की 45 एचपी का हो और सबसे सस्ता भी हो यह अर्टिकल आपकी हेल्प करेगा| आप इस लेख में जानेगें की 45 एचपी के सबसे सस्ता ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं? जिन्हें आप अपनी बजट के अनुसार अपने खेत के कामों के लिए खरीद सकते हैं| तो चलिए जानते हैं 45 एचपी के सभी ट्रैक्टरों के बारे में विस्तार से|
45 एचपी के सबसे सस्ता ट्रैक्टर की लिस्ट(45 HP ka Sbse Sasta Tractor ki List):
45 एचपी के ट्रैक्टर छोटे किसानों से बड़े किसान तक सबके लिए अच्छे है और लोग सबसे अधिक खरीदना भी पसंद करते हैं क्योंकि इसकी मदद से वे खेत के सभी काम को आसानी से कर सकते हैं| चाहे थ्रेसिंग करना हो या फिर खेत की जूताई करनी हो या फिर सामान को एक जगह से दूसरे जगह ले जाना सभी काम यह ट्रैक्टर आसानी से कर देते हैं| 45 एचपी के ट्रैक्टर की लिस्ट नीचे दी गई है जिसे आप अपने बजट के हिसाब से कोई भी ट्रैक्टर खरीद सकते हैं|
1.Preet 4549
Preet 4549 खेती के कामों के लिए 45 hp के ट्रैक्टर की लिस्ट में से एक है जिससे आप माल की ढुलाई से लेकर सभी प्रकार के काम आसानी से कर सकते हैं| दूसरे ट्रैक्टरों की अपेक्षा इसमें आपको मेंटेनेंस भी की भी कम जरूरत पड़ती है| आज के समय में इस ट्रैक्टर को किसान भाई खरीदना पसंद कर रहे हैं| प्रीत 4549 ट्रैक्टर 45 एचपी का अच्छा ट्रेक्टर है जो की आज के समय में 690000 से लेकर 730000 रुपए की कीमत की बीच में आपको मिल सकता है| इसकी सभी तकनीकी जानकारियां नीचे दी गई है|
- प्रीत 4549 ट्रैक्टर 45 एचपी और तीन सिलेंडर की शक्तिशाली इंजन के साथ आता है|
- प्रीत 4549 ट्रेक्टर में आपको आठ फॉरवर्ड और दो रिवर्स गियर देखने को भी मिलते हैं|
- इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है|
- इस ट्रैक्टर का इंजन 2892 सीसी के साथ आता है|
2.Eicher 485
आइसर कंपनी का यह ट्रैक्टर खेतो के सरे कम के लिए अच्छा है तथा यह एक अच्छी माइलेज देने वाला ट्रैक्टर है| जिससे आप सभी प्रकार के काम आसानी से कर सकते हैं| इसकी सभी तकनीकी जानकारियां नीचे दी गई है|
- आयशर कंपनी का यह ट्रैक्टर 45 एचपी की पावरफुल इंजन के साथ आता है|
- इस ट्रैक्टर में लंबे समय तक काम करने के लिए 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है|
- इस ट्रैक्टर में जुताई और भारी कामों के लिए 1650 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी भी दी गई है|
- यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर इंजन तथा 2945 सीसी के इंजन के साथ आता है जो कि इससे बहुत ही शक्तिशाली ट्रैक्टर बनाता है|
- आइसर कंपनी के इस ट्रैक्टर पर आपको 2 साल की वारंटी दी जाती है|
- इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन दिया गया है|
- इस ट्रैक्टर में आपको आठ फॉरवर्ड और दो रिवर्स मिल जाते हैं|
- 485 ट्रैक्टर सिंगल और डबल क्लच के साथ आता है|
- इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 32.3 kmph है|
Also read: Top 7 Eicher ka Sbse Bada Tractor: जाने क्या है इनकी कीमत?
3.स्वराज 742
स्वराज कंपनी का 742 ट्रैक्टर किसानो की खेती के लिए बहुत ही अच्छा है जो की 45 HP ka Sbse Sasta Tractor में से एक है और पावरफुल इंजन के साथ आता है| इस ट्रैक्टर की तकनीकी जानकारी निचे दी गई है|
- यह ट्रैक्टर 3360 सीसी की इंजन के साथ आता है|
- 742 ट्रैक्टर में आपको आठ फॉरवर्ड और दो रिवर्स गीयर देखने को मिलते हैं|
- यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर के पावरफुल इंजन के साथ आता है|
- इस ट्रैक्टर में इंजन रेटेड 2000 आरपीएम दिया गया है|
- 742 ट्रैक्टर में आपको सिंगल और डबल क्लच का ऑप्शन भी देखने को मिलता है|
- यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग के साथ आता है|
- इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है|
- 742 ट्रेक्टर पर आपको 6000 घंटे / 6 साल की वारंटी मिलती है|
स्वराज 742 की कीमत: यदि बात करें स्वराज 742 की कीमत की तो यह 678400 से शुरू होकर 715000 रुपए(एक्स-शोरूम) की कीमत में मिल जाती है|
4.महिंद्रा 575 DI
महिंद्रा 575 DI ट्रेक्टर 45 एचपी के पावरफुल इंजन के साथ आता है जो की सभी प्रकार के कृषि उपकरणों को चलाने में और खेतों में काम करने में सक्षम है| इसमें बहुत ही काम मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती हैं| इसकी तकनीकी जानकारियां नीचे दी जा रही है|
- यह ट्रैक्टर चार सिलेंडर की पावरफुल इंजन के साथ आता है|
- महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर में आपको आठ फॉरवर्ड और दो रिवर्स गियर बॉक्स देखने को मिलते हैं|
- इस ट्रैक्टर की लिस्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम है|
- इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1860 किलोग्राम है|
- इस ट्रैक्टर में 2730 सीसी का इंजन लगा हुआ है|
- महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर में लंबे समय तक काम करने के लिए 47.5 लीटर के फ्यूल टैंक की क्षमता दी गई है|
- इस ट्रैक्टर पर आपको 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी मिलती है|
महिंद्रा 575 DI की कीमत: यदि बात करें इस ट्रैक्टर की कीमत की तो इस ट्रैक्टर की कीमत 727600 से शुरू होकर 759700 रुपए तक जाती है|
5.महिंद्रा 475 डीआई
महिंद्रा कंपनी की महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर 45 एचपी के पावरफुल इंजन के साथ आता है और या खेत की सभी कामों को करने तथा कृषि के सभी उपकरणों को चलाने में सक्षम है| इसकी तकनीकी जानकारी नीचे दी जा रही है|
- महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर में आपको आठ फॉरवर्ड और दो रिवर्स गियर बॉक्स देखने को मिलता है|
- यह ट्रैक्टर सिंगल और डबल क्लच के साथ आता है|
- इस ट्रैक्टर पर आपको 2000 घंटे या 2 वर्ष का वारंटी भी मिलता है|
- महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर में मैकेनिक और पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन दिया गया है|
- इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम है|
- इस ट्रैक्टर में 1900 इंजन रेटेड आरपीएम दिया गया है|
महिंद्रा 475 DI की कीमत: यदि बात करें इसकी कीमत की तो बाजार में कीमत 690000 रुपए से शुरू होकर 722000 रुपए (एक्स शोरूम) की कीमत तक जाती है|
Also read: किसानो के खेतो के लिए Top 5 50 HP Ka Sabse Sasta Tractor: जानें सबसे सस्ते मॉडल्स!
6.न्यू हॉलैंड 3230
न्यू हॉलैंड 3230 ट्रेक्टर 45 एचपी के पावरफुल इंजन के साथ आता है जो की सभी प्रकार के कृषि चलाने में सक्षम है| इसकी तकनीकी जानकारियां और कीमत नीचे दी जा रही है|
- न्यू हॉलैंड 3230 ट्रैक्टर में आपको आठ फॉरवर्ड और दो रिवर्स गियरबॉक्स देखने को मिलते हैं|
- यह ट्रैक्टर 2500 सीसी के इंजन क्षमता के साथ आती है|
- यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर इंजन के साथ आता है|
- इस ट्रैक्टर में 2200 इंजन रेटेड आरपीएम दिया गया है|
- इस ट्रैक्टर में लंबे समय तक काम करने के लिए 46 लीटर की फ्यूल टैंक की कैपेसिटी दी गई है|
- न्यू हॉलैंड 3230 ट्रैक्टर में आपको मैकेनिक और पावर प्रकार की स्टीयरिंग टाइप देखने को मिलता है|
- इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम है|
- इस ट्रैक्टर पर आपको 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी मिलती है|
New Holland 3230 कीमत: यदि बात करें इस ट्रैक्टर की कीमत इसकी तो इसकी कीमत 7 लाख रुपए से शुरू होती है|
निष्कर्ष
किसान भाई में चाहे छोटे किसान है या फिर बड़े किसान यदि आप 45 एचपी के सस्ते ट्रैक्टर(45 HP ka Sbse Sasta Tractor) के बारे में तलाश कर रहे हैं तो आप ऊपर दिए गए ट्रैक्टर की लिस्ट में से कोई भी आप ट्रैक्टर खरीद सकते हैं| जो की सभी प्रकार के खेतों के कामों को करने में सक्षम है| इसके अलावा ट्रैक्टर और खेती-बाड़ी तथा कृषि यंत्र से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी पाने के लिए आप कमेंट में अपनी प्रश्न पूछ सकते है|