Dhaniya ki Kheti: धनिया की खेती कैसे करें? जानें सही समय और लाखों कमायें

Dhaniya ki Kheti ki Jankari: धनिया पुराने समय से ही भारत में मसाले के रूप में खाया जाता है| धनिया के बीज से लेकर उसकी पत्तियां सभी में औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसके कारण भारत में बहुत ही ज्यादा लोगों के घरों में खाई जाती है| हरा धनिया की पत्तियों की बाजार में हमेशा डिमांड बनी रहती है और किसान भाई इसका लाभ उठाकर धनिया की खेती कर सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं|

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

यदि आप भी धनिया की खेती करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि धनिया की खेती कैसे करें तो यह आर्टिकल आपकी बहुत ही हेल्प करेगा| आप धनिया की खेती करके लाखों रुपए कमा सकते हैं| इसलिए आज के इस लेख में आप जानेंगे कि धनिया की खेती कैसे करें? धनिया की बुवाई का सही समय क्या है? तथा धनिया की खेती करने का तरीका क्या होना चाहिए? खाद की मात्रा कितनी होनी चाहिए तथा धनिया के खेत में खरपतवार का नियंत्रण और कैसे करें?

इन सबके अलावा यह भी जानेंगे कि धनिया की सबसे अच्छी वैरायटी कौन सी है? जिसे आप अपने खेत में बुवाई कर सकते हैं| तो चलिए जानते हैं धनिया की खेती के बारे में सभी जानकारी विस्तृत रूप से|

धनिया की खेती कैसे करें(Dhaniya ki Kheti Kaise Kare) संपूर्ण जानकारी

मसाले के रूप में धनिया एक विशेष स्थान रखता है| इसकी खुशबू तथा इसका स्वाद लोगों को बहुत ही पसंद आता है जिसके कारण यह सब्जियां में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है| खास बात यह है की धनिया की फसल बहुत ही जल्दी 45 से 50 दिनों के अंदर तैयार हो जाती है|

इसलिए किसान भाई इसकी खेती करना ज्यादा पसंद करते हैं और यह बहुत ही कम समय और कम लागत में हो जाने वाली फसल है| जिसके कारण इससे अच्छा मुनाफा भी मिलता है| इसलिए किसान भाइयों को धनिया की खेती करना अधिक लाभदायक हो सकता है| धनिया की खेती के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे दी जा रही है|

धनिया की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु और मौसम

हरा धनिया की खेती के लिए 20 से 25 डिग्री तापमान सबसे अच्छा होता है| इस तापमान में धनिया की ग्रोथ और पैदावार बहुत अच्छी होती है| इसके अलावा गर्मी के सीजन में भी आप इसकी खेती कर सकते हैं| उस समय बस इसकी पैदावार थोड़ी कम होती है और थोड़ी बढवार भी कम होती है लेकिन मार्केट में रेट उस समय बहुत ही अच्छा मिलता है| जिसके कारण किसान उसे समय भी अच्छा बना कमा सकते हैं|

वैसे आप चाहे तो धनिया की खेती पूरी साल भर में कभी भी कर सकते हैं लेकिन यदि आप कम लागत में अच्छा मुनाफा लेना चाहते हैं तो आपको ठंडी के सीजन में इसकी खेती करनी चाहिए| क्योंकि यह इस समय बहुत ही कम लागत में हो जाता और पैदावार भी अच्छी होती है|

Also read: किसान भाई करें Rajma ki Kheti: हर साल लाखों का मुनाफा: जाने कैसे करें शुरुआत!

धनिया की खेती के लिए मिट्टी का चुनाव

धनिया की खेती के लिए सही मिट्टी का चुनाव करना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है| वैसे तो आप धनिया की खेती सभी प्रकार की मिट्टी में कर सकते हैं| लेकिन यदि आप इसकी अच्छी पैदावार लेना चाहते हैं तो आप ऐसे मिट्टी की चुनाव करें जिसका पीएच मान 6 से 8 के बीच हो| जिससे इसकी पैदावार अच्छी होती है| इसके अलावा धनिया की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी तथा दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है इसमें धनिया की पैदावार बहुत ही अच्छी होती है|

धनिया की टॉप वैरायटी(Dhaniya ki Top Variety)

धनिया की खेती के लिए अच्छी वैरायटी के बीच का होना भी बहुत जरूरी होता है क्योंकि अगर अच्छी अच्छी किस्म की बीज होगी तो धनिया की पैदावार भी बहुत अच्छी होगी और किसान अधिक मुनाफा भी कमा सकेंगे| इसलिए आपको धनिया की खेती के लिए अच्छी वैरायटी का चुनाव करना चाहिए| धनिया की कुछ अच्छी वैरायटी की लिस्ट नीचे दी जा रही है जिसे आप अपने खेत में लगाई कर सकते हैं|

  • हिसार सुगंध

धनिया की यह वैरायटी 120 से 125 दिनों के अंदर तैयार हो जाती है| इसके अलावा आप हरी धनिया का भी उत्पादन ले सकते हैं जो की सब्जियों में डाली जाती है| इस धनिया के दानो का आकार मध्यम होता है तथा इसके पौधे की ऊंचाई भी माध्यम होती है| यदि बात करें इसकी उत्पादन की इसका उत्पादन भी अच्छा होता है|

  • आर सी आर 436

धनिया की यह वैरायटी के दानो का आकार बड़ा होता है तथा यह बहुत ही जल्दी पकने वाली धनिया की वैरायटी है| यह उकठा रोग के प्रति सहनशील होता है| यह बात करें इसके उत्पादन की तो इसका उत्पादन  भी बहुत अच्छा हो जाता है|

  • आर सी आर 435

धनिया की यह वैरायटी 110 से 130 दिनों के भीतर पक कर तैयार हो जाती है| इस धनिया के दाने बड़े आकार के होते हैं तथा यह भी जल्दी पकने वाली धनिया की वैरायटी में से एक है| यह धनिया उकठा रोग के प्रति सहनशील होता है और इसके बढवार झाड़ी नुमा होते हैं|

  • आर सी आर 41
  • कुंभराज
  • सिम्पो एस 33
  • ए सी आर 1
  • ए सी आर 1
  • जे डी-1
  • आर सी आर 480
  • आर सी आर 728
  • आरसीआर 684
  • पंत हरितमा

धनिया की कुछ और वैरायटी

  • इंडो-अस 333 धनिया बीज

धनिया की यह वैरायटी खेतों में बुवाई के लिए बहुत ही अच्छी है| इसके फलों का रंग हरा होता है| इसकी बुवाई के लिए 50 से 60 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर की दर से जरूरत पड़ती है| इसकी बुवाई खरीफ और रबी दोनों सीजन में की जा सकती है| इस धनिया की बुवाई के 25 से 30 दिन के बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती है|

  • कलश कैरिब धनिया बीज

धनिया की यह वैरायटी की खेती साल में कभी भी आप कर सकते हैं| इसकी खेती रबी, खरीफ, जायद मौसम में की जा सकती है| यह भी एक अच्छी उपाय देने वाली किस्म है जिसकी पत्तियां चौड़ी होती है| इस धनिया की बुवाई के 50 दिन में पककर तैयार हो जाती है| इस समय आप इसकी कटाई कर सकते हैं|

  • नामधारी एनएस सुरभि धनिया बीज  

धनिया की यह वैरायटी खेती के लिए अच्छी है| आप साल भर में कभी भी बुवाई कर सकते हैं| इसकी पहली कटाई आप बुवाई के 35 दिन के बाद आसानी से कर सकते हैं| यह एक अच्छी उपज देने वाली धनिया की वैरायटी है|

  • इंडो-यूएस 999 धनिया बीज

धनिया की यह वैरायटी खरीफ और रबी दोनों मौसम में की जा सकती हैं| इसके फलों का रंग हल्का हरा होता है तथा इसके बीज का रंग सफेद होता है| इसकी बुवाई के लिए 50 से 60 किलोग्राम बिज प्रति हेक्टेयर की दर से जरूरत पड़ती है|

धनिया की खेती के लिए खेत की तैयारी

धनिया की खेती के लिए खेत की तैयारी करना भी बहुत जरूरी होता है| इसके लिए आपको खेत की अच्छे से दो से तीन बार जुताई कर लेनी चाहिए| इसके बाद आपको उसमें गोबर की सड़ी हुई खाद को पूरे खेत में फैला देना चाहिए| इसके बाद आप खेत की फिर से जुताई करके और पाटा लगाकर समतल कर ले| इस प्रकार आपके खेत की तैयारी हो जाती है आप चाहे तो गोबर की खाद में वर्मी कंपोस्ट में मिल सकते हैं जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति अच्छी जाएगी|

धनिया की बुवाई का सही समय(Dhaniya ki kheti kab kare)

वैसे तो धनिया की खेती पूरे साल भर में कभी भी की जा सकती है लेकिन धनिया की खेती मुख्य रूप से रबी के मौसम में की जाती है| इसके अलावा धनिया की खेती आप खरीफ के मौसम में भी कर सकते हैं| आप फरवरी के मौसम में इसकी खेती करके भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं| धनिया की खेती का सबसे अगेती किस्म की बुवाई आपको 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच करना चाहिए| इस समय बुवाई करने के बाद से आपको अच्छा रेट मिलता है|

Also read: किसान भाई लगायें Top 10 Bhindi ki sabse acchi Variety: जो बढ़ाएंगी आपकी खेती का मुनाफा!

धनिया की बुवाई करने का तरीका

धनिया की बुवाई आप चाहे तो छिड़काव विधि से कर सकते हैं या फिर आप मेड बनाकर भी धनिया की बुवाई कर सकते हैं| आपको जैसा भी आसान लगे आप उस हिसाब से धनिया की बुवाई कर सकते हैं| धनिया की बुवाई लाइन में करने के लिए आप सीड ड्रिल का भी उपयोग कर सकते हैं| धनिया की लाइन में बुवाई करते समय कतार से कतार की दूरी 30 सेंटीमीटर तथा पौधे से पौधे की दूरी 10 से 15 सेंटीमीटर रखनी चाहिए|

धनिया के बीज की मात्रा तथा बीज उपचार

धनिया की खेती के लिए धनिया की बीज की 15 से 20 किलो ग्राम प्रति हेक्टेयर की मात्रा की जरूरत पड़ती है| बीज की बुवाई करने से पहले आप कार्बोक्जिम 3 की ग्राम प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से मिलकर उपचारित कर सकते हैं|

धनिया की खेती में खाद और उर्वरक

Dhaniya ki Kheti में ज्यादा खाद और उर्वरक की जरूरत नहीं होती है| आपको खेत में गोबर की सड़ी हुई खाद और पीएसबी कल्चर का उपयोग 5kg  प्रति हेक्टेयर की दर से गोबर की खाद में मिलाकर डालना चाहिए| रासायनिक खाद के प्रयोग से बचना चाहिए|

धनिया की खेती में खरपतवार का नियंत्रण

धनिया की खेती में खरपतवार का नियंत्रण करना भी बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि धनिया की खेती में अगर खरपतवार रहेंगे तो इसकी पैदावार कम होती है और सभी पोषक तत्व खरपतवार ग्रहण कर लेते हैं| जिससे धनिया की ग्रोथ भी बहुत कम होती है| इसलिए आपको समय-समय पर निराई गुड़ाई धनिया की खेती में करते रहना चाहिए|

धनिया की कटाई और उत्पादन

धनिया की बुवाई करने के 35 से 40 दिनों के बाद आप इसकी पत्तियों को सब्जी के रूप में बेचने के लिए काट सकते हैं| इसके अलावा आप चाहे तो धनिया के बीज के लिए भी धनिया को खेतों में रहने दे सकते हैं और धनिया की 100 से 120 दिनों के बाद पाक जाने पर आप इसकी कटाई करके धनिया के बीज निकाल सकते हैं| धनिया की खेती करने पर किसान भाइयों को धनिया से 15 से 18 क्विंटल बीज तथा 100 से 125 क्विंटल पत्तीयां की पैदावार प्राप्त होती है|

निष्कर्ष

किसान भाई अगर कम लागत में तथा बहुत ही कम समय में होने वाली मसाले की खेती में धनिया की खेती(Dhaniya ki Kheti) कर सकते हैं| जिसकी पत्तियां को काटकर सब्जी के रूप में बाजार में बेच सकते हैं| इसके अलावा उसके बीज को भी किसान मार्केट में बेच सकते हैं| खेती से संबंधित तथा कृषि योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रश्न को आप कमेंट में पूछ सकते हैं और Farmer Tak से जुड़े रह सकते हैं|

Leave a Comment